फतहनगर - सनवाड

महावीर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित,विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक से किया सम्मानित

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय था कोरोना महामारी से बचाव तथा वर्तमान में बढती ग्लोबल वार्मिंग। विभाग की सहआचार्या ऋतु राणावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें क्रमशः सुश्री मानसी सुखवाल, सुश्री सीता जाट, सुश्री यशोदा रेगर (द्वितीय वर्ष विज्ञान) प्रथम रहे। सुश्री रूहीन बानो, सुश्री रेणु खटीक, सुश्री रीना कुंवर (तृतीय वर्ष विज्ञान) द्वितीय रहे। सुश्री भावना राव, सुश्री चन्दा सौलंकी एवं कुसुम राव क्रमशः तृतीय रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

फतहनगर । आज मैन चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ हुए षडयंत्र का विरोध प्रदर्शन भाजयुमो फतहनगर सनवाड द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन कर पुतला दहन करके किया गया पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करके ऐसी देशद्रोही सरकार को जल्दी से हटाने की मांग की।  इस विरोध प्रदर्शन में देहात जिलाउपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला महा मंत्री फूलचंद कुमावत रामचंद्र महलाना भाजयुमो जिला मंत्री सचिन खटीक ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र सोनी मंडल संरक्षक कल्याण पोखरना , लेमन बडालमिया,भाजयुमो अध्यक्ष गोवर्धन सोनी एसटी अध्यक्ष शैलेश मीणा किसान मोर्चाअध्यक्ष संतोष प्रजापत ओबीसी अध्यक्ष शंकर लोहार महिला अध्य...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नमन यात्रा की ऐतिहासिक रही गुरू अम्बेश भक्ति संध्या

फतहनगर । गुरू अम्बेश पुण्य पर्व की पूर्व संध्या पर पावनधाम परिसर में प्रतिवर्ष की भांति श्री अम्बेश गुरू नमन यात्रा सेवा संस्थान ( गुजरात ) द्वारा आयोजित एक शाम गुरू अम्बेश के नाम भक्ति संध्या गुरू कृपा से ऐतिहासिक रही! नमन यात्रा महामंत्री युवारत्न श्री गौतमजी बाफना के दमदार संचालन में शुरू हुई भक्ति संध्या में गुरूभक्त प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी! भक्ति संध्या के जज मेवाड़ रत्न श्री महेंद्रजी पगारिया, विदुषी श्राविका श्रीमती सुनीताजी - विजयकुमारजी रांका एवं श्रीमती राजकुमारीजी - महेन्द्रजी रांका ने बहुत ही सटीक निर्णय देते हुए प्रथम अखिलेश चंडालिया, सनवाड़, द्वितीय काजल पुखराज जी आंचलिया, यशवंतपुर बेंगलोर एवं तृतीय दिलीप मेहर बैंगलोर रहे! तीनों प्रतियोगियों को पारितोषिक पावनधाम प्रमुख श्री प्रकाश जी सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलालजी लोढ़ा, मंत्री बलवंतसिंह हिंगड़, नमन यात्रा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आज भाजपाई चन्नी का पुतला फूंक करेंगे प्रदर्शन

फतहनगर | भारतीय जनता युवा मोर्चा आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोने के अनुसार आज शाम 5:30 बजे मेन चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा तथा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पावनधाम में गुरू अम्बेश 28 वां पुण्य पर्व सानंद संपन्न , मेवाड़ संघ मुम्बई-स्वास्थ्य समिति का यादगार रहा चिकित्सा शिविर

फतहनगर(विकास चावड़ा)। मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक गुरूदेव श्री अम्बालालजी म. सा. का 28 वां पुण्य स्मृति समारोह पावनधाम संस्थान, फतहनगर द्वारा उपप्रवर्तक डॉ. श्री सुभाषमुनिजी म., मेवाड़ उपप्रवर्तक गुरूदेव श्री कोमलमुनिजी म., सेवाभावी श्री धीरजमुनिजी म., श्री लोकेशमुनिजी म. श्री रमेशमुनिजी म. एवं कोकिलकंठी महासती श्री राजमतिजी म., तपज्योति उपप्रवर्तिनी महासती श्री विजयप्रभाजी म. तपस्विनी महासती श्री संयमप्रभाजी म., महासती श्री सुप्रियदर्शनाजी म. आदि ठाणा के सान्निध्य में पूर्ण गरिमा के साथ मनाया गया। गुणानुवाद समारोह में पूज्य गुरू अम्बेश के महान साधक जीवन पर प्रकाश डाला गया। पावनधाम प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा ने भाव अभिनंदन किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि अंबेश गुरु एक युग पुरुष थे। उन्होंने अपने जीवन काल में आध्यात्मि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अम्बेश मुनि की पुण्यतिथि पर फतहनगर गौशाला में किया लापसी वितरण

फतहनगर । मेवाड़ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री अंबालाल जी महाराज साहब की पुण्यतिथि पर आज यहां की श्री कृष्ण महावीर गौशाला में लापसी वितरण का कार्यक्रम किया गया। जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा द्वारा जीव दया योजना के तहत आज गौशाला में 280 किलो लापसी का गायों को वितरण किया गया। इस अवसर पर देश के दूरदराज से आए श्रावक श्राविका एवं जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सुथार ने किया कोबरे का रेस्क्यू

फतहनगर | यहाँ के धुणी के समीप स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कोबरा स्नेक कैचर गोविंद लाल सुथार ने रेस्क्यू किया । हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच भी सांपों का निकलना समझ से परे है | एक तेल मिल में कोबरा देखकर स्नेक कैचर गोविंद लाल सुथार को कॉल किया गया। सुथार ने भारी भरकम कोबरे का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मे बूंदाबांदी शुरू,कोहरे की आगोश में समाया शहर

फतहनगर । मौसम का मिजाज आज और खराब दिख रहा है। पूरा शहर कोहरे की आगोश में समा गया है । कोहरे के साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी है | इससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यहां कृषि उपज मंडी में भी दो दिन निलामी कारोबार नही होगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अंबेश मुनि का स्मृति कार्यक्रम कल पावन धाम में होगा

फतहनगर | मेवाड़ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री अंबालाल जी महाराज सा का 28 वा पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को यहां के पावन धाम में जैन संतों के सानिध्य में मनाया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन पावन धाम संस्थान के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम के तहत बुधवार को बेंगलुरु से निकले नमन यात्री यहां पहुंचे। सभी नमन यात्री कल होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कल पावनधाम में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी होगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर कृषि उपज मंडी में 2 दिन नीलामी कारोबार रहेगा बंद

फतहनगर | खराब मौसम के चलते यहां की कृषि उपज मंडी में गुरुवार एवं शुक्रवार को कृषि जिंसों की नीलामी का कारोबार बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए मंडी सचिव ने बताया कि मौसम खराब रहने से नीलामी कारोबार बंद रखे जाने का निर्णय लिया है तथा किसानों से आग्रह किया है कि वे 2 दिन अपनी कृषि उपज लेकर नहीं आवे | मंडी में नीलामी कारोबार पुनः शनिवार को प्रारंभ होगा | इधर आज दिन भर मौसम का मिजाज खराब रहा तथा शाम होते-होते हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा फतहनगर-सनवाड मण्डल की कार्यशालाः संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों पर भाजपा ने किया मंथन

फतहनगर(विकास चावड़ा)। भाजपा फतहनगर-सनवाड मण्डल की कार्यशाला माहेश्वरी सदन में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। विधायक ने मावली में पानी की समस्या को समाप्त करने और घर घर तक पीने का पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया। कार्यक्रम में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक नरेंद्र सिंह आसोलिया ने आगामी दिनों में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर योजना प्रस्तुत की। जोशी ने कहा कि पार्टी अनेको लोगो के त्याग समर्पण परिश्रम से यहाँ तक पहुची है। हम सब कार्यकर्ताओ को मिलकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत करना है। देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार ने आगामी दिनों में होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की और विधानसभा मावली के प्रत्येक मंडल पर खेलकूद संबंधित किट देने की घोषणा की। फतहनगर सनवाड मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने मण्डल में विभिन कार्यक्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पावनधाम पहुंची नमन यात्रा: संस्थान ने की अगवानी

फतहनगर । बेंगलुरु से निकली गुरु अंबेश नमन यात्रा आज यहां के पावन धाम पर पहुंची जहां पर संस्थान द्वारा अगवानी की गई। नमन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गुरु अंबेश की निर्माण स्थली पावन धाम पर स्मृति कलश के दर्शन किए। पावन धाम में विराजित संतो का दर्शन लाभ लिया। नमन यात्रा ने गुरु अंबेश के 28 में स्मृति दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर पावन धाम में प्रवेश किया। सभी नमन यात्री कल होने वाले कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का स्वरूप संक्षिप्त रखा गया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अपने जीवन को आस्थावान बनाऐं :कोमल मुनि

फतहनगर | पावन धाम फतहनगर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया सभी जानते हैं कि हर समस्या का समाधान होता है पर समस्या क्यों होती है यह कोई नहीं जानता हर समस्या किसी दृष्टि से होती है और उसका समाधान भी किसी दृष्टि से ही होता है आज पावन धाम में जो आस्था का सैलाब उठा है इस आस्था से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को आस्थावान बनाना है, हमें अपनी लकीर बड़ी बनानी है. गुरु अंबेश ने अपनी लकीर बड़ी बनाई इसीलिए आज हम सभी गुरु अंबेश के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हैं, महापुरुषों के जीवन से हमें प्रतिदिन नई दिशा मिलती है, नई एनर्जी मिलती है, नई राह मिलती है.हमें यदि सफलता की ओर बढ़ना है तो एक दिशा नियोजित करनी होगी, हमें प्रतिपल चिंतन करना चाहिए कि हमें कैसे जीना है किस रूप में जीना है क्या करके जीना है क्या नहीं करके जीना है यह सभी यदि हम महापुरुषों के जीवन से अनुभव...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मौसम बिगड़ा, आसमान में छायी घुंध

फतहनगर | आज मौसम बिगड़ गया तथा आसमान मे सूर्य के दर्शन तक नही हो पाए। सुबह से धुंध छायी है । धुंध के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है । मौसम कल भी खराब रहने की संभावना है | कल बारिश भी हो सकती है। फतहनगर के आसपास के इलाकों में मौसम की स्थिति कमोबेश ऐसी ही है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली विभाग का नकारापन :नहीं हो रहा न्यून वॉल्टेज की समस्या का समाधान

फतहनगर | अजमेर विद्युत वितरण निगम फतहनगर के नकारा पन के कारण पालिका क्षेत्र के नाकोड़ा नगर के लोग अब भी न्यून वोल्टेज की समस्या से नहीं उबर पाए हैं । इस समस्या को पूर्व में भी सामने लाया गया था लेकिन लगता है बिजली विभाग के अधिकारी कानों में तेल डाल कर बैठे है। आज भी नाकोड़ा नगर में न्यून वाल्टेज के कारण लोग परेशान हुए। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आज

फतहनगर । प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पुनिया एवं जिला अध्यक्ष श्री भँवर सिंह  पंवार के आदेशानुसार फतहनगर मंडल कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक माहेश्वरी समाज भवन फतहनगर में आज   5.30बजे रखी गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री सीपी जोशी जी, विधायक महोदय श्री धर्म नारायण जोशी जी, जिला महामंत्री श्री चंद्र गुप्त सिंह जी चौहान, विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश जी कावडिया, जिला उपाध्यक्ष श्री गणपत जी स्वर्णकार, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता विधानसभा संयोजक श्री नरेंद्र सिंह जी आसोलिया ,विधानसभा एवं मंडल प्रवासी, मंडल प्रभारी आदि का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में चेयरमैन, उप चेयरमैन,वर्तमान व पूर्व के समस्त - जिला पदाधिकारीगण,पार्षद गण,मंडल पदाधिकारीगण, जिला परिषद और पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल संरक्षक, समस्त मोर्चों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा समस्त ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में स्कूली बच्चों का वैक्सीनेशन शुरु

फतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार की उपस्थिति में शुरु हो गया है । यहां शताधिक बालक-बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जानी है । आसना के उ . मा.वि. में भी वैक्सीनेशन प्रारंभ हो चुका है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अण्डरब्रिज में पानी के निकास की हो स्थायी व्यवस्था

फतहनगर। फतहनगर से भूपालसागर मार्ग पर राणावतों की सादड़ी फाटक के यहां स्थित अण्डरब्रिज में बारिश के पानी के निकास की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी से निजात नहीं मिल रही है। यहां जब-जब भी बारिश होती है ब्रिज में पानी भरने की समस्या पैदा हो जाती है। दो दिन पूर्व मावठ की हल्की बारिश में भी इस ब्रिज के भीतर पानी भर गया था। हालांकि बड़े वाहन निकल रहे थे लेकिन दुपहिया वाहनधारी थोड़ी दूरी पर स्थित वैकल्पिक मार्ग से निकल रहे थे। वैकल्पिक मार्ग पर फिसलने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां पानी के निकास की स्थायी व्यवस्था हो जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में प्रतीकात्मक होगा अम्बेश मुनि का 28वां पुण्यतिथि कार्यक्रम

फतहनगर(विकास चावड़ा)। यहां के पावनधाम में इस मर्तबा कोरोना के चलते मेवाड़ प्रवर्तक अम्बालालजी म.सा. का 28वां पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रतीकात्मक होगा। पावनधाम संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रति वर्ष ं हजारों की तादाद में पदयात्री एवं श्रावक-श्राविकाएं जुटते हैं। कार्यक्रम को लेकर सीमित तैयारी की जा रही है। गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम होगा। पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर पावनधाम में संत साध्वियों का आगमन हो चुका है। पावनधाम में संतों के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी है। संतों के सानिध्य में धर्म ध्यान का भी ठाठ लगा है। पावनधाम में गुरुदेव मेवाड उप प्रवर्तक कोमल मुनि म.सा. आदि ठाणा 3, डॉ.प.पू. सुभाष मुनि म.सा. आदि ठाणा 2, उप प्रवर्तिनी राज विजय आदि ठाणा 4, प.पू. कमला म.सा.आदि ठाणा 2, प.पू. दिव्य प्रभा आदि ठाणा4 विराजमान है। नित्य व्व्या...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भीम आर्मी की बैठक में बनी कार्यकारिणी : गोवर्धन खटीक बने अध्यक्ष

फतहनगर (विकास चावड़ा ) । आज भीम आर्मी संघठन की बैठक गोवर्धन वाटिका फतेहनगर में आयोजित हुई जिसमें भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष लाला मेघवाल, गोवर्धन विलास ब्लॉक अध्यक्ष रोशनलाल मेघवाल, हिमालय मेघवाल, कैलाश मेघवाल की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों पर और संघठन विस्तार पर चर्चा की गई। इस पर सर्वसम्मति से फतेहनगर सनवाड़ की कार्यकारिणी बनाई गई जो निम्न प्रकार है अध्यक्ष-गोवर्धन लाल खटीक, *संरक्षक* मुकेश खटीक, भंवर लाल जीनगर, *वरिष्ठ उपाध्यक्ष* विनोद यादव, *उपाध्यक्ष* मोहनलाल मेघवाल ,राहुल रेगर, पंकज कण्डारा, श्रवण खटीक ,*महामंत्री* भोले शंकर यादव, विशाल गहलोत, *सचिव* राहुल खटीक, *सह सचिव* मुरलीधर घावरी, *मंत्री* महेंद्र रेगर ,उमेश घारू, शिवम कृष्णावत, मुकेश रेगर, पूरण जीनगर ,भेरु लाल बेरवा ,*सलाहकार* रतन खटीक पार्षद, जगदीश खटीक, पन्नालाल हरिजन, रोशन लाल खटीक, मनोज चनाल, कैलाश यादव, सोहनलाल खटीक ,भावेश...

Read More