फतहनगर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत स्वर्णकार समाज को संस्थागत पट्टा प्रदान किया गया।
पालिका परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज के संरक्षक गणपतलाल स्वर्णकार,मदनलाल सोनी,उपाध्यक्ष मनोहरलाल सोनी,गणपतलाल सोनी,सहवृत्त सदस्य गोपाल सोनी एवं समाज के मोतबीर लोगों को पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद पारासर एवं पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल के हाथों पट्टा प्रदान किया। इस अवसर पर मनोज कोठारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे। स्वर्णकार समाज के लोगों ने पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद पारासर एवं पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल का सरोपा पहनाकर स्वागत किया।
प्रशासन शहरों के संगः स्वर्णकार समाज को दिया संस्थागत पट्टा

Leave a Reply