फतहनगर - सनवाड

रात के समय 11 माह की बच्ची सड़क पर देख होश फाख्ता,सुरक्षित मां-बाप को सुपुर्द कर ली राहत की सांस

फतहनगर। रात के समय नन्हीं बालिका को हाइवे पर रैंगता देख पालिका उपाध्यक्ष एवं उनके साथियों के होश फाख्ता हो गए। हालांकि बालिका को इन लोगों ने हिम्मत कर उठाया तथा सुरक्षित माता-पिता को सुपुर्द किया।
घटना रविवार रात सिमेंट फैक्ट्री के पास की है जहां रात 10.30 बजे उदयपुर से फतहनगर की ओर आते वक्त गाड़ी चला रहे पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल की नजर सड़क पर रैंगती बालिका पर पड़ी। सड़क पर बालिका को देख रावल ने गाड़ी रोक ली तथा गाड़ी में बैठे अशोक मोर ने नीचे उतर कर हिम्मत करते हुए उसे उठाया। गाड़ी में सवार उपाध्यक्ष सेठिया,पार्षद विनोद धर्मावत,अशोक मोर एवं पार्षद रावल ने सड़क के पास ही खेत पर बने टापरे पर जाकर देखा तो वहां तीन बच्चे सो रहे थे लेकिन उसके माता-पिता वहां नहीं थे। बाद में सूचना पाकर माता-पिता पहुंचे जिन्हें सुरक्षित बच्चा सुपुर्द कर चारों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि दूसरे बच्चों के सोने के बाद यह अबौध बालिका रैंगती हुई सड़क पर आ गयी। यह तो गनीमत रही कि सामने की ओर से कोई वाहन नहीं था अन्यथा बालिका को ये लोग भी नहीं बचा पाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *