फतहनगर। यहां के फतह एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को द प्रोग्रेसिव नेशन एनजीओ द्वारा शाकाहार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के बच्चों को शाकाहार, वीगन एवं अहिंसा के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया। वर्तमान समय में लेदर, कॉस्मेटिक आइटम, दवाईयाँ,वेक्सिन, अंडा आदि में होने वाली हिंसा के बारे मे विस्तार से बताया गया। एनजीओ के फाउंडर अभिषेक भंडारी एवं को-फाउंडर पारुल भंडारी ने बताया कि एनजीओ का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में पशुओं के ऊपर होने वाली क्रूरतम हिंसा के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करवाना है। सेमिनार आयोजन मे विद्यालय स्टॉफ एवं विद्यालय निदेशक अजय जैन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सेमिनार के पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम दिव्यांशी अग्रवाल, द्वितीय आयुषी भाटी, तृतीय हेमराज प्रजापत रहें व दिव्यांशु,गुन,निहारिका,दिशा, पारुल ने भी ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। शुक्रवार को फतहनगर क्षेत्र के आमली ग्राम पंचायत में नव निर्मित रीको इंडस्ट्रीज एरिया का राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने अवलोकन कर मौका मुआयना किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों की समस्याओं का भी जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों से निवारण करने के श्रीमाली ने निर्देश दिए। जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम ओ.पी. बुनकर एवं जिला उद्योग केंद्र की तरफ से अनुप कुमार श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार संपत सिंह भाटी,पटवारी महेंद्र सिंह,किसान कांग्रेस नेता गणेश जाट, महिपाल सिंह आमली, उप सरपंच मनोहर सिंह और छात्र नेता अरविंद जाट सहित जन प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली का उपरणा पहना कर स्वागत किया। श्रीमाली ने इस अवसर पर बताया कि अशोक गहलोत की पूर्व सरकार ने रिको द्वारा भामाशाह औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास बनाया था। तत्पश्चात इस नए रीको औद्योगिक क्षेत्र आमली को मुख्यमंत्री अशोक गहलो...
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विकल्प संस्थान ने आज आदर्श कन्या महाविद्यालय फतहनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। युवा लड़कियों के साथ युवा दिवस मनाया गया जिसमें 50 लड़कियां,10 कॉलेज स्टाफ समेत 60 संभागियों ने शिरकत की। इस अवसर पर विकल्प का परिचय देते हुए वैशाली सांखला ने बताया कि विकल्प 2011 से उदयपुर जिले के 2 ब्लॉक मावली व गोगुन्दा के 35-40 गांवों में काम कर रहा है। विकल्प शिक्षा, बालविवाह, जेण्डर समानता पर काम करता है। जेंडर समानता, बाल विवाह, शिक्षा,महिला हिंसा पर जानकारी दी गयी। कुसुम द्वारा युवा दिवस की जानकारी लड़कियों के साथ साझा की गई। इसी के साथ इंदिरा द्वारा विकल्प हेल्पलाइन के बारे में लड़कियों को जानकारी दी गई। हेल्पलाइन के नंबर 18003094120 लड़कियों को दिए गए। बताया गया कि किस तरह हेल्पलाइन लड़कियों व महिलाओं की मदद करता है। रीना द्वारा स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी ...
Read Moreफतहनगर। स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में विद्या निकेतन विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परिषद द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। परिषद ने इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग पर प्रधानाचार्य भंवरलाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सम्पन्न करवाने में कैलाश जीनगर, अमरचंद, भगवतीलाल, पूरण आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नगरमंत्री हितेश मेनरिया, सहमंत्री शूरवीरसिंह रावल, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष कृष्णवर्धन नाथ चौहान, सहसचिव राजेश गुजर, उपाध्यक्ष सूरजपुरी गोस्वामी,मीडिया प्रभारी सूरज पाराशर, नगर कार्यकारिणी से अर्पित खटीक, दीपक सालवी, दीपक खटीक, कन्हैयालाल जाट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। परिषद कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर विवेकानं...
Read Moreफतहनगर। धर्म प्रचारक रामलीला मंडल के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि आज की रामलीला माताओं-बहनों के लिए प्रेरणादायक है। सुरपन खां शादी का प्रस्ताव लेकर स्वयं भगवान राम के पास जाती है और कहती है कि आप बहुत अच्छे हैं। मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं। भगवान राम कहते हैं कि हम कुंवारे नहीं विवाहित हैं। बस एक नार व्रत रखते हैं। अपनी को छोड़ अन्य सबको माता या बहन समझते हैं। फिर सुर्पनखां लक्ष्मण के पास जाती है। लक्ष्मण उसका नाक कान काट देते हैं। फिर रोते बिलखते खरदूषण के पास जाती है। भगवान राम के द्वारा खरदूषण का वध किया जाता है। फिर सूर्पनखां रावण के पास पहुंचती है। रावण से कहती है भैया मैं पंचवटी में बैठी थी। दो राजकुमार आए तथा हमारा नाक कान काट दिए। वह कहती है कि आप इतने प्रतापी है।ं आपकी बहन का कोई नाक कान काट गया। अब आप उससे बदला लीजिए। रावण माता सीता का हरण करता है। कालनेमि से मिलक...
Read Moreफतहनगर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत स्वर्णकार समाज को संस्थागत पट्टा प्रदान किया गया। पालिका परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज के संरक्षक गणपतलाल स्वर्णकार,मदनलाल सोनी,उपाध्यक्ष मनोहरलाल सोनी,गणपतलाल सोनी,सहवृत्त सदस्य गोपाल सोनी एवं समाज के मोतबीर लोगों को पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद पारासर एवं पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल के हाथों पट्टा प्रदान किया। इस अवसर पर मनोज कोठारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे। स्वर्णकार समाज के लोगों ने पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद पारासर एवं पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल का सरोपा पहनाकर स्वागत किया। ...
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 278 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मोबाइल हैल्थ टीम के चिकित्सक विनोद शर्मा एवं एएनएम मनीषा गाडरी ने बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की। 131 बालिकाओं एवं 147 बालकों के स्वास्थ्य की जांच में विजन,दंत एवं अन्य रोगों के बच्चों को चिन्हित किया गया जिनका आगामी दिनों लगने वाले शिवरि में भेज कर उपचार मुहैया करवाया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार, व्यख्याता कन्हैयालाल मेनारिया,कर्णसिंह राणावत,पवन कुमार मीना,संजय कुमार यादव,संतोष गुप्ता,भंवरलाल तेली,आमना खातून,भगवतीलाल चपलोत,रमेश खटीक आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में नियमित रूप से चल रही रामलीला के पांचवे दिन राम के वन गमन का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। रामलीला में कैकयी-मंथरा संवाद, कैकयी-दशरथ संवाद के साथ ही प्रभु श्रीराम को 14 वर्षों के लिए वनवास देने का प्रसंग श्रद्धालु दर्शकों को रूला गया। पिता की आज्ञा को शिरोधार्य कर भगवान राम, अनुज लक्ष्मण व सीता के साथ सहर्ष वन को चल देते हैं। इसके बाद भरत द्वारा श्रीराम की चरण पादुकाएं रख कर 14 वर्ष तक सेवा करते हुए राज चलाने का दृश्य मंचित किया गया। इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। रामलीला का उक्त आयोजन रोजाना शाम 8 से 11 बजे तक किया जा रहा है। यह आयोजन 14 जनवरी तक चलेगा। ...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा फतेहनगर की ओर से नरेगा कार्य स्थल राम तलाई सनवाड में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नरेगा मजदूरों को बताया गया कि आप की मजदूरी का भुगतान ऑनलाइन बचत खातों में किया जा रहा है,साथ ही राज्य सरकार की सभी योजनाओं की राशि भी ऑनलाइन सीधे बचत खातों में अंतरण हो रही है। ऐसी स्थिति में आपका व आपके परिवार का बैंक में बचत खाता खुलवाना अति आवश्यक है। मौके पर ही 15 मजदूरों के बचत खाता खोलने के फार्म भरवाए गए। शिविर में मजदूरों को बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जो कि मात्र ₹20 सालाना प्रीमियम पर हो रहा है तत्काल करावे। इसमें दुर्घटना से मृत्यु होने पर खातेदार के परिवार को ₹200000 नेम की राशि मिलती है। नरेगा मजदूरी करते समय सदैव दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शिविर में जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसा...
Read Moreफतहनगर में रामलीलाः श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद और राम सीता विवाह का वैदिक मंत्रों द्वारा रामलीला में किया मंचन
फतहनगर। नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के चौथे दिन श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद व राम सीता विवाह का मंचन किया गया जिसे देख दर्शक बहुत आनंदित हुए। परशुराम लक्ष्मण संवाद बहुत ही मनमोहक रहा जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा। काशी के कलाकारों द्वारा पहली बार इतनी अद्भुत रामलीला की जा रही है जिसे देखने के लिए नगरवासी खासी तादाद में उमड़ रहे हैं। प्रसंग के मंचन के दौरान परशुराम जी ध्यान लगा कर बैठे रहते हैं तभी उनका ध्यान भंग हो जाता है। उनको लगता है कि कुछ हो गया है। जब ध्यान लगाकर देखते हैं तो विदित होता है कि विदेह राज जनक के यहां रखे धनुष का खंडन हो गया। वह धनुष शिवजी का था और शिव जी के परम भक्त थे परशुराम जी। इस पर वह बहुत क्रोधित होते हैं और वहां पहुंचते हैं। सभी राजाओं को धिक्कारने लगते हैं कि समाज छोड़कर चले जाओ। इस पर राम जी खड़े...
Read Moreफतहनगर। जिसमें रावण बाणासुर जैसे वीर योद्धा आते हैं,धनुष तोड़ने की तो बात दूर रही धनुष किसी से हिलता भी नहीं। यह देख राजा जनक को बहुत ग्लानि होती है कि पुत्री सीता बिन ब्याही रह जाएंगी। उस पर वह राजाओं को धिक्कारने लगते हैं कि यह धरती वीरों से विहीन है। यह बातें सुन अनुज लक्ष्मण को बहुत दुख होता है और कहते हैं कि हे राजन यह धरती वीरों की है। जिस दिन वीर नहीं होंगे उस दिन यह धरती रसातल को चली जाएगी। राजन आप अपने बचन संभालकर कहिए। हमारे भैया का आदेश हो और गुरुजी का तो इस धनुष की क्या बिसात पूरा ब्रह्मांड उठा सकता हूं। इस पर राम जी खड़े होते हैं और कहते हैं अनुज इतना क्रोध करना उचित नहीं है। फिर विश्वामित्र इशारा करते हैं और राम जी धनुष को तोड़ देते हैं। धनुष तोड़ते ही जयकारों से गूंजने लगता है पूरा पंडाल। जय श्रीराम के जयघोष होने लगते हैं। यह मनोहारी प्रसंग काशी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ...
Read Moreफतहनगर 8 जनवरी. पूर्व छात्र परिषद विद्या निकेतन फतहनगर एवं नव जीवन सुरक्षा हेल्थ केयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का उद्घाटन पुष्य नक्षत्र में सुबह 10:00 बजे विद्यालय परिसर में होगा। पूर्व छात्र परिषद के नितिन सेठिया ने बताया कि यह शिविर निशुल्क आयोजित किया जाएगा जिसमें 6 माह से 16 वर्ष के बच्चों को आयुर्वेद चिकित्सक की देखरेख में स्वर्णप्राशन ड्रॉप्स पिलाया जाएगा । शिविर का उद्घाटन धर्मनारायण जी जोशी विधायक मावली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान जिलाअध्यक्ष भाजपा व श्यामा देवी पालीवाल द्वारा किया जाएगा । यह एक आयुर्वेदिक टीकाकरण है जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और साथ ही मानसिक व शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । यह मंत्रोंषधि है हर माह के पुष्य नक्षत्र पर पिलाया जाता है।
Read Moreरामलीला मंडल काशी द्वारा फतहनगर में ऐतिहासिक भव्य रामलीला महोत्सव का किया गया शुभारंभ
फतहनगर। 5 जनवरी से 14 जनवरी तक मकर संक्रांति के महापर्व पर 30 साल बाद अदभुत रामलीला का मंचन शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन की रामलीला हनुमान जी महाराज की ध्वजा पूजन कर विधि विधान से क्षीरसागर हरि विष्णु भगवान महालक्ष्मी के सामने दीप प्रज्वलित करके सनातन धर्म के परंपरागत ऐतिहासिक भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन की रामलीला दशरथ पुत्र प्राप्ति यज्ञ का मंचन किया गया। भगवान चतुर्भुज रूप की अद्भुत झांकी प्रस्तुत की गई। काशी के कलाकारों द्वारा भगवान का जन्म हुआ। जयकारों से गूंजने लगा पूरा पंडाल। प्रथम दिन ही रामलीला देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महन्त शिवशंकर दास महाराज के द्वारा हनुमान जी महाराज की ध्वजा पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया। फतहनगर के उद्योगपति, भामाशाह कैलाश अग्रवाल के द्वारा विधि विधान से हनुमान जी महाराज की ध्वजा पूजन कर...
Read Moreफतहनगर। रामलीला मंडल काशी द्वारा नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में गुरूवार से रामलीला का मंचन होगा। रामलीला 14 जनवरी तक रोजाना रात्रि 8 से 11 बजे तक चलेगी। नगर के इतिहास में 30 साल बाद रामलीला का विशालतक कार्यक्रम होने जा रहा है। प्रथम दिन की रामलीला में भगवान राम के जन्म का किया जाएगा मंचनः काशी के कलाकारों द्वारा बहुत ही अद्भुत मंचन किया जाएगा। पूरे स्टेडियम में 11000 स्क्वायर फीट में सुंदर पंडाल तैयार किया गया है जिससे लोगों को सर्दी भी ना लगे। सभी के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। धर्म प्रचारक रामलीला मंडल के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं है। रामलीला हमारी संस्कृति है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार स्थापित होते है आज के समय में कहीं ना कहीं बच्चों को शिक्षा मिल रही है, संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं और यह फतहनगर का सौभाग्य होगा कि एक तरफ भगवान राम का मंदि...
Read Moreफ़तहनगर। यहां के प्रताप चौराहे पर किसान पुत्र दारू नही दूध पीयेगा कार्यक्रम का आयोजन प्रवीण सिंह आसोलिया के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,हरीश पंचोली, दीपक अग्रवाल,अमित बंसल,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक,सचिन खटीक,जगदीश खटीक,भाविन जैन,गोपाल दाधीच,सूरज शर्मा,अभिषेक पुरी,मोहित शर्मा,लाभांशु जैन,युवराज पालीवाल,आकाश अग्रवाल,मोहित सोनी,सौरभ पालीवाल,अमित सोनी आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में पार्षद गोपाल सोनी के यहां अगस्त माह में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त से सात लाख रूपए के जेवरात बरामद किए जबकि शेष जेवरात की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी की वारदात की रिपोर्ट गोपाल सोनी ने 18 अगस्त,2022 को दी थह जिसमें उसने बताया कि मेरी सनवाड बाजार मंे जेवरात की दुकान है। उसमे जो जेवरात रखता हॅु वो मै हमेशा रात्रि में मेरे मकान पर ले जाता हुॅ। मेरे पास ही मेरे भाईसाहब रामकरण जी पिता नारायण लाल की भी दुकान है वो भी अपनी दुकान के जेवरात हमेशा मेरे मकान पर रखते है। हमेशा की भांति दिनांक 17.08.2022 को शाम 6.30 बजे दुकान बन्द करके मेरी दुकान व मेरे भाई की दुकान मंे रखे सभी जेवरात को मेरे मकान पर कमरे में रखकर कमरे के ताला लगा दिया था। मै व मेरे परिवार के सदस्य सभी उपर की मंजिल पर सोये हुए थे। दिनांक 18.08.2022 को स...
Read Moreफतहनगर। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बेन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा,भाजयुमो,भाजपा महिला मोर्चा,भाजपा एससी मोर्चा,एसटी मोर्चा समेत भाजपा के अग्रिम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं तथा भाजपा पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने शिरकत की। ...
Read Moreफतहनगर मैन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरपीएससी अब राजस्थान पेपर सेलिंग कॉरपोरेशन बन चुका है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक की दुकान खोली है। इससे पहले रीट भर्ती परीक्षा में घोटाला हुआ। लेकिन सरकार ने हर एक दोषी को बचाया। पेपर लीक के तार सरकार के मंत्रियों तक जुड़े हुए हैं। लेकिन उस मामले में इन्वेस्टिगेशन भी ठीक तरीके से नही हुई। छोटी मछलियों को गिरफ्तार कर बड़े मगरमच्छ को छोड़ दिया गया। ऐसे लोगों ने अब पूरी प्लानिंग के साथ सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर को लीक करवाया है। इस परीक्षा का केवल एक ही पेपर नहीं बल्कि 4 पेपर लीक हुए हैं। क्योंकि जिस बस से पेपर को लीक करवाया गया। राजस्थान में मां-बाप अपना पेट काटकर बच्चों को भर्ती परीक्षा की तैयारी करवा रहे हैं लेकिन उन लाखों युवाओं के सपने गहलोत सरकार ने...
Read Moreफतहनगर। नए साल के स्वागत के लिए लोग होटल बुक करवाते हैं। नाच गान करते हैं तथा मध्य रात्रि को अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत करते हैं लेकिन नगर के धर्मप्रेमी लोग नए साल का स्वागत धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के साथ करते हैं। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। रामायण पाठ का आगाज शनिवार को प्रातः 8.30 बजे होगा। इस आयोजन में पाठ प्रारंभ एवं महाआरती के अतिरिक्त पाठ में भी कम से कम दो घंटे के लिए सभी पाठक भाग लेंगे। रविवार को सुबह 7 बजे महा आरती के साथ ही नए साल का स्वागत होगा।
Read Moreफतहनगर। अंतरराष्ट्रीय संप्रदाय के पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामदयाल महाराज ने आज फ़तहनगर पहुंच कर मण्डोवरा परिवार में शोकाभिव्यक्ति की। स्वामी रामदयाल महाराज मंडोवरा परिवार में सुरेशचंद्र मंडोवरा के यहाँ माँ के देवलोक गमन पर ढांढस बंधाने आए थे। उन्होने कहा कि हम किसे संबोधन करे। शरीर या आत्मा को। अगर शरीर को संबोधन करे तो वह शमशान की चिता में समाप्त हो जाता है। आत्मा ही है जो कभी समाप्त नहीं होती है। शोकाभिव्यक्ति के दौरान समाजजन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Read More