फतहनगर - सनवाड

राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली का फतहनगर में हुआ जोरदार स्वागत

फतहनगर। राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली का फतहनगर एवं मावली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
श्रीमाली के फतहनगर पहुंचने पर मावली के पूर्व विधायक व प्रधान पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस की ओर से श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी, उपरना पहना कर स्वागत किया। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र शर्मा ने भी श्रीमाली का स्वागत किया तथा मंत्री बनने पर संघ की ओर से बधाई पत्र सौंपा। यहां स्वागत करने वालों में पार्षद शांतिलाल चंडालिया,इब्राहिम मंसूरी,शैलेश पालीवाल,मदन प्रजापत,रोनक गर्ग,धर्मेश चपलोत, पार्षद हमीदा बानू, विनोद यादव,मनीष पालीवाल,गोपाल सोनी,यूथ अध्यक्ष नितेशपुरी, ओमप्रकाश प्रजापत,भगवत सिंह,इरशाद मंसूरी, नितेश पहाड़िया और पुरषोत्तम प्रजापत, डूंगर मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके उपरांत श्रीमाली यूथ कांग्रेस मावली अध्यक्ष रोनक गर्ग के निवास पर पहुंच कर उनके भाई के विवाह के उपलक्ष में गर्ग परिवार को बधाई दी। फतहनगर सनवाड़ नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के सुपौत्र प्राप्ति के उपलक्ष में आयोजित भोज में शिरकत कर अग्रवाल परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी और अंत में पार्षद सुनील मूंदड़ा के पिता के स्वर्गवास होने पर उनके निवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *