मावली

फतहनगर मे कोरोना ब्लास्ट,4महिला समेत 19 पॉजीटिव

फतहनगर । फतहनगर में आज 4 महिला समेत 19 जनों की  कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है । मावली ब्लॉक में आज एतिहासिक 74 जनों के सैंपल पॉजीटिव आए है । मावली के एक विद्यालय में 9 पॉजीटिव आए ।  पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद कोरोना के केसों में अचानक उछाल आया है । प्रोपर मावली में भी केस सामने आ रहे है जबकि ग्रामीण इलाकों में भी इक्का -दुक्का केस आ रहे हैं ।

Read More
मावली

अफीम की खेती की सुरक्षा के लिए किसान कर रहे कई तरह के जतन

फतहनगर (राहुल पुजारी )।  मावली तहसील के ईंटाली गांव में अफीम की खेती के साथ ही आजकल किसान फसलों से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए कई तरह के कीटनाशकों का उपयोग करता हुआ नजर आ रहा है ।  साथ ही इस फसल के होने वाले नुकसान से बचने के लिए किसान अपने खेतों पर जाली लगाकर फसलों की देखभाल कर रहे हैं ।  कुछ समय पश्चात किसान खेत पर ही इतनी ठंड होने के बावजूद भी खेत पर निगरानी रखेंगे जिससे कि फसलों में होने वाले नुकसान से बचा जा सके । नील गायों का प्रकोप भी कम नही है बावजूद इसके अफीम उत्पादक किसानों का जोश कम नही है। इन दिनों खेतों में अफीम की फसल लहलहाने लगी है ।...

Read More
मावली

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की शिक्षकों ने की मांग

फतहनगर । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के बेनर तले मांग की गयी | प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के बाहर कर्मचारियों द्वारा 14 जनवरी 2004 की राजस्थान सिविल सर्विसेज पेंशन नियम 1996 में बदलाव करने के लिए वित्त विभाग के नोटिफिकेशन का दहन होली जलाकर किया गया । आज ही के दिन राज्यपाल के पावर के अंतर्गत वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन F. 15/7Rules/97 दिनांक 14 जनवरी 2004 से जारी किया था आंदोलन के इस चरण में सभी कर्मचारियों ने कोरोना गाइडलाइन सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए पुरानी पेंशन लागू करो नवीन पेंशन योजना बंद करो का आह्वान किया ।  लीला खटीक ,जोली चौधरी , प्रियंका लाड कुंवर महेश लूनिया समसुदीन उदयलाल सालवी फतेह लाल यादव देवी लाल जाट प्रकाश पुरी देवी लाल...

Read More
मावली

मावली तहसील में 14 पॉजीटिव, लोपड़ा स्कूल को किया सेनेटाइज

मावली । आज मावली तहसील के विभिन्न गांवों में 14 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई । मावली में 7 ,डबोक में तीन , गादोली में 1, गोलवाड़ा में एक तथा भीमल में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली । इधर पिछले दिनों लोपड़ा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज विद्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया ।  तहसीलदार रतन लाल कुमावत,नायब तहसीलदार रेखा देवी , कंट्रोल रूम प्रभारी जगदीश चंद्र पालीवाल आदि ने लोपड़ा स्कूल का दौरा किया तथा जानकारी ली एवं दिशा निर्देश प्रदान किए ।

Read More
मावली

आमेटा की पहल से खुजली से परेशान श्वान का हुआ उपचार

फतहनगर । सामाजिक कार्यकर्ता ललित नारायण आमेटा की पहल से ईंटाली में खुजली से परेशान श्वान का उपचार किया गया । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा द्वारा प्रशासन गांव के संग शिविर में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था कि गांव के गली मोहल्ले में पालतू कुत्ते खुजली से परेशान रात भर इधर-उधर दौड़ते है । शिविर  प्रभारी रमेश सीरवी उपखंड अधिकारी भिंडर के आदेश से चिराग वैष्णव, पशुधन सहायक,पशु चिकित्सालय ईन्टाली के सानिध्य में सहायक कमलेश वैष्णव, राहुल सुथार द्वारा एक दर्जन कुत्ते को इंजेक्शन एवं दवाई रोटी के अंदर दवाई खिलाई गई । खुजली से राहत दिलाई गई।

Read More
मावली

युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पुजारी का किया स्वागत

मावली । भारतीय जनता युवा मोर्चा मावली मण्डल के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपरना ओर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया एवम पुजारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया । स्वागत करने वाले में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश डांगी, पूर्व मण्डल महामन्त्री जयेश जेन,मण्डल उपाध्यक्ष बंसीलाल पालीवाल,जतिन टेलर,एडवोकेट दिनेश चंद्र पालीवाल,सुरेश पुजारी ,नवल सिंह झाला, भरत विजयवर्गीय ,संजय पुजारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More
मावली

मावली तहसील में तीन दर्जन कोरोना की चपेट में ,आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे भी पॉजिटिव

मावली । मावली तहसील क्षेत्र में 3 दर्जन से भी अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं । करीब एक दर्जन लोग तो डबोक क्षेत्र से ही पॉजिटिव मिले हैं । इसके अलावा मावली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 4 बालक एवं दो बालिकाएं पॉजिटिव आई है । मावली तहसील क्षेत्र के ही 1 सरकारी स्कूल में एक बालक एवं एक बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली । इसके अलावा साकरिया खेड़ी, सालेरा कलां में एक -एक मेडता में तीन, कसौटीया में एक लदानी में एक , बिछड़ी में एक ,ओरडी में एक, मावली में दो बोयणा में 1 तथा पालवास खुर्द में एक पॉजिटिव पाया गया। आज प्राप्त रिपोर्ट में फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र से एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया ।

Read More
मावली

शैक्षणिक गतिविधियां बंद करवाने हेतु जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मावली। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण एवं शीत लहर के भारी प्रकोप को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा उदयपुर की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शैक्षणिक गतिविधियां बन्द करवाने को लेकर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में स्टॉफ एवं छात्रों के कोरोना संक्रमित आने से छात्र और अभिभावकों में भय व्याप्त है। ज्ञापन देते समय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वगतराम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेनारिया, अतिरिक्त जिला मंत्री शैलेष कोठारी एवं गिर्वा उपशाखा अध्यक्ष करणसिंह चौहान उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।

Read More
मावली

कार्मिक पॉजिटिव आता है तो 1 दिन के लिए विद्यालय रखा जाएगा बंद

मावली । विद्यालयों में बढ़ते हुए कोरोना पॉजिटिव के प्रकरणों को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने आज निर्देश जारी करते हुए समस्त PEEO एवं संस्था प्रधान को निर्देशित किया है कि यदि किसी विद्यालय में कोई कार्मिक पॉजिटिव आता है तो उस दिन विद्यालय को बंद रखा जाएगा तथा सभी कार्मिकों या क्लोज कांटेक्ट वालों की सैंपलिंग करवाई जानी है । रिपोर्ट में जो कार्मिक नेगेटिव आते हैं वे अगले दिन विद्यालय आएंगे और पॉजिटिव आने वाले कार्मिकों को होम आइसोलेट किया जाना सुनिश्चित करें ।  

Read More
मावली

पत्रकार भूपेश दाधीच व मनीष दाधीच को मातृ शोक

मावली । तरुण, राजेश, गगन बिहारी, युगल बिहारी, वरिष्ठ पत्रकार भूपेश दाधीच एवं सर्कल एप के पत्रकार मनीष दाधीच की माताजी श्रीमती शकुन्तला देवीजी पत्नी स्व. डॉ. उमाशंकरजी शास्त्री दाधीच का आज शाम लम्बी बीमारी के बाद देवलोक गमन हो गया । जिनकी अंतिम यात्रा 12 जनवरी 2022 बुधवार प्रात: 11 बजे मावली स्थित निवास स्थान- 6 स्टेशन रोड से निकलेगी।

Read More
मावली

कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता रैली के जरिए किया लोगों को जागरूक

मावली । कोरोना से बचाव के लिये मावली उपखण्ड मुख्यालय के उपखंड कार्यालय से रवाना हुई जागरूकता रैली न्याय मार्ग,मुख्य चौराहा होती हुई सदर बाजार,पुराना बस स्टैंड से गायत्रीनगर, मावली गांव,चमनपुरा, गारियावास से होती हुई नगर के तहसील कार्यालय में पहुँच सम्पन्न हुई। जागरूकता रैली में तहसीलदार, विकास अधिकारी, मावली थाना पुलिस की गाड़ियां मौजूद थी। लाउडस्पीकर के जरिए कोरोना गाइड लाइन की पालना की अपील की गयी । व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दुकान के बाहर आवश्यक रूप से चस्पा करें तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए व्यवसाय करें ।

Read More
मावली

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चपलोत ने किया मावली विधानसभा का दौरा

फतहनगर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने मावली विधानसभा का दौरा किया। चपलोत खेमपुर के पूर्व सरपंच केशव छाजेड़ के साथ जावड़,घासा तथा गुड़ली पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से सम्पर्क किया । जहां किसी परिवार में गमी हुई वहां शोक संवेदना व्यक्त की।

Read More
मावली

ढूंढिया में जिला कलक्टर ने वैक्सीनेशन का किया निरीक्षण

फतहनगर। जिला कलक्टर चेतनराम देवड़ा ने आज मावली तहसील के ढूंढिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का अवलोकन किया। देवड़ा ने कक्षाओं का अवलोकन भी किया तथा बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी दी तथा घर के लोगों को भी इससे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान गोपाललाल मेनारिया ने जिला कलक्टर का सरोपा पहनाकर स्वागत किया। जिला कलक्टर के साथ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,ईंटाली चिकित्साधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी थे। ...

Read More
मावली

व्यापारी युवक की हुई हृदयाघात से मौत

फतहनगर। नगर में आज एक व्यापारी युवक की हृदयाघात से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्व. सुरेश चन्द्र जी मंगल के पुत्र मनीष मंगल की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  दिवंगत व्यापारी युवक मनीष की अंतिम यात्रा शुक्रवार 7 जनवरी 2022 को प्रात 10 बजे निज निवास सरदार पटेल स्टेडियम के पास से मोक्ष धाम फतहनगर जायेगी। मनीष सद्व्यवहारी, मिलनसार युवक था जिसकी मौत की खबर से व्यापारी वर्ग ही नही अपितु सभी लोग सन्न रह गए | परमपिता परमेश्वर दिवगंत आत्मा को सद्‌गति एवं परिवार जनों को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे ।

Read More
मावली

टेंकर 15 फीट नीचे गिरा,चालक व खलासी घायल

मावली | उदयपुर रोड स्थित राडा जी बावजी के नजदीक तेल से भरा एक टैंकर 15 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। टेंकर तेल से भरा था जिससे सड़क पर तेल फेल गया तथा लोगों में तेल को ले जाने की होड़ मच गई । जानकारी के अनुसार दोपहर 3:00 बजे सरसों के तेल से भरा टैंकर उदयपुर से फतहनगर की ओर जा रहा था तभी मावली में राडा जी बावजी की पुलिया पर टैंकर अनियंत्रित होकर गिर गया। टैंकर चालक ने मोड पर अपना संतुलन खो दिया राडाजी बावजी के समीप टैंकर पलटता हुआ सीधा नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक खलासी को टैंकर से बाहर निकाला और 108 की मदद से उन्हें मावली सामुदायिक चिकित्सालय भिजवाया।  चालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर किया ।

Read More
मावली

भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न, सशक्त बूथ से ही संगठन मजबूत होगाः जोशी

मावली। आज मावली विद्यानिकेतन विद्यालय में भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें मुख अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन से हुआ। उसके बाद संगठन का गीत हुआ। कार्यशाला में आगामी दिनों में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर योजना बनाई गई। साथ ही वक्ताओं द्वारा संगठन की रीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जोशी ने संगठन के चल रहे बूथ सशक्त अभियान को कार्यकर्ताओ से मजबूत करने आव्हान किया। विधायक जोशी ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सेे कार्यकर्ताओ से अवगत कराया। जोशी ने कहा कि पार्टी अनेको लोगो के त्याग,समर्पण,परिश्रम से यहाँ तक पहुची है। हम सब कार्यकर्ताओ को मिलकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत करना है। सांसद खेल अभियान के मावली विधानसभा प्रभारी नरेंद्रसिंह आसोलिया ने आगामी दिनों में होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में ...

Read More
मावली

जेवाणा स्कूल में बालक – बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया

फतहनगर । मावली तहसील के जेवाणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 से 18 वर्ष के बीच आयु वर्ग के बालक बालिकाओं का आज वैक्सीनेशन किया गया ।  इस वैक्सीनेशन में चिकित्सा विभाग का स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ ने सहयोग किया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगवाई । इस अवसर पर वैक्सीनेशन के प्रति बच्चों को शिक्षकों ने जागरूक भी किया ।

Read More
मावली

ईंटाली स्कूल में वैक्सीनेशन : बच्चों में उत्साह

ईंटाली ।  निरंजननाथ  राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्टाली में आज 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण प्रारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार समदानी के दिशा निर्देशानुसार टीकाकरण किया जा रहा है ।  इसमें मोहिनी देवी आशा जनवा दुर्गेश कुमार मेनारिया अध्यापक आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है ।

Read More
मावली

मावली अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब बनाम न्यू क्लब स्पोर्ट्स क्लब के बीच फाइनल मुकाबला

मावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में दिनांक 25 दिसंबर 2021 से अंबेडकर स्पोर्ट्स द्वारा फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ की जिसमें दिनांक 2 जनवरी 22 को फाइनल मैच अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब मावली वर्सेस न्यू क्लब स्पोर्ट्स मावली का फाइनल मैच राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु राष्ट्रीय शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पारसमल डागलिया द्वारा मैच शुरू करवाया गया सभी खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद मैच प्रारंभ हुआ जिसमें रेफ्री कुलदीप सोनवाल द्वारा निर्णय रहेगा अरुण गुसर द्वारा एक गोल किया गया अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब एक गोल से विजेता रहा समापन मैं मुख्य अतिथि दिनेश गुर्जर पंचायत समिति प्रतिनिधि एडवोकेट भंवर जी ओस्तवाल शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु उपसरपंच भूपेंद्र गुर्जर दीनबंधु दर्जी पूर्व यूनिवर्सिटी अध्यक...

Read More
मावली

इंटाली में महाराणा प्रताप चौराहे पर हुआ पौधारोपण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । मावली तहसील के ईन्टाली ग्राम पंचायत में महाराणा प्रताप चौराहे पर नीम एवं गुलमोहर का पौधा रोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार ईन्टाली ग्राम पंचायत ग्रीन ईन्टाली अभियान तहत ऑक्सीजन प्लांट का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. मनीष कुमार एवं गांव के प्रभुत्व नागरिक के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विधानसभा कार्मिक फतेह लाल जणवा द्वारा स्वच्छ ,हरित एवं सर्वोच्च भारत निर्माण का संकल्प आमजन को कराया गया। इस अवसर पर मुकेश मेनारिया, रामलाल जणवा, जमना शंकर आमेटा ,कालुलाल पिपाडा,भवानी शंकर मेनारिया, जोध सिंह , राधेश्याम जणवा , प्रदीप टेलर ,राधेश्याम पटेल, ललित टेलर , सुरेश मेनारिया , संजय जणवा, ललित सोनी एतराज पटेल, बंसीलाल रेगर, प्रमोद आमेटा,कैलाश सोनी, दीपेश

Read More