फतहनगर। यहां शनिवार को एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संचालित प्रगति कैंप का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान संस्था के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर दलपत सिंह ने बताया कि मावली ब्लॉक में 11 प्रगति कैंप संचालित हैं। फतहनगर, सनवाड, धोला का धनेरिया, रख्यावल, थामला आदि। इन कैंपों के जरिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि दसवीं ओपन स्कूल की किशोरियों को कैंप में निःशुल्क शिक्षा तथा शिक्षण सामग्री संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रेरक करिश्मा सेन द्वारा किशोरियों को पढ़ाया जाएगा, जिसमें बेहतर शिक्षा और जीवन कौशल को लेकर अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। कैंप के उद्घाटन कार्यक्रम में किशोरियों के अभिभावक आदि भी उपस्थित रहे।
ओपन बोर्ड से परीक्षा दे रही किशोरियों के लिए निःशुल्क प्रगति कैंप का किया शुभारंभ

Leave a Reply