फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में कावड़ यात्रा को लेकर किया मंथन

फतहनगर. सोमवार को सनवाड़ में महाकाल कांवड़ यात्रा संघ की मीटिंग का समापन महादेव के जयकारों के साथ हुआ.
जिसमें सर्वसम्मति से ओमप्रकाश बारबर को अध्यक्ष, नारायण मोर एवं मुकेश खटीक को महामंत्री और गजेंद्र पालीवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
कार्यक्रम की रुपरेखा में 51 कांवड़ का लक्ष्य रखा गया और महाकाल बाबा की झांकी के लिए पीपली पेंथर फतहनगर के युवाओ ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए हामी भरी.
कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए फतहनगर सनवाड़ के सभी संगठनों ने जिम्मेदारी ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *