अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय श्री बंशीलाल जी सिंहल की धर्म पत्नी एवं नरेश चंद्र सिंहल की पूज्य माताजी एवं सोहनलाल, सुरेश चंद्र की काकीजी व सत्यनारायण, अंकित, पंकज, राहुल की दादीजी श्रीमती लीलादेवी सिंहल का आकस्मिक स्वर्गवास आज प्रातः 5 बजे हो गया है। अंतिम यात्रा आज दोपहर 3.15 बजे मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी। शोकाकुलः बंशीलाल नरेश चंद्र सिंहल एवं समस्त सिंहल परिवार (मोही वाला) ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। अखाड़ा मंदिर के स्व. महन्त रामचन्द्र दास महाराज का भण्डारा बुधवार को होगा। नगरवासियों के सहयोग से होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर वापस अखाड़ा मंदिर पहुँचकर सम्पन्न होगी। कार्यक्रम आयोजकों ने शोभायात्रा में पधारे हुए संतों पर पुष्प वृष्टि करने का आग्रह किया है। दूसरे एवं अंतिम दिन बुधवार को सुबह सवा नो बजे चरण पादुका स्थापना एवं सवा ग्यारह बजे महन्ताई चादर विधि होगी। इसके बाद मध्यान्ह 1 बजे से भण्डारा (महाप्रसादी) का आयोजन होगा। कार्यक्रम के निमित्त बुधवार को नगर के बाजार बंद रहेंगे तथा मंडी मे निलामी कार्य नहीं होगा। कार्यक्रम के मद्देनजर संतों को आना भी प्रारंभ हो गया है। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के फतह एकेडमी विद्यालय में शनिवार को विज्ञान, गणित, कला व कॉमर्स आदि से जुड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में विकास व नए प्रयोगों के बारे में अपने मॉडल व चार्ट के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी। प्रदर्शनी में 180 से अधिक मॉडल थे व 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में पावर सेवर, सिक्योरिटी सिस्टम, टेस्टर सर्किट, ड्रॉन, हाइड्रोलिक सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मेटल सेपरेटर, ड्रिप इरिगेशन, ह्यूमन बॉडी सिस्टम आदि थे। मैथ मेजिक मॉडल में स्क्वायर, एडिशन, पाइथागोरस प्रमेय थे। आर्ट्स एरिया में ऑर्गन ऑफ गवर्नमेंट, रामसेतु व मोजैक आर्ट मुख्य थे। कॉमर्स एरिया में बैंक सिस्टम व मनी इवॉल्यूशन आदि मुख्य मॉडल थे। प्रदर्शनी में अभिभावकों व नगर के गणमान्य लोगों ने आकर अवलोकन किया व बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान निर्णायक...
Read Moreफतहनगर। यहां शनिवार को एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संचालित प्रगति कैंप का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्था के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर दलपत सिंह ने बताया कि मावली ब्लॉक में 11 प्रगति कैंप संचालित हैं। फतहनगर, सनवाड, धोला का धनेरिया, रख्यावल, थामला आदि। इन कैंपों के जरिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि दसवीं ओपन स्कूल की किशोरियों को कैंप में निःशुल्क शिक्षा तथा शिक्षण सामग्री संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रेरक करिश्मा सेन द्वारा किशोरियों को पढ़ाया जाएगा, जिसमें बेहतर शिक्षा और जीवन कौशल को लेकर अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। कैंप के उद्घाटन कार्यक्रम में किशोरियों के अभिभावक आदि भी उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। रा.उ.प्रा.वि. वासनी माफी के पूर्व छात्र गौरीशंकर कुमावत के वेस्ट जोन इन्टरयूनिवरसिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाराष्ट्र में भाग लेकर लौटने पर वासनी माफी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रकाश जगरवाल के नेतृत्व में विद्यालय के खेल मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा पगड़ी,उपरणा ओढाकर सम्मान किया गया। वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मावली में अध्ययनरत कुमावत शुरू से ही वालीबॉल खेल के प्रति रूचि रखता आया है। रोजाना विद्यालय के खेल मैदान पर अभ्यास करते हुए दूसरे बच्चों को भी वॉलीबाल के गुरू सिखाता है। ...
Read Moreफतहनगर। गायों को घास एवं लपसी खिलाते तो सबने सुना है लेकिन लायन्स क्लब के सदस्यों ने यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों को 4 क्विंटल लाल टमाटर खिलाए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अजय मोर,दिनेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, अशोक जैन,सचिव हरचरण सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर. सेवानिवृत वरिष्ठ लिपिक धुनी निवासी गणपत लाल पुरोहित का आज निधन हो गया. पुरोहित पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे. पुरोहित के अंतिम संस्कार में काफ़ी लोगों ने शिरकत की. परिवारजनों के साथ ही दोनों पुत्रियों ने भी मुखाग्नि देने की रस्म निभाई. पुरोहित के निधन पर सभी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को दुःख सहन करने की ताकत प्रदान करने की कामना की. पुरोहित काफ़ी समय तक चंगेड़ी स्कूल में रहे. सेवानिवृत्ति पुरोहित की सनवाड़ बालिका स्कूल से हुई.
Read Moreफतहनगर। राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली का फतहनगर एवं मावली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। श्रीमाली के फतहनगर पहुंचने पर मावली के पूर्व विधायक व प्रधान पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस की ओर से श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी, उपरना पहना कर स्वागत किया। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र शर्मा ने भी श्रीमाली का स्वागत किया तथा मंत्री बनने पर संघ की ओर से बधाई पत्र सौंपा। यहां स्वागत करने वालों में पार्षद शांतिलाल चंडालिया,इब्राहिम मंसूरी,शैलेश पालीवाल,मदन प्रजापत,रोनक गर्ग,धर्मेश चपलोत, पार्षद हमीदा बानू, विनोद यादव,मनीष पालीवाल,गोपाल सोनी,यूथ अध्यक्ष नितेशपुरी, ओमप्रकाश प्रजापत,भगवत सिंह,इरशाद मंसूरी, नितेश पहाड़िया और पुरषोत्तम प्रजापत, डूंगर मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इ...
Read Moreफतहनगर. राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली राज्य मंत्री बनने के बाद बुधवार को फतहनगर आएंगे. दोपहर 12:30 अंबिका सेनेटरी स्टोर पर श्रीमाली का स्वागत किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के मदन लाल प्रजापत ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के बाद श्रीमाली केआरजी गार्डन में पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
Read Moreफतहनगर। सोमवार को पावन धाम में भारतीय जैन संगठन फतहनगर सनवाड़ की स्थानीय शाखा का गठन प्रान्तीय अध्यक्ष राजकुमार फतावत,यशवंत कोठारी, अरविंदजी जारोली व नितिन सेठिया के सानिध्य में किया गया जिसमें अभिषेक सांखला- अध्यक्ष, विजय बाफना-सचिव, अरविंद हिंगड़- कोषाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों के बारे में राजकुमार फतावत ने जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने सपत्नीक उपस्थिति होकर योगदान दिया। संचालन निलेश पोखरना ने किया। ...
Read Moreफतहनगर। खाद की किल्लत के चलते परेशान किसानों ने आज आखिरकार सीकारी समिति परिसर में धरना दिया। समिति में खाद नहीं आने से किसान रोजाना चक्कर लगा रहे थे। किसानों का कहना था कि समिति में खाद नहीं मिल रहा लेकिन बाजार में मनमाने दाम पर खाद उपलब्ध है। परेषान किसान पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना के पास पहुंचे तथा व्यथा से उन्हें अवगत कराया। इस पर पोखरना ने विधायक धर्मनारायण जोषी एवं सांसद को स्थिति से अवगत कराते हुए उच्चाधिकारियों से भी बात की। पोखरना किसानों के साथ समिति परिसर में धरने पर भी बैठे। ...
Read Moreफतहनगर में निकली जन आक्रोष यात्रा,चौपाल का किया आयोजन,प्रदेष सरकार की विफलताओं को किया उजागर
फतहनगर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ द्वारा किसानों की बिजली की समस्या, ऋणमाफी, युवाओं के साथ वादाखिलाफी व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा ने फतहनगर सनवाड़ मण्डल में प्रवेश किया। जन आक्रोश यात्रा का वाक्याजी बावजी सनवाड़ में वांक्या जी बावजी के सभी भोपाजी का उपरणा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा जीनगर मोहल्ला, नरसिंह मंदिर, गणेश मंदिर,उनिया मोहल्ला,सदर बाजार प्रमुख मार्गाे से होकर रावला चौक पहुंची जहां पर चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर आक्रोश जता कर कहा कि कांग्रेस के कुशासन में किसानों के हाल बेहाल है। उन्हें यूरिया खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। बिजली की परेशानी हो रही है, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय महावीर अम्बेष गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शनिवार को विष्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने की एवं मुख्य वक्ता नवीन कुमार चौधरी सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान राज.महाविद्यालय मावली रहे। कार्यक्रम अधिकारी राकेष छीपा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया। मुख्य वक्ता नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि मानवाधिकार जीवन की वह परिस्थितियॉं है जो मानव के विकास में सहयोग करती है। उन्हांेने कहा कि भारत सदैव मानवाधिकार का रक्षक रहा है और उन्हें व्यावहारिक बनाने का सतत् प्रयास करता रहा है। इसके लिए भारतीय संविधान में नियन्त्रण और संतुलन का मार्ग अपनाया गया है ताकि मानवाधिकारों के संरक्षण में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके। इसी सन्दर्भ में ...
Read Moreफतहनगर। 16 दिवसीय अभियान के तहत मावली ब्लॉक के 14 गॉंवो से 85 लड़कियां व 5 महिलाए और 5 बहुओं ने विकल्प संस्थान द्वारा महिला हिंसा निवारण दिवस मनाया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा निवारण दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए किशोरी बालिकाओं को हिंसा से मुक्त रहने, शिक्षा में सहभागिता के लिए, अपने अधिकारों के लिए लड़ने को प्रोत्साहित किया गया और हिंसा से बचाव के लिए उपाय बताए। बाल विवाह, लड़कियों व महिलाओं पर होने वाले शोषण, अत्याचारों के बारे में बताया गया। बालिकाओं को विश्वास दिलाया कि अब उन्हें हिंसा सहन नहीं करनी पड़ेगी। हिंसा के खिलाफ चुपी तोड़नी पड़ेगी और विकल्प संस्थान उनके सहयोग के लिए कार्यरत है। लड़कियों को हिंसा की घटना के बारे में बताया गया। रैली की शुरुआत हिमा़िड़या बावजी के समीप से रोड़वेज बस स्टैंड तक नारों के साथ की गई जिसमें लड़कियों, महिलाओं और बहुओं ने अपने-अपने अ...
Read Moreफतहनगर। फलीचड़ा किसान सेवा केन्द्र पर आज भूमिहीन महिला कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया।राजस्थान कृषि श्रमिक संबल योजना के तहत सहायक निदेशक कृषि विस्तार गिर्वा डा. लक्ष्मी कंवर राठौड़,कृषि अधिकारी पर्वतदान,सहायक कृषि अधिकारी परसराम जाट एवं शोभालाल जाट, कृषि विशेषज्ञ महावीर प्रसाद टेलर, मीना चौधरी,सुशीला मीना,रामावतार कृषि पर्यवेक्षक सहित क्षेत्र की लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। श्रीमती राठौड़ ने महिलाओं को उन्नत हस्त चलित कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की। धन्यवाद ज्ञापन परसराम जाट द्वारा दिया गया। ...
Read Moreफतहनगर। आमली गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र पर ठंड से बचाव को लेकर भामाशाह अशोक जोशी द्वारा स्वेटर एवं बिस्किट वितरित किए गए। भामाशाह अशोक जोशी का आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेम कुंवर राठौड़ एवं सहायिका चंचल पालीवाल द्वारा सम्मान किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। अनिल कुमार मून्दड़ा एवं पालिका के पार्षद सुनिल कुमार मून्दड़ा के पिता प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी श्यामलाल मून्दड़ा का निधन हो गया है। दिवंगत मून्दड़ा की अंतिम यात्रा 8 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। ...
Read Moreफतहनगर। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनवाड पर किया गया। इस शिविर में 51 यूनिट रक्त का रक्तदान हुआ। जन प्रतिनिधियों में पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत, पार्षद गजेन्द्रसिंी रावल,निर्मल लोढा,दीपक यादव भी उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनवाड के चिकित्सक महेश वजुवावत,नरेंद्र भाटी ने एमबी हॉस्पिटल से आए हुए चिकित्सीय टीम का स्वागत किया। संगठन की ओर से चिकित्सको और रक्त वीरों का उपरणा ओढाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। संगठन की ओर से विहिप जिला मंत्री रमेश सांगावत, विहिप नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल, महेंद्र कुमावत, नितेश वैष्णव, महेश मीणा, रमेश दास मानखंड, पुखराज दास, ओमप्रकाश सोनी, नितिन सोनी, हेमंत सोनी, शुभम पालीवाल, रजत पालीवाल आदि उपस्थित थे। रक्त वीरों,जनप्रतिनिध...
Read Moreफतहनगर। सोमवार को चंगेडी के विद्यालय में मिड डे मील भौतिक सत्यापन सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा किया गया। चगेडी ग्राम पंचायत के विद्यालय में मिड डे मील भौतिक दल के प्रभारी ब्लॉक संसाधन भारती आमेटा के अनुसार ढाई वर्ष का गाम पंचायत नरेगा कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं मिड डे मील स्कूली बच्चों के खाने एवं किचन आदि का भौतिक सत्यापन किया। राउमावि एवं राबाउप्रावि में सामाजिक अंकेक्षण दल में ब्लॉक संसाधन भारती आमेटा, ग्राम संसाधन में जसोदा आमेटा,सनु टेलर, कौशल्या लोहार, मीना आमेटा एवं ममता आमेटा के सानिध्य में भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर पर कार्यवाहक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल मेनारिया,मिड डे मिल प्रभारी अनिल माली,मिडिल स्कूल के संस्था प्रधान अशोक कुमार पालीवाल आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के अखाड़ा मंदिर के महन्त रामचन्द्रदास का शनिवार को देवलोक गमन हो गया। महन्त पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रातः 10 बजे महन्त रामचन्द्रदास ने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी मिलते ही श्रद्धालु भक्तों मंदिर पहुंच कर महन्त रामचन्द्रदास के अंतिम दर्शन किए। दोपहर दो बजे डोल यात्रा का आयोजन किया गया। बैंडबाजों पर सियाराम की धुन पर डाल यात्रा रवाना हुई। कई भक्तों ने मुंडन करवा कर डोल को कंधा दिया। पुष्पवृष्टि के साथ डोल यात्रा हिमाड़िया बावजी,स्टेडियम,प्रताप चौराहा,नया बाजार,मैन चौराहा,पुराना बाजार, कॉलेज रोड़ होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण स्थित श्याम सुन्दर वाटिका पहुंची जहां पर नगरवासियों की मौजूदगी में पार्थिव देह को पंचतत्व के हवाले किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ मण्डल अध्यक्ष महन्त रामसागर दास(हमीरगढ़),महन्त आशुतोषदास (भीलवाड़ा), पूरणदास,मीठाराम मंदिर उदयपुर के महन्त हर्षितादास,आकोला क...
Read More