मावली

आमेटा की पहल से खुजली से परेशान श्वान का हुआ उपचार

फतहनगर । सामाजिक कार्यकर्ता ललित नारायण आमेटा की पहल से ईंटाली में खुजली से परेशान श्वान का उपचार किया गया ।
फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा द्वारा प्रशासन गांव के संग शिविर में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था कि गांव के गली मोहल्ले में पालतू कुत्ते खुजली से परेशान रात भर इधर-उधर दौड़ते है । शिविर  प्रभारी रमेश सीरवी उपखंड अधिकारी भिंडर के आदेश से चिराग वैष्णव, पशुधन सहायक,पशु चिकित्सालय ईन्टाली के सानिध्य में सहायक कमलेश वैष्णव, राहुल सुथार द्वारा एक दर्जन कुत्ते को इंजेक्शन एवं दवाई रोटी के अंदर दवाई खिलाई गई । खुजली से राहत दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *