मावली

सुहानी सर्दी आंदोलन के तहत धोला का धनेरिया में स्वेटर वितरित

फतहनगर। सुहानी सर्दी आंदोलन द्वारा शुक्रवार को मावली पंचायत समिति के धोला का धनेरिया स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के जरूरतमंद छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित किये गए। सुहानी सर्दी आंदोलन व प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत रा मा वि धनेरिया में नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया द्वारा संचालित सुहानी सर्दी आंदोलन व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कुँवर झाला,पूर्व सरपंच गोपाल सिंह झाला, एसएमसी सचिव गेहरीलाल जाट और संस्था प्रधान निर्भय सिंह,हीरालाल गुर्जर,चमन सिंह ,नारायण लाल शर्मा,मधुलता शर्मा,शिखा विजयवर्गीय,सौरभ गौतम,उमा देवी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे। विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों द्वारा इस पुण्य कार्य हेतु प्रवीण रतलिया का आभार व्यक्त किया गया। ...

Read More
मावली

बोयणा में लगा प्रशासन गांव के संग शिविर

फतहनगर । मावली पंचायत समिति के बोयणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन किया गया ।  इस शिविर में पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच लव कुमार पुरोहित समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया । शिविर के दौरान ग्रामीणों के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया गया । चुंडावत एवं पुरोहित का इस अवसर पर सरोपे द्वारा स्वागत किया गया ।

Read More
मावली

चौकसी हेरियस नें विद्यालय में दिए 20 बेंच,बच्चों ने जताई खुशी

मावली .चौकसी हेरियस कंपनी द्वारा बुधवार को मावली तहसील के ढाणा (नूरड़ा) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए बीस पेपर बेंच प्रदान की इस पर विद्यालय के बच्चों ने प्रफुल्लित मुद्रा में खुशी प्रकट की है। विद्यालय में बच्चों के बैठकर लिखने के लिए बेंचो की आवश्यकता होने से विद्यालय के आग्रह पर चौकसी हेरियस कंपनी ने भामाशाह के रूप में तत्काल सहयोग देते हुए 20 पेपर बेंच की तत्काल व्यवस्था करते हुए बुधवार को विद्यालय तक पंहुचाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती कुसुम माण्डावत, अध्यापक दिनेश बोरीवाल, अब्दुल खान मेहर, मंजू कुमारी ने कंपनी के भामाशाह के रूप में दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भामाशाह दिनेश कावड़िया व रोशन लाल सुथार का भी आभार जताया जिन्होंने पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए 15 ट्री गार्ड देकर विद्यालय का सहयोग किया। ...

Read More
मावली

सर्वत्र बारिशःईंटाली क्षेत्र में अनवरत बारिश का चल रहा दौर

ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। ईंटाली में गुरुवार प्रातः से बारिश चालू हुई जिससे ठंड बढ़ गई,वहीं खासकर पशुपालकों को परेशानी हुई। खुले में रखा घास गीला हो गया। साथ ही किसानों के चेहरों पर खुशी रही। बारिश से सरसों,चना की बुवाई में एक पिलाई की मदद मिल गई। मौसम ठिठुरन भरा हो गया। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए ठिठुरन परेशानी बढ़ाने वाली है। ईटाली के आसपास चायला खेड़ा, बड़गांव, उदाखेड़ा-मन्ना खेड़ा,रोहिड़ा, भीलाखेड़ा, जोधाणा, मोरजाई,छपरा में भी बारिश के समाचार हैं। ...

Read More
मावली

उदाखेड़ा में साइकिले पाकर स्कूली बालिकाऐं खुश हुई

फतहनगर । मावली तहसील की ढूंढीया पंचायत के उदा खेड़ा राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बालिकाएं निशुल्क साइकिले पाकर खुश हो गई । विद्यालय में साइकिल वितरण का संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दसवीं की 5 बालिकाओं तथा नवी की 13 बालिकाओं को साइकिले प्रदान की गई । इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक औंकारलाल गाडरी ,वार्ड पंच प्रतिनिधि किशन , विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष मदन लाल जाट, विधायक प्रतिनिधि भेरु लाल जाट , वितरण प्रभारी बलवीर , कनिष्ठ सहायक प्रीतम मीणा आदि उपस्थित थे ।

Read More
मावली

चंगेडी में बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलों का किया वितरण

फतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन कर नि : शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट,विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी,सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट बतौर अतिथि उपस्थित थे । व्याख्याता कन्हैया लाल मेनारिया,माधव लाल गाडरी,संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत, भगवती लाल चपलोत,भंवरलाल तेली,जगदीश सिंह,रतन टाक, मधुबाला चाष्टा,आमना खातून,पवन मीना, शंकरलाल चावडा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा । राज्य सरकार की इस योजना के तहत पिछले सत्र में 9 कक्षा में अध्ययनरत 21 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गयी । साईकिले पाकर बालिकाएं खुश हो गयी तथा इस योजना की प्रशंसा की ।

Read More
मावली

चुण्डावत खेड़ी में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ

फतहनगर। समीपवर्ती चुण्डावत खेड़ी में मंगलवार को 65वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक धर्मनारायण जोशी,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना आदि ने बतौर अतिथि शिरकत की तथा टीम प्रभारियों एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। ...

Read More
मावली

गोपाल, जयेस का एसडीईओ पद पर मनोनयन

मावली। कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल शनि महाराज मंदिर मावली प्रांगण में गोपाल सोनी, जयेस पंचाल को एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। नेशनल कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर के डिविजन कार्यपालक अधिकारी ललित नारायण आमेटा ने बताया कि मावली ब्लॉक स्तरीय जयेश पंचाल एवं उदयपुर शहर से गोपाल सोनी कर्वट ई प्लेटफार्म का एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी बसंत कुमार त्रिपाठी थे। इस अवसर पर आमेटा ने बताया कि कर्वट ई प्लेटफार्म एक स्वदेशी प्लेटफार्म है। किसानों के लिए वरदान साबित होगा। कर्वट केन्द्र खोलकर स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और कर्वट ई प्लेटफार्म से ग्रामीण उद्योगों को ई प्लेटफार्म मिलेगा ताकि ग्राम आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर मुख्य अतिथि द्वारा कर्वट संस्थान की कार्य प्रगति के लिए सभी उपस्थित सज्जनों ने संकल्प दिलाया गया। ...

Read More
मावली

दूधालिया में कुमावत समाज की प्रतियोगिता सम्पन्न

फतहनगर। चंगेड़ी पंचायत के दूधालिया गांव में कुमावत समाज की प्रतियोगिता का समापन मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के सानिध्य में किया गया। मुख्य अतिथि कुमावत समाज अध्यक्ष पुष्कर कुमावत थे जबकि रामलाल कुमावत,प्रहलाद कुमावत,नारायण कुमावत,शोभालाल कुमावत,जगदीश कुमावत,गणेशलाल कुमावत,पूर्व सरपंच आमली आदि उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समाज अध्यक्ष की ओर से किया गया। विजेता भगवानपुरा रहा जबकि उप विजेता वासनी रही। मंच संचालन नारायणलाल कुमावत ने किया। प्रतियोगिता के दौरान सांसद सी.पी.जोशी भी पहुंचे तथा खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। ...

Read More
मावली

शनिधाम मावली पर आज छप्पनभोग महोत्सव का होगा आयोजन

मावली। यहां के शनिधाम धाम पर भव्य अन्नकूट एवं छप्पन भोग महोत्सव का आज आयोजन होगा। आयोजन के तहत सायंकाल 7:00 बजे भजन संध्या होगी। 8:30 बजे महाआरती एवं इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। शनि देव मित्र मंडल एवं भक्तजनों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शनि मंदिर पर आकर्षक विद्युतसज्जा की गयी है।

Read More
मावली

अन्नकूट की अनूठी परम्परा: ईंटाली में लूटा गन्ने का अन्नकूट

फतहनगर । दीपावली के दूसरे दिन खैंखरे के अवसर पर जगह जगह अन्नकूट उत्सव की परंपराएं चल रही है। मावली तहसील के इंटाली गांव में वर्षों से गन्ने के अन्नकूट की अनूठी परंपरा चल रही है। इसी के तहत आज इंटाली के लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक में गन्ने का अन्नकूट लूटा गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर चौक में सैकड़ों की तादाद में इंटाली समेत आसपास के गांव से ग्रामीण एकत्र हुए तथा डीजे के साथ जैसे ही गन्ने से भरी गाड़ियां मंदिर चौक में पहुंची लोग गन्ने का अन्नकूट लूटने के लिए टूट पड़े । जिसको जितना मिला वह लेकर निकल लिया। इस गांव में यह परंपरा ग्रामीणों के सहयोग से अब तक चली आ रही है।

Read More
मावली

मोती फाउंडेशन द्वारा ऑक्सीमीटर एवं मास्क उपलब्ध करवाए

मावली। मोती फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मावली में 30 ऑक्सीमीटर एवं 1100 मास्क जरूरतमंद हेतु उपलब्ध करवाए गए। मोती फाउंडेशन के सहसचिव निर्मल लोढ़ा ने बताया कि मावली एसडीएम मयंक मनीष एवं तहसीलदार रतनलाल कुमावत की उपस्थिति में 30 ऑक्सीमीटर एवं 1100 मास्क प्रशासन को उपलब्ध करवाए गए, जिन्हें प्रशासन द्वारा आवश्यकता अनुसार जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फतहनगर- सनवाड़ राजेश चपलोत, महेंद्र बोकाड़िया, प्रमोद सामोता, महेश धनावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

मावली तहसील में सोमवार को इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। सोमवार को 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन मावली तहसील में 20 स्थानों पर होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष के आदेशानुसार सोमवार को ईंटाली,वार्ड़ी (आमली),वासनीकला,दूधालिया,खेड़ा भानसोल,नामरी,गन्दोली, पालवास,उंखलिया खेड़ा,मोरड़ी,मांडूथल,मान्यामंगरी,बीड़घास,वासनी खुर्द,भूमलावास,रायजी का गुड़ा,मारूवास,सालेरा कलां,घासा व गुड़ली में वैक्सीनेशन किया जाना है। ...

Read More
मावली

मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्षः भाजपा मावली मण्डल ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रूप में मनाया

मावली। रविवार को भाजपा मावली मण्डल ने मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष के कार्यकाल को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रूप में मनाया। कार्यक्रम संयोजक मनोज पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्य किये जिसमे मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के नेतृत्व में मावली गौ शाला में गायों को हरी घास खिलायी। मावली हॉस्पिटल में सभी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। समिधा बालगृह में बच्चों को फल,मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। वहां पर वृक्षारोपण किया। कोरोना संक्रमण काल मे कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाने के लिए मावली थानाधिकारी मय स्टाफ का सम्मान किया गया। इस दौरान उदयपुर देहात जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चैहान,मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,महामंत्री प्रमोद सामोता,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,उपाध्यक्ष चोख लाल डांगी, लदानी सरपंच डूंगर सिंह ,लोपडा सरपंच लोगर भील, युवामोर्चा महा...

Read More
मावली

फतहनगर-चंगेड़ी मार्ग का पेवरीकरण हुआ प्रारंभ

फतहनगर। लम्बे समय से स्वीकृत फतहनगर-चंगेड़ी मार्ग के पेवरीकरण का काम अब जाकर शुरू हो पाया है। सड़क की खराब हालत के चलते इस मार्ग पर गुजरने वाले लोग खासे परेशान हुए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली इस सड़क का काम काफी समय से स्वीकृत पड़ा था। दो दिन से रोड़ की दोनों साइडों को साफ करने का काम चला तथा आज उदासी आश्रम से रोड़ का लेवलीकरण शरू कर दिया गया है। उक्त सड़क 13 किलोमीटर बननी है। ...

Read More
मावली

भांडावास समेत 12 गांवों में आज होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। 45 पार आयुवर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन के क्रम में शनिवार को मावली तहसील के 12 गांवों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस संदर्भ में उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए धोली मंगरी,रोड़ी,बाबरिया खेड़ा,पेलानेड़ा,चीपी खेड़ा,धारता,भांडावास,भीमल,छोटी खेड़ी, मानखण्ड,भीलों की डांग व छपरा में दो-दो कार्मिक लगाने का कहा है। ...

Read More
मावली

चंगेड़ी में झमाझम बारिश का चला दौर

फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी गांव में भी झमाझम बारिश होने की खबर है। मौसम बिगड़ने के साथ ही शुरू हुआ बारिश का दौर यकायक तेज हो गया तथा गांव की गलियों में अच्छा खासा पानी बह कर निकला। तेज हवाओं के साथ गिरती बारिश की बौछारों का ग्रामीणों ने लुफ्त उठाया। आज हुई बारिश से जलाशयों में पानी की आवक भी हुई है। छापरड़ा के आसपास मैदानी इलाकों से एकत्र पानी तालाब तक भी पहुंचा। पिछले दिनों हुई बारिश में भी तालाब में पानी की आवक हुई।

Read More
मावली

अंधड़ के चलते बिजली विभाग की खुली पोल

ईंटाली। बिजली विभाग का काम कैसा है यह बारिश के प्रारंभिक दौर में ही पता लग गया। इतनी बड़ी तादाद में बिजली के पोल का गिरना काम की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर रहा है। ईंटाली-फतहनगर रोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर सड़क पर आ गिरा तथा उसके टुकड़े हो गए। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। कई मकानों के चद्दर उड़ गए। इंटाली के राजीव गांधी भवन के पास एक बबूल और एक नीम का पेड़ धराशायी हो गया जिससे 2 घंटे तक रास्ता जाम रहा। ग्रामीणों ने सहयोग कर रास्ता खुलवाया। ...

Read More
मावली

देशबंधु ने मुख्यमंत्री को भेजा तीन सूत्रीय मांगपत्र

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने तीन सूत्रीय मांगपत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजकर मांग की है कि शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में 15 दिन की बढ़ोतरी 20 जून 2021 तक की जाए तथा कोविड-19 के दौरान जिन शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान! विगत डेढ़ माह से निरंतर ड्यूटी कोरोना महामारी मैं दे रहे उनका वेतन काटने का आदेश नहीं किया जाए। शिक्षा कर्मियों के मानदेय में अप्रैल 2021 से 10ः वृद्धि के आदेश किए जाए। ...

Read More
मावली

आज मावली में छह सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन

मावली। वैक्सीनेशन के क्रम में आज मावली तहसील क्षेत्र के छह स्थानों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राजकीय चिकित्सालय फतहनगर,ईंटाली,घासा,थामलासालेरा कला और चंदेसरा सेंटर पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी। उपखण्ड अधिकारी ने इन सेंटरों से सम्बन्धित पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से दो-दो कार्मिक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। ...

Read More