फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में कावड़ यात्रा को लेकर किया मंथन

फतहनगर. सोमवार को सनवाड़ में महाकाल कांवड़ यात्रा संघ की मीटिंग का समापन महादेव के जयकारों के साथ हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से ओमप्रकाश बारबर को अध्यक्ष, नारायण मोर एवं मुकेश खटीक को महामंत्री और गजेंद्र पालीवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. कार्यक्रम की रुपरेखा में 51 कांवड़ का लक्ष्य रखा गया और महाकाल बाबा की झांकी के लिए पीपली पेंथर फतहनगर के युवाओ ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए हामी भरी. कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए फतहनगर सनवाड़ के सभी संगठनों ने जिम्मेदारी ली.

Read More
फतहनगर - सनवाड

रात के समय 11 माह की बच्ची सड़क पर देख होश फाख्ता,सुरक्षित मां-बाप को सुपुर्द कर ली राहत की सांस

फतहनगर। रात के समय नन्हीं बालिका को हाइवे पर रैंगता देख पालिका उपाध्यक्ष एवं उनके साथियों के होश फाख्ता हो गए। हालांकि बालिका को इन लोगों ने हिम्मत कर उठाया तथा सुरक्षित माता-पिता को सुपुर्द किया। घटना रविवार रात सिमेंट फैक्ट्री के पास की है जहां रात 10.30 बजे उदयपुर से फतहनगर की ओर आते वक्त गाड़ी चला रहे पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल की नजर सड़क पर रैंगती बालिका पर पड़ी। सड़क पर बालिका को देख रावल ने गाड़ी रोक ली तथा गाड़ी में बैठे अशोक मोर ने नीचे उतर कर हिम्मत करते हुए उसे उठाया। गाड़ी में सवार उपाध्यक्ष सेठिया,पार्षद विनोद धर्मावत,अशोक मोर एवं पार्षद रावल ने सड़क के पास ही खेत पर बने टापरे पर जाकर देखा तो वहां तीन बच्चे सो रहे थे लेकिन उसके माता-पिता वहां नहीं थे। बाद में सूचना पाकर माता-पिता पहुंचे जिन्हें सुरक्षित बच्चा सुपुर्द कर चारों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि दूसरे बच्चों के सोने के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा का वृक्षारोपण अभियानः गणपतलाल स्वर्णकार जिला संयोजक मनोनीत

फतहनगर। भाजपा प्रदेशाघ्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उदयपुर देहात में वृक्षारोपण अभियान के कुशल क्रियान्वयन एवं अभियान की मॉनिटरिंग हेतु भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने गणपतलाल स्वर्णकार को अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पूनिया,जिलाध्यक्ष चौहान समेत प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कृषि विभाग एवं कृषि विश्वविद्यालय टीम द्वारा क्षैत्र का किया निरीक्षण

फतहनगर। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के वैज्ञानिकों द्वारा मावली तहसील के मोरठ ग्राम पंचायत क्षैत्र में खरीफ फसलों का निरीक्षण व दौरा किया गया। इसमें सहायक निदेशक कृषि विस्तार गिर्वा उदयपुर डॉ.लक्ष्मी कुंवर राठौड़ द्वारा मक्का फसल में फाल आर्मी वर्म की जानकारी व नियंत्रण के बारे में बताया। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा डॉ. कमल किशोर यादव मृदा वैज्ञानिक द्वारा क्षेत्र का मिट्टी सेंपलिंग एवं जानकारी दी गई। डॉ. पोखर रावल पौधव्याधि वैज्ञानिक द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाली बीमारी के बारे में बताया। डॉक्टर जगदीश चौधरी शस्य वैज्ञानिक द्वारा खरीफ फसलों में क्रांतित अवस्था एवं वर्तमान फसल स्थिति के बारे में बताया। डॉ. हेमंत स्वामी कीट वैज्ञानिक द्वारा मक्का फसल में एवं खरीफ फसलों में कीटों के बारे में नियंत्रण उपचार तथा बीज उपचार फसल चक्र आदि के सुझाव बताएं। इ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बंजारा समाज ने मनाया रूपसिंह महराज का जन्मोत्सव

फतहनगर। स्थानीय बंजारा समाज ने हरियाली अमावस्या के अवसर पर समाज के आराध्य देव रूपसिंह महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर हरियाली अमावस्या की पूर्व संध्या पर जनता कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें समाज सहित स्थानीय भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। उक्त कार्यक्रम तड़के चार बजे तक चला। इसके बाद सुबह प्रसादी का कार्यक्रम किया गया जहां रूपसिंह महराज के समक्ष समाजजनों ने नेवैद्य धरा भोग लगाया। उक्त कार्यक्रम में बामणिया बंजारा समाज संस्थान के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

हरियाली अमावस्या पर किया हरियाले हिण्डोलने का विशिष्ट मनोरथ

फतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में गुरूवार को हरियाली अमावस्या पर हरियाले हिण्डोलने का मनोरथ किया गया। मनोरथ का आयोजन एकादशी से ही शुरू हो गया था। आज हरियाली अमावस्या होने से ठाकुरजी को नवनीत प्रियाजी के संग फूल पत्तियों से बनाए गए मनमोहक हिण्डोलने में विराजित किया गया। आज दिनभर इस विशेष मनोरथ को लेकर मंदिर में भक्तों द्वारा तैयारी की गई। मंदिर के गर्भगृह के सामने ही आयोजित इस मनोरथ के तहत ठाकुरजी को स्वर्णाभूषण धराए गए। गुलाब के पुष्पों के बीच विराजित ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। ठाकुरजी के मुख पर बांसुरी,हाथों में शंख,चक्र एवं गदा तथा सिर पर स्वर्ण मुकुट धराया गया। ठीक इसके सामने ही मंदिर परिसर में गौ चारण का दृश्य भी दर्शाया गया। शाम सवा सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट खोले गए। कीर्तनकारों द्वारा साज बाज के साथ कीर्तन किया गया। महिला मण्डल ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कृषि मण्डी फतहनगर में कृषक उपहार योजना की निकली लॉटरी

फतहनगर। बुधवार को यहां कृषि उपज मण्डी सभागार में कृषक उपहार योजना की लॉटरी निकाली गई। राज्य में कृषकों हेतु संचालित ’’कृषक उपहार योजना 2020-21 के तहत् इस मण्डी समिति में अपनी कृषि उपज विक्रय करने हेतु लेकर आने वाले कृषको को ई-नाम पोर्टल के माध्यम से ई-भुगतान प्राप्त करने पर निःशुल्क ई-उपहार कूपन मण्डी समिति के माध्यम से दिनांक 1जनवरी,22 से 30जून,22 तक कुपन जारी किये गये थे। लॉटरी हेतु मण्डी प्रांगण सभागार में उपस्थित अधिकारियो, किसानो, व्यापारियो, जनप्रतिनिधियों एवं मण्डी कार्यकर्ताओ के समक्ष राज्य सरकार के द्वारा लॉटरी खोलने हेतु गठित कमेटी के सदस्य कपिल कुमार कोठारी, उपखण्ड अधिकारी, मावली संजीव पण्ड्या, संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, उदयपुर एवं कुन्दन देवल, सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर के द्वारा विक्रय पर्ची एवं ई-पेमेन्ट पर जारी कूपनो की पृथक-पृथक लॉटरी खोली गयी। गेटपास की...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कृषक उपहार योजना की लॉटरी आज

फतहनगर। राज्य सरकार द्वारा मण्डी समितियों के माध्यम से संचालित की जा रही कृषक उपहार योजना की लॉटरी बुधवार को निकाली जाएगी। कृषि उपज मण्डी सचिव राजकुंवर कृष्णावत ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर मे ई-नाम पोर्टल पर जारी विक्रय पर्चियो पर कृषक उपहार कूपन की लॉटरी मंगलवार को नियत थी जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया तथा अब यह लॉटरी बुधवार 27 जुलाई को सायं 4 बजे मण्डी समिति कार्यालय में निकाली जाएगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ रीको एरिया की नाड़ी में नहाते तीन बच्चों की मौत

फतहनगर। रविवार को सनवाड़ रीको एरिया क्षेत्र में स्थित एक नाडी में नहाते समय डूब जाने से तीन बालकों की मौत हो गई। बालकों के डूबने की जानकारी मिलने पर फतहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बालकों के डूबने की सूचना पर लोगों का नाडी पर जमावड़ा लग गया। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पार्षद बाबुलाल गाडरी,पूर्व पार्षद रोशनलाल खटीक आदि भी सबसे पहले मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने तीनों बालकों के शवों को नाडी से बाहर निकाला। मृत बालकों के शव सनवाड़ मोर्चरी में रखवाए गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। डूबने वाले बालकों की शिनाख्त केशुलाल पिता चंपालाल बागरिया उम्र 15 वर्ष निवासी काबरा पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमंद,केलुराम पिता मोडा बागरिया उम्र 12 वर्ष निवासी मानखंड थाना फतेहनगर जिला उदयपुर एवं राधेश्याम पिता भेरूलाल गाडरी उम्र 13 वर्ष निवासी संनवाङ थाना फतेहनगर जिला उदयपुर के रूप...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर की शख्सियतः स्नैक केचर गोविंदलाल सुथार

फतहनगर। सांप का नाम सुनते ही भय पैदा होना आम बात है। उस पर भी यदि सामने सांप आ जाए तो हलक सूख जाता है लेकिन स्थानीय निवासी गोविंदलाल सुथार सांपों के भय से मुक्ति दिलाने के लिए वर्षों से लगा हुआ है। नगर ही नहीं अपितु आस पास के गांवों में भी यदि कहीं सांप को नियंत्रण करने में परेशानी आ रही होती है तो सुथार को याद किया जाता है। अनेकानेक जहरीले सांपों को पकड़ कर उनके भय से मुक्ति दिलाने का हूनर कोई गोविंदलाल सुथार से सीखें। शुक्रवार की देर रात्रि नाकोड़ा नगर में बस्ती क्षेत्र में घुस आए कोबरा का रेस्क्यू करने के लिए वहां के लोगों ने कॉल किया जिस पर तत्काल पहुंचे सुथार ने अपने सहयोगी के साथ सांप को पकड़ा तथा बस्ती क्षेत्र से जंगल में छोड़ा। जिस स्थान पर यह सांप पहुंचा वहां के लोगों ने कोबरा के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली। स्नैक केचर गोविंदलाल सुथार से चल दूरभाष नं.9929038118 पर सम्पर्क किया...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर आवरीमाता शक्तिपीठ पर चोरी

फतहनगर.  आवरी माता जी मन्दिर फतेहनगर पर  रात्रि को चोरी की वारदात हो गई. आवरी माता मंदिर के गर्भ गृह से चोर सभी गहने और आभूषण ले गए है । चोर शिव मंदिर से भी दान पेटी भी ले गए। चोरी रात को हुई है।  चोरों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं.  घटना की जानकारी सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर हुई.  सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

Read More
फतहनगर - सनवाड

लदानी में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर कल

फतहनगर। लदानी में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर जीबीएच जनरल हॉस्पिटल एवं ग्राम पंचायत लदानी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा जिसमें निःशुल्क परामर्श, आवश्यक जांच एवं आवश्यक दवाएं प्रदान की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी पुरानी रिपोर्ट अवश्य साथ लाएं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेह नगर क्षेत्र में चला झमाझम बारिश का दौर

फतहनगर.  श्रावण  के पहले सोमवार को आज फतेहनगर क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर चला.  दोपहर करीब 1:00 बजे शुरू हुई बारिश कभी तेज तो कभी धीमी गति से दोपहर बाद 3:00 बजे तक भी चलती रही. आज की बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया. क्षेत्र के जलाशयों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है. चंगेडी  के तालाब में पानी की अच्छी खासी आवक हो जाने से फतेहनगर की पेयजल समस्या के समाधान के आसार हैं. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से चल रहे बारिश के दौर के चलते घरों में लगी ट्यूबेल भी रिचार्ज होने लगी है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

वल्लभनगर चार्तुमासः संतों के व्याख्यान हुए प्रारंभ

वल्लभनगर। मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि जी महाराज साहब एवं नव दीक्षित हर्षित मुनि जी महाराज साहब का चातुर्मास व्याख्यान प्रारंभ हो गया। संतों के सानिध्य में सभी श्रावक- श्राविका चार्तुमास मे विशेष धर्म आराधना कर रहे है। प्रातः 9बजे प्रवचन में हर्षितमुनि जी ने श्री सुख विपाक सूत्र का वाचन करते हुए फरमाया कि. राजगृह नगरी में भगवान सुधर्मा स्वामी जंबू स्वामी को फरमाते हैं हस्तीशीष नाम के नगर मे अदिनशत्रु नामक राजा एवं धारणी माता राज करते थे उनका सुबाहुकुमार का पुत्र हुआ,जो अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक था, उस नगर मे पुष्प करंडक नाम का उद्यान था जहाँ प्रभु महावीर पधारे थे। सुबाहु कुमार प्रभु की वाणी सुनने आए, सुन कर भगवान से कहा से बनते हैं हे बनती है मुझे आपके वचन पर पूर्ण श्रद्धा है, मुझ में इतना सामर्थ्य नहीं है कि मैं दीक्षा ले सकूं। मै 12 व्रत लेकर श्रावक धर्म की पालना करना चाहता हूं। ह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रक्तदान शिविर में 54 यूनिट हुआ रक्तदान

फतहनगर। यहां के अम्बेश पावनधाम पर आयोजित रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वर्गीय अमृता कुंवर राणा निवासी देवाणा के 54 वें जन्मदिन पर उनकी पुत्री नीलम राणा द्वारा दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें रक्त दाताओं ने भारी उत्साह में उपस्थित होकर 54 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान हेतु महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक से डॉक्टर कैलाश व मेडिकल टीम द्वारा शिविर का प्रबंधन किया गया। शिविर के दौरान पावनधाम संस्थान के मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़, स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन,पावनधाम कोषाध्यक्ष पारसमल बापना, संपत बाफना डॉ ललित कुमावत, डॉ अर्चना सुरोलिया, किरण कुमावत, फतेहसिंह, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्रसिंह,रविंद्र राणा,लक्ष्मीलाल खेरोदिया,संतोष देवी, नरेंद्र चंडालिया, राजेश त्रिवेदी, देवीलाल, लादूलाल, रुद्राक्ष कुमावत,रजनीश आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण सम्पन्न

फतहनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 3 से 9 बर्ष के बच्चों का समग्र विकास करने के उद्देश्य को लेकर यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन किया गया। समापन अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मावली से एसीबीईओ प्रकाश चन्द्र चौधरी का सानिध्य मिला। चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों को नवाचारों से अपडेट किया जा रहा है ताकि शिक्षक इस नीति की मंशा के अनुरूप बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकें। दक्ष प्रशिक्षक योगेश जैन, शंकरलाल जाट,ओमप्रकाश किराड़ समेत अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर के अनुभव भी शेयर किए। प्रतिभागी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संचालन जगदीश पालीवाल ने किया। इस अवसर प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

करंट लगने से भैंस की मौत,गनीमत रही कि कोई व्यक्ति पोल के पास से नहीं गुजरा

फतहनगर। शनिवार को गौ शाला के समीप एक खेत पर खड़े खंभे के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ जाने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 15 निवासी सोहनलाल चावड़ा पिता लोभचंद की भैंस सुरेशचन्द्र कुमावत के कुए पर लगे एक खंभे के पास विचरण कर रही थी कि पास ही स्थित बिजली के पोल के सपोर्ट तार में प्रवाहित करंट से झटका लगा तथा भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी थाने में भी प्राथमिकी दी गई है। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा खंभे के तार में प्रवाहित हो रहे करंट को बंद किया। बताया गया कि उक्त कुआ इन दिनों विरान पड़ा है जिससे खेत मालिक समेत अन्य लोगों का वहां आना-जाना बहुत कम रहता है। गनीमत रही कि कोई इस कुए के पास से नहीं गुजरा। भैंस भी कभी इस ओर नहीं जाती लेकिन आज विचरण करते हुए इस कुए पर पहुंच गयी तथा करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आचार्य श्री रामेश् सुवर्ण दीक्षा महा महोत्सव को महत्तम महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय

फतहनगर। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा.का संयम जीवन एक स्वर्णिम युग का निर्माण करते हुए 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इसे अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्रावक संघ द्वारा आचार्य श्री रामेश् सुवर्ण दीक्षा महामहोत्सव को महत्तम महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में साधुमार्गी संघ फतेहनगर शाखा द्वारा समस्त साधुमार्गी जैन परिवारों एवं सदस्यों की उपस्थिति में समता भवन फतहनगर में लालचंद मारु एवं नक्षत्र मल लोढा के संरक्षण एवं बापूलाल लोढा की अध्यक्षता में गुरु वंदना तथा सामूहिक नवकार मंत्र का जाप कर महत्तम महोत्सव का आगाज किया गया तथा महत्तम महोत्सव की विभिन्न 9 प्रवृत्तियों और उनके प्रकल्पो को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। महत्तम महोत्सव की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रकल्प के बारे में धीरज सरूपरिया द्वारा सभी को अवगत कराया गया। साथ ही महत्तम महोत्सव के बैनर का समस्त श्री ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तेरापंथ का स्थापना दिवस मनाया

फ़तहनगर। बुधवार को स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में एक कार्यक्रम में तेरापंथ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आचार्य भिक्षु की जीवनी पर आधारित अनेकों भजन गीतिकाओं से कार्यक्रम आयोजित हुआ। ध्यान,जप और उनके बताए आदर्श पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मंगलाचरण कमला दुग्गड द्वारा किया गया। वर्तमान अध्यक्ष चेतन खाब्या, पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल हिरन,संरक्षक कल्याणसिंह पोखरना व सपना दुग्गड ने सुमधुर गीतिकाएं प्रस्तुत की। नवकार मंत्र के साथ ध्यान के प्रयोग किए। संचालन रितेश पोखरना ने किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मण्डी में कल निलामी रहेगी बंद

फतहनगर। मंडी नियमन व्यवस्था लोडिंग अनलोडिंग के सुचारू संचालन हेतु 15 जुलाई को मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा। किसानों से आग्रह किया गया है कि शुक्रवार को मंडी में अपनी उपज विक्रय हेतु लेकर नहीं आवे। ...

Read More