फतहनगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 278 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मोबाइल हैल्थ टीम के चिकित्सक विनोद शर्मा एवं एएनएम मनीषा गाडरी ने बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की। 131 बालिकाओं एवं 147 बालकों के स्वास्थ्य की जांच में विजन,दंत एवं अन्य रोगों के बच्चों को चिन्हित किया गया जिनका आगामी दिनों लगने वाले शिवरि में भेज कर उपचार मुहैया करवाया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार, व्यख्याता कन्हैयालाल मेनारिया,कर्णसिंह राणावत,पवन कुमार मीना,संजय कुमार यादव,संतोष गुप्ता,भंवरलाल तेली,आमना खातून,भगवतीलाल चपलोत,रमेश खटीक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply