फतहनगर - सनवाड

नमन यात्रा की ऐतिहासिक रही गुरू अम्बेश भक्ति संध्या

फतहनगर ।

गुरू अम्बेश पुण्य पर्व की पूर्व संध्या पर पावनधाम परिसर में प्रतिवर्ष की भांति श्री अम्बेश गुरू नमन यात्रा सेवा संस्थान ( गुजरात ) द्वारा आयोजित एक शाम गुरू अम्बेश के नाम भक्ति संध्या गुरू कृपा से ऐतिहासिक रही!
नमन यात्रा महामंत्री युवारत्न श्री गौतमजी बाफना के दमदार संचालन में शुरू हुई भक्ति संध्या में गुरूभक्त प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी! भक्ति संध्या के जज मेवाड़ रत्न श्री महेंद्रजी पगारिया, विदुषी श्राविका श्रीमती सुनीताजी – विजयकुमारजी रांका एवं श्रीमती राजकुमारीजी – महेन्द्रजी रांका ने बहुत ही सटीक निर्णय देते हुए प्रथम अखिलेश चंडालिया, सनवाड़, द्वितीय काजल पुखराज जी आंचलिया, यशवंतपुर बेंगलोर एवं तृतीय दिलीप मेहर बैंगलोर रहे! तीनों प्रतियोगियों को पारितोषिक पावनधाम प्रमुख श्री प्रकाश जी सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलालजी लोढ़ा, मंत्री बलवंतसिंह हिंगड़, नमन यात्रा चेयरमैन श्री भगवतीलाल परमार, अध्यक्ष श्री विजयकुमार रांका, उपाध्यक्ष महेन्द्र रांका आदि ने प्रदान किया! नमन यात्रा संस्थान द्वारा बाल नमन यात्रियों का सम्मान किया गया!
भक्ति संध्या में कई नामचीन समाजसेवी गुरूभक्त उपस्थित रहे!
इस तरह एक यादगार भक्ति संध्या सानंद संपन्न हुई !
नमन यात्रा संस्थान ने कवि ओम् समदर्शी जी ऐवम राजकुमार जी तातेड का सम्मान किया सभी नमन यात्रियों का आभार प्रकट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *