फतहनगर - सनवाड

भाजपा फतहनगर-सनवाड मण्डल की कार्यशालाः संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों पर भाजपा ने किया मंथन

फतहनगर(विकास चावड़ा)। भाजपा फतहनगर-सनवाड मण्डल की कार्यशाला माहेश्वरी सदन में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। विधायक ने मावली में पानी की समस्या को समाप्त करने और घर घर तक पीने का पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया। कार्यक्रम में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक नरेंद्र सिंह आसोलिया ने आगामी दिनों में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर योजना प्रस्तुत की। जोशी ने कहा कि पार्टी अनेको लोगो के त्याग समर्पण परिश्रम से यहाँ तक पहुची है। हम सब कार्यकर्ताओ को मिलकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत करना है। देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार ने आगामी दिनों में होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की और विधानसभा मावली के प्रत्येक मंडल पर खेलकूद संबंधित किट देने की घोषणा की। फतहनगर सनवाड मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने मण्डल में विभिन कार्यक्रमो की जानकारी दी। नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने समर्पण निधि के संबंध में जानकारी दी तथा साथ ही कहा कि नगरपालिका के हर वार्ड से एक कब्बडी टीम बना कर कब्बडी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता जिला संयोजक नरेंद्रसिंह आसोेलिया, महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल,महामंत्री फूलचंद कुमावत,रामचंद्र महलाना, भाजयुमो जिला मंत्री सचिन खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेशचंद्र सोनी, मंडल संरक्षक कल्याणसिंह पोखरना, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,जिला मंत्री लीला सोनी,बद्रीलाल सोनी,घनश्याम मंगल, ओमप्रकाश टेलर, विक्रम धनांवत, हरीश सिंघल,जगदीश पुरोहित,ख्यालीलाल लोहार,विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,भेरू बैरवा,रामदेव खटीक, अशोक तेली, पारस सिंयाल,प्रह्लाद मंडोवरा,सुरेश सोलंकी,गौरव पालीवाल, सूर्यप्रताप, भेरूलाल,फतेहलाल सोनी,विशाल सामोता ,रमेश टांक,पुष्पा साहू,लता वैष्णव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *