मावली

विधायक जोशी ने घासा के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है तथा उसके लिये आवश्यक उपकरण के लिये विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) रूपये की स्वीकृति जारी की है। भाजपा घासा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कीतावत ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रत्येक विधानसभा में एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की योजना बनायी, जिसमें मावली विधायक जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है। मंडल अध्यक्ष कीतावत ने बताया कि जिला परिषद् ने विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। ...

Read More
मावली

आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन 23 को होगा

मावली । आसोलियों की मादड़ी में आज प्रारंभ हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन 23 दिसंबर को होगा । उक्त प्रशिक्षण 22 दिसंबर को संपन्न होना था लेकिन 19 दिसंबर को अवकाश होने से इसका समापन अब 23 दिसंबर को किया जाएगा ।

Read More
मावली

मावली में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखी शिक्षण की विधाएं

मावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार को एक दिवसीय संकुल बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य उदयलाल पालीवाल ने की। दक्ष प्रशिक्षक जगदीशचंद्र पालीवाल एवं योगेश कुमार जैन ने शिक्षण की कई विधाएं बताई एवं विद्यालय में आने वाली चुनौतियां संभागियों से सुनी एवं उनका समाधान भी किया। केंद्राध्यक्ष उदय लाल पालीवाल के अनुसार योगेश कुमार जैन द्वारा हिंदी विषय पर कई गतिविधियां करवाई गई एवं जगदीश चंद्र पालीवाल द्वारा पर्यावरण विषय में ऑनलाइन क्लासेज,पोर्टफोलियो,चेक लिस्ट, सीसीई,एवं पर्यावरण विषय की गतिविधियांें पर चर्चा की। इस कार्यशाला में मावली,साकरोदा, खेमपुर,गादोली,लदानी,बडियार, गोविंदपुरा, लोपड़ा,पीईईओ क्षेत्र के कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। तखतसिंह खोखावत, राधेश्याम ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। ...

Read More
मावली

आसोलियों की मादड़ी में शुरू हुआ शिक्षिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

फतहनगर। मावली तहसील के आसोलियों की मादड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए शारीरिक एवं मानसिक रुप से तैयार करने के लिए ब्लॉक स्तरीय छह दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई सेल्स डिफेंस प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मावली ब्लॉक के 132 विद्यालयों की शिक्षिकएं आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। दक्ष प्रशिक्षक सारिका जोशी, राधा भावसार, सरिता कुमारी, कल्पना शर्मा एवं लक्ष्मी मीणा द्वारा जुड़ो कराटे, योगा तथा अन्य आत्म रक्षा की विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जय कंवर आशिया द्वारा स्वागत रस्म अदा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद सुथार,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्ष...

Read More
मावली

मावली में चिरंजीवी मेगा हैल्थ कैम्प कल

मावली। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को पंचायत समिति स्तर पर चिरंजीवी मेगा हैल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर के दौरान पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों से चयनित रोगियों की आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा तथा मोतियाबिन्द,दंत रोग, पाइल्स,महिला/पुरूष नसबंदी आदि,विकलांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु सम्पूर्ण मेडिकल बोर्ड विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। ...

Read More
मावली

पलाना कलां में एक दिवसीय संकुल बैठक आयोजित

मावली । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलनाकलां में एक दिवसीय संकुल बैठक हुई जिसमें अध्यक्षता नरेंद्र सिंह राणावत प्रधानाचार्य ने की। दक्ष प्रशिक्षक योगेश कुमार जैन एवं जगदीश चंद्र पालीवाल ने शिक्षण की कई विधाएं बताइ एवं विद्यालय में आने वाली चुनौतियां संभागीय से सुनी उसका समाधान भी किया। योगेश कुमार जैन द्वारा हिंदी विषय पर कई गतिविधियां करवाई गई एवं जगदीश चंद्र पालीवाल द्वार पर्यावरण विषय में ऑनलाइन क्लासेज ,पोर्टफोलियो,चेक लिस्ट, सीसीई,एवं पर्यावरण विषय की गतिविधियां पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन देवनारायण वीरवाल द्वारा किया गया । कुल 27 संभागियो ने भाग लिया। बीना चांद्रायण द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया ।

Read More
मावली

मावली में ब्लॉक निष्पादन बैठक सम्पन्न

मावली । स्थानीय ब्लॉक की दिसम्बर माह की ब्लॉक निष्पादन बैठक पं.स. हॉल-मावली में आयोजित की गई। स्थानीय ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानो ने भाग लिया। पीडब्ल्यूडी एंव आईसीडीसीएस के प्रतिनिधी की उपस्थिति रही। सूचना केन्द्र मावली से सूचना सहायक रमेश भांभी ने बैठक में भाग लेकर संभागियों को जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र आदि आवश्यक जानकारी दी गई। समग्र शिक्षा-मावली से सीबीईओ-मावली प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ द्वितीय मोहम्मद अंसार काजी , आरपी शिव शंकर आमेटा, मुकेश कुमार त्रिवेदी ,चुन्नी लाल अहीर, सब्बीर मोहम्मद, पवन कुमार नागौरी,पृथ्वी राज सालवी, प्रहलाद पुरी गोस्वामी एवं कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही ।

Read More
मावली

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हुई प्रारंभ

फतहनगर । सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाऐं सोमवार से प्रारंभ हो गयी । ठिठुरन के बीच दो पारियों में परीक्षाऐं चल रही है । कोरोना काल के बाद पहली बार बच्चे समान परीक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा दे रहे हैं ।

Read More
मावली

कडे़ला को डॉक्टर ऑफ एजुकेशन अवार्ड,जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान की जायेगीं मानद उपाधि

मावली। मावली निवासी खेमराज कडे़ला को डीके इन्टरनेशल रीसर्च फाउण्डेशन एवं इन्टरनेशल अमेरिकल काउंसिल फॉर रीसर्च एण्ड डेवलपमेंट यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के द्वारा डॉक्टर ऑफ एजुकेशन की मानद उपाधि से अलंकृृत किया जायेगा। फाउण्डेशन के सीएओ डॉ.एम.केथीरवन ने बताया कडे़ला को शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर इस अवार्ड से नवाजा जायेगा। कडे़ला को यह अवार्ड इन्टरनेशनल साहित्य कांफ्रेंस, जयपुर में 19 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। बता दें, कडे़ला ने हिन्दी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, समाजशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य में कला निष्णात, शिक्षा स्नातक, कम्प्यूटर विज्ञान एवं बीजेएमसी सहित कई विषयों में शिक्षा अर्जित की है। कडे़ला वरिष्ठ शिक्षक नेता होने के साथ साथ समाजसेवा में योगदान करते है। इसके अतिरिक्त 30 वर्षाे से शिक्षा विभाग में कार्यरत होकर ...

Read More
मावली

आसना में अधिकारियों ने जेम्स कार्यक्रम का किया अवलोकन

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में समसा के उपायुक्त डीसी देवयानी आई ए एस व अतिरिक्त निदेशक संजीव चौधरी आर ए एस ने जेम्स कक्षा का विशेष अवलोकन किया | जिसमें जेम्स अध्यापिका बसंती नरूका और पदमा शर्मा तथा छात्राओं ने खुलकर चर्चा की | प्रधानाचार्य डॉक्टर महावीर प्रसाद जैन ने विशेष जानकारी प्रदान की | इस दौरान एडीपीसी रामकरण मीणा, सहायक निदेशक नरेंद्र टाक ,आई आर आईसीआरडब्ल्यू के डॉक्टर रवि वर्मा, हेमलता वर्मा ,अमजीत मुखर्जी ,मनोज गौड़, मीनाक्षी बेनीवाल , विकल्प संस्थान के संजय रेगर, हरिराम व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।  यह जानकारी प्रधानाचार्य जैन  ने दी ।  डॉ जैन ने अपने द्वारा लिखित उपन्यास " यूं ही " उपायुक्त  देवयानी को भेट किया ।...

Read More
मावली

बोयणा में लगा प्रशासन गांव के संग शिविर

फतहनगर । मावली पंचायत समिति के बोयणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन किया गया ।  इस शिविर में पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच लव कुमार पुरोहित समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया । शिविर के दौरान ग्रामीणों के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया गया । चुंडावत एवं पुरोहित का इस अवसर पर सरोपे द्वारा स्वागत किया गया ।

Read More
मावली

चौकसी हेरियस नें विद्यालय में दिए 20 बेंच,बच्चों ने जताई खुशी

मावली .चौकसी हेरियस कंपनी द्वारा बुधवार को मावली तहसील के ढाणा (नूरड़ा) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए बीस पेपर बेंच प्रदान की इस पर विद्यालय के बच्चों ने प्रफुल्लित मुद्रा में खुशी प्रकट की है। विद्यालय में बच्चों के बैठकर लिखने के लिए बेंचो की आवश्यकता होने से विद्यालय के आग्रह पर चौकसी हेरियस कंपनी ने भामाशाह के रूप में तत्काल सहयोग देते हुए 20 पेपर बेंच की तत्काल व्यवस्था करते हुए बुधवार को विद्यालय तक पंहुचाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती कुसुम माण्डावत, अध्यापक दिनेश बोरीवाल, अब्दुल खान मेहर, मंजू कुमारी ने कंपनी के भामाशाह के रूप में दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भामाशाह दिनेश कावड़िया व रोशन लाल सुथार का भी आभार जताया जिन्होंने पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए 15 ट्री गार्ड देकर विद्यालय का सहयोग किया। ...

Read More
मावली

सर्वत्र बारिशःईंटाली क्षेत्र में अनवरत बारिश का चल रहा दौर

ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। ईंटाली में गुरुवार प्रातः से बारिश चालू हुई जिससे ठंड बढ़ गई,वहीं खासकर पशुपालकों को परेशानी हुई। खुले में रखा घास गीला हो गया। साथ ही किसानों के चेहरों पर खुशी रही। बारिश से सरसों,चना की बुवाई में एक पिलाई की मदद मिल गई। मौसम ठिठुरन भरा हो गया। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए ठिठुरन परेशानी बढ़ाने वाली है। ईटाली के आसपास चायला खेड़ा, बड़गांव, उदाखेड़ा-मन्ना खेड़ा,रोहिड़ा, भीलाखेड़ा, जोधाणा, मोरजाई,छपरा में भी बारिश के समाचार हैं। ...

Read More
मावली

उदाखेड़ा में साइकिले पाकर स्कूली बालिकाऐं खुश हुई

फतहनगर । मावली तहसील की ढूंढीया पंचायत के उदा खेड़ा राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बालिकाएं निशुल्क साइकिले पाकर खुश हो गई । विद्यालय में साइकिल वितरण का संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दसवीं की 5 बालिकाओं तथा नवी की 13 बालिकाओं को साइकिले प्रदान की गई । इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक औंकारलाल गाडरी ,वार्ड पंच प्रतिनिधि किशन , विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष मदन लाल जाट, विधायक प्रतिनिधि भेरु लाल जाट , वितरण प्रभारी बलवीर , कनिष्ठ सहायक प्रीतम मीणा आदि उपस्थित थे ।

Read More
मावली

चंगेडी में बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलों का किया वितरण

फतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन कर नि : शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट,विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी,सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट बतौर अतिथि उपस्थित थे । व्याख्याता कन्हैया लाल मेनारिया,माधव लाल गाडरी,संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत, भगवती लाल चपलोत,भंवरलाल तेली,जगदीश सिंह,रतन टाक, मधुबाला चाष्टा,आमना खातून,पवन मीना, शंकरलाल चावडा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा । राज्य सरकार की इस योजना के तहत पिछले सत्र में 9 कक्षा में अध्ययनरत 21 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गयी । साईकिले पाकर बालिकाएं खुश हो गयी तथा इस योजना की प्रशंसा की ।

Read More
मावली

चुण्डावत खेड़ी में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ

फतहनगर। समीपवर्ती चुण्डावत खेड़ी में मंगलवार को 65वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक धर्मनारायण जोशी,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना आदि ने बतौर अतिथि शिरकत की तथा टीम प्रभारियों एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। ...

Read More
मावली

गोपाल, जयेस का एसडीईओ पद पर मनोनयन

मावली। कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल शनि महाराज मंदिर मावली प्रांगण में गोपाल सोनी, जयेस पंचाल को एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। नेशनल कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर के डिविजन कार्यपालक अधिकारी ललित नारायण आमेटा ने बताया कि मावली ब्लॉक स्तरीय जयेश पंचाल एवं उदयपुर शहर से गोपाल सोनी कर्वट ई प्लेटफार्म का एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी बसंत कुमार त्रिपाठी थे। इस अवसर पर आमेटा ने बताया कि कर्वट ई प्लेटफार्म एक स्वदेशी प्लेटफार्म है। किसानों के लिए वरदान साबित होगा। कर्वट केन्द्र खोलकर स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और कर्वट ई प्लेटफार्म से ग्रामीण उद्योगों को ई प्लेटफार्म मिलेगा ताकि ग्राम आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर मुख्य अतिथि द्वारा कर्वट संस्थान की कार्य प्रगति के लिए सभी उपस्थित सज्जनों ने संकल्प दिलाया गया। ...

Read More
मावली

दूधालिया में कुमावत समाज की प्रतियोगिता सम्पन्न

फतहनगर। चंगेड़ी पंचायत के दूधालिया गांव में कुमावत समाज की प्रतियोगिता का समापन मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के सानिध्य में किया गया। मुख्य अतिथि कुमावत समाज अध्यक्ष पुष्कर कुमावत थे जबकि रामलाल कुमावत,प्रहलाद कुमावत,नारायण कुमावत,शोभालाल कुमावत,जगदीश कुमावत,गणेशलाल कुमावत,पूर्व सरपंच आमली आदि उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समाज अध्यक्ष की ओर से किया गया। विजेता भगवानपुरा रहा जबकि उप विजेता वासनी रही। मंच संचालन नारायणलाल कुमावत ने किया। प्रतियोगिता के दौरान सांसद सी.पी.जोशी भी पहुंचे तथा खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। ...

Read More
मावली

शनिधाम मावली पर आज छप्पनभोग महोत्सव का होगा आयोजन

मावली। यहां के शनिधाम धाम पर भव्य अन्नकूट एवं छप्पन भोग महोत्सव का आज आयोजन होगा। आयोजन के तहत सायंकाल 7:00 बजे भजन संध्या होगी। 8:30 बजे महाआरती एवं इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। शनि देव मित्र मंडल एवं भक्तजनों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शनि मंदिर पर आकर्षक विद्युतसज्जा की गयी है।

Read More
मावली

अन्नकूट की अनूठी परम्परा: ईंटाली में लूटा गन्ने का अन्नकूट

फतहनगर । दीपावली के दूसरे दिन खैंखरे के अवसर पर जगह जगह अन्नकूट उत्सव की परंपराएं चल रही है। मावली तहसील के इंटाली गांव में वर्षों से गन्ने के अन्नकूट की अनूठी परंपरा चल रही है। इसी के तहत आज इंटाली के लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक में गन्ने का अन्नकूट लूटा गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर चौक में सैकड़ों की तादाद में इंटाली समेत आसपास के गांव से ग्रामीण एकत्र हुए तथा डीजे के साथ जैसे ही गन्ने से भरी गाड़ियां मंदिर चौक में पहुंची लोग गन्ने का अन्नकूट लूटने के लिए टूट पड़े । जिसको जितना मिला वह लेकर निकल लिया। इस गांव में यह परंपरा ग्रामीणों के सहयोग से अब तक चली आ रही है।

Read More