फतहनगर। पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज फतहनगर महिला मण्डल द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने बताया कि पर पीड़ा को देखकर जो दुखी न हो वो इंसान ही क्या। ऐसी भावनाओ को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को बेजुबान पक्षियों के लिए पूरे नगर में जहां जरूरत लगी वहां 51 परिंडे बांधे गए। इस पुनीत कार्य में पूर्व अध्यक्ष उमा देवड़ा, महामंत्री हेमा देवड़ा, टीना सोलंकी, मनीषा सोलंकी, बेबी, पिंकी,सोनू,कलावती सोलंकी एवं किरण गहलोत उपस्थित रही। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा उदयपुर देहात के निर्देशोंनुसार आज भाजपा ओबीसी मोर्चा फतेहनगर सनवाड मण्डल द्वारा मोदी सरकार को केंद्र मे 9 वर्ष पूर्ण करने पर उत्साह के साथ चोराहा पर दीप प्रज्ज्वलित कर सभी कार्यकर्ताओ ने बधाईया देकर मुँह मीठा कराया और मोदी सरकार की योजनाओ की जानकारी दी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक दीपक कुमार गुर्जर, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, महामन्त्री अशोक तेली,बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह चैहान, किसान मोर्चा महामन्त्री शक्ति सिंह चुंडावत, पूर्व पार्षद रामदेव,अभिराज, राहुल, लोकेश माली,विकाश,भंवर लाल लोहार,चेतन,विजय,राजू,अर्जुन सुथार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। भीषण गर्मी के दौर में फुटपाथ पर बैठकर अपना व्यवसाय करने वाले एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा की ओर से छातों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सनवाड़ हाइवे चैकड़ी चैराहा पर आयोजित किया गया। छाता वितरण के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा के अभिषेक भंडारी, विशाल सामोता, ऋषभ सेठिया, नरेश मंडोवरा एवं महावीर हिंगड़ उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। वार्ड 15 एवं 22 में शामिल नाकोड़ा नगर में न्यून वाॅल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा ने जिला कलक्टर को पत्र सौंपा है। सनवाड़ दौरे पर आए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को इस पत्र के जरिण् पार्षद ने बताया कि नाकोड़ानगर के लोग न्यून वाॅल्टेज की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पार्षद ने इस समस्या के समाधान का जिला कलक्टर से आग्रह किया है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों ही नाकोड़ा नगर के महिला एवं पुरूष महंगाई राहत कैंप मे पहुंचे तथा उपखण्ड अधिकारी के नाम अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। अब तक इस दिशा में वार्ड के लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 23 में आज डामरीकरण के शुभारंभ पर वार्ड वासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। वार्ड के लोगों ने पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती लालीदेवी बैरवा, पार्षद प्रतिनिधि भैरूलाल बैरवा,पार्षद विनोद धर्मावत,सोहनलाल खटीक, गजेन्द्रसिंह रावल, भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,रोशन खटीक,पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा,विनोद चावड़ा, सुन्दरलाल तंबोली,प्यारचंद बैरवा,मोहनलाल सुथार,जगदीश पुरोहित, अशोक मोर, भगवान लाल बैरवा,चांदमल टाक, भंवरलाल लौहार, हसन खाँ, छोटू यादव,बनवारी लाल तंबोली, हुकमीचंद जटिया, श्यामलाल नायक, कालु यादव, हनीफ खाँ, इनायत हुसैन, दिनेश लौहार आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर. सनवाड़ रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से रात्रि को शिक्षक फतेह लाल यादव की टवेरा गाड़ी अज्ञात चोर ले गए. यादव ने बताया कि वह रात्रि करीब 10:00 बजे नीमच से आया था. रात्रि को सोकर सुबह जब उठे तब गाड़ी गायब मिली. 2010 मॉडल टवेरा गाड़ी जिसका रंग चेरी चेरी रेड है, इस गाड़ी का नंबर 27 यू ए 3986 है. जिसे भी दिखे गाड़ी मालिक फतेह लाल यादव के चल दूरभाष नंबर 9460574061 पर जानकारी दें.
Read Moreसुखा मुक्त राजस्थान अभियानः सनवाड़ रामतलाई से हुआ अभियान का आगाज, राजस्थान में 8 जिलों के 22 तालाबों में जल संवर्धन का कार्य प्रारम्भ,बीजेएस द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीयःताराचंद मीणा
फतहनगर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना द्वारा सुखा मुक्त राजस्थान अभियान के अन्तर्गत सनवाड़ की राम तलाई में उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा एवं बीजेएस के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के आतिथ्य में अभियान प्रारम्भ हुआ। जिला कॉर्डिनेटर कपिल इंटोदिया ने बताया कि समारोह में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जल संवर्धन अभियान के प्रदेश कोर्डिनेटर राज बापना व सह कोर्डिनेटर तुषार मेहता ने बताया कि राजस्थान के 8 जिलों के 22 तालाबों में जल संवर्धन कार्य प्रारम्भ कर दिया है जिसमें उदयपुर के राम तलाई तालाब, सिरोही के आबूरोड तालाब, डूंगरपुर में जोगेला व बागदरी तालाब, भीलवाड़ा में दाथल व रिछड़ा तालाब, बूंदी पगारा व रामनगर तालाब, कोटा में सुहाणा, बापावर व बिगोद तालाब, चित्तौड़गढ़ में सिरोढ़ी तालाब व पाली जिले...
Read Moreफतहनगर। विद्या भारती संस्थान के विद्यानिकेतन विद्यालय में आधुनिक शिशु वाटिका निर्माण को लेकर भामाशाहों ने दिल खोलकर सहयोग प्रदान किया। पूर्व छात्र परिषद संयोजक निखिल खण्डेलवाल ने बताया कि शिशु वाटिका निर्माण के लिए सहयोग करते हुए समाजसेवी दिनेश कावड़िया ने 2लाख, फतहनगर- सनवाड़ पालिका के उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने सवा लाख,चार्टड एकाउंटेंट उदयपुर निवासी जगदीशचन्द्र सोनी व सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला ने एक-एक लाख रूपए प्रदान किए। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामलाल सोनी ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया है। ...
Read Moreफतहनगर। सूखा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत तालाबों एवं जलाशयों को पुनर्जीवित करने के लिए भारतीय जैन संगठना की अनूठी पहल के अंतर्गत पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बा स्थित राम तलाई (विलासी कुई) के गहरीकरण का कार्य मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे होगा जिसमें मावली विधायक धर्मनारायण जोशी एवं जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की विशेष उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी कार्यक्रम प्रायोजक नीतिन सेठिया ने दी। ...
Read Moreफतहनगर। माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज की धर्मशाला में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। परशुराम सुन्दरकाण्ड समिति के बैनर तले गोपाल लाल पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित सुन्दरकाण्ड में समाज के महिला एवं पुरूषों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। समाजजनों ने सुन्दरकाण्ड समिति के सदस्यों का स्वागत किया। सुन्दरकाण्ड समापन पर महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। माहेश्वरी समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष रामचन्द्र मेहलाना ने बताया जयन्ती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। महेश जयन्ती सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार को प्रातः प्रभात फेरी के पश्चात् 8.30 बजे शिव अभिषेक होगा एवं सायं 4 बजे भव्य शोभायात्रा महेश भवन फतहनगर से निकलेगी। ...
Read Moreफतहनगर। प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.पं. जवाहरलाल नेहरू की 59 वी पुण्यतिथि सरदार पटेल स्टेडियम में मनाई गई। इस कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष परसराम सोनी, मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पार्षद सुनील मूंदड़ा, गोपाल सोनी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवत सिंह राठौड, हेमंत गोयल, राकेश गर्ग, निर्मल पाराशर, रतन मीणा, भंवर जीनगर,राजू भाई कंडारा, नारायण सिंह आदि मौजूद थे। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका प्रशासन ने अतिक्रमियों को 7 दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा है। इस अवधि के बाद पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए सारा खर्चा वसूल किया जाएगा। इस सम्बन्ध में आज अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि नगरपालिका क्षेत्र मे स्थित पालिका परिसम्पति यथा पालिका भूमि,बीलानाम, चरागाह एवं समिति की भूमि पर अतिक्रयो द्वारा स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण, थैला,कैबिन, लारी लगा कर अतिक्रमण किये गये है एवं अतिक्रमियो द्वारा अवैधानिक तरीके से अन्य लोगों को गुमराह कर विक्रय किये जा रहे है। ऐसे लोग 7 दिवस में अतिक्रमण हटा लेवे अन्यथा बाद मियाद पालिका द्वारा नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 189 (2) की उपधारा (1) के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जावेगी एवं अतिक्रमण को पालिका द्वारा हटाने की कार्यवाही कर समस्त हर्जा खर्चा संबंधित से वसूला जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका परिसर में चल रहे महंगाई राहत कैंप में लोग आ रहे हैं तथा अपना पंजीयन करवाकर गारंटी कार्ड भी प्राप्त कर रहे हैं। मंगलवार को 285 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। शिविर में अब तक 6505 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड नं. 11 का कैम्प धुणी बावजी सामुदायिक भवन फतहनगर में आयोजित हुआ जिसमें 03 पट्टे 69 क व कृषि भूमि नियमन के 2 पट्टे कैम्प के दौरान वितरित किये गये। कैम्प के दौरान पार्षद नारायण मोर, शिव कुमार शर्मा, गोपाल सोनी (सहवृत पार्षद) एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं पालिका के अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैम्प प्रभारी छगन लाल मेघवाल द्वारा पट्टे एवं किट वितरित किये गये। इस कार्य के सहयोग में कम्प्युटर ऑपरेटर कार्मिक दीपक टेलर, देवीदान चारण, अशोक कुमार टेलर, आशिक हुसैन, बाबुदीन, विनोद टेलर, सलमा पठान, रेवन्त सिंह झाला, चिकित्सा व...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी परिसर में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर स्व. श्रीमती कमला देवी एवं स्व. श्री फतह लाल जैन की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा आयोजित किया गया जिसमें 331 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर के हाथों संपन्न हुआ। शिविर में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित खंडेलवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियांक, सर्जन डॉ. प्रमोद रावल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चैबीसा सभी विशेषज्ञ डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर के प्रणेता चिकित्साधिकारी फतहनगर डॉ. विजय जैन की सकारात्मक सोच की वजह से सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए। नगर पालिका के पार्षद नरेश जाट, सुनील मुंदडा, विनोद धर्मावत, बाबू लाल गाडरी, गिरिजा मीणा, हेमलता देवड़ा, गजेंद्...
Read Moreफतहनगर. स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं स्वर्गीय श्री फतेह लाल जी जैन की स्मृति में आज नगर के फतेह एकेडमी स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर ने फीता खोलकर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया. शिविर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा. शुभारंभ अवसर पर पालिका पार्षद नरेश जाट, रतन लाल खटीक, सोहनलाल खटीक, विनोद, धर्मावत. सुनील मूंदड़ा, श्रीमती हमीदा बानो, बाबू लाल गाडरी, समाजसेवी मनोहर लाल कावड़िया, पारसमल बाफना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मदन लाल प्रजापत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेरी के प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन, डॉ. विजय जैन तथा फतेह अकैडमी निदेशक अजय जैन ने अतिथियों का सरोपा ऊपरना एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया. शिविर ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। स्व.श्रीमती कमला देवी एवं स्व. फतहलालजी जैन की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा आज विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने चाले इस शिविर में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित खंडेलवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन, सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चैबीसा समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। इस शिविर के प्रणेता डॉ. विजय जैन है जो फतहनगर में चिकित्साधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। आयोजक फतह एकेडमी परिवार के सदस्य डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सम्पूर्ण परामर्श एवं सभी प्राथमिक जांचे निःशुल्क रहेगी। ...
Read Moreप्रताप जयंती पर फतहनगर में निकली विशाल शोभायात्रा, सीपी जोशी ने कहा महाराणा प्रताप से मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास
फतहनगर। मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास में हिन्दुआ सुरज महाराणा प्रताप का अहम् योगदान है। महाराणा प्रताप के कारण ही आज मेवाड़ हिन्दुस्थान ही नहीं अपितु विश्व में जाना जाता है। यह बात सोमवार को यहां प्रताप जयन्ती पर आयोजित समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी ने कही। जोशी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही वे पिछले नो वर्षों में महाराणा प्रताप,झाला मन्ना, जयमल आदि पर ज्ञाक टिकिट जारी करवा पाए हैं। उन्होने कहा कि कुछ लोग अकबर को महान कहते हैं जबकि महान तो महाराणा प्रताप रहे हैं जिनको आज हम सब जयन्ती के अवसर पर नमन करते हैं। जोशी ने नगरवासियों को खुश खबरी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने फतहनगर के रेलवे स्टेशन को अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में लिया है। यहां विकास के काम हो रहे हैं तथा आने वाले समय में भी विकास के करोडों के काम होंगे। आयोजित स...
Read Moreचंगेडी! महाराणा प्रताप की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। तत्पश्चात माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महाराणा प्रताप की नवीन प्रतिमा पर प्रथम बार मनाई जयंती, किया माल्यार्पण इस वर्ष भी महाराणा प्रताप की जन्म जयंती सादगी पूर्वक मनाई। दीपक जोशी बताया कि महाराणा प्रताप की नवीन प्रतिमा पर प्रथम बार जयंती मनाते हुए सर्वप्रथम अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद माल्यार्पण कर प्रताप की प्रतिमा को नमन किया। इस अवसर पर भगवती लाल जाट, हीरालाल जाट ,सुरेश दीक्षित ,जगदीश मेवाड़ा, वार्ड पंच पप्पू लाल जाट प्यारा लाल रेगर राजेंद्र सिंह रतन प्रजापत आदि उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय स्वर्ण कलश आरोहण आयोजन के तहत आज अंतिम दिन यज्ञशाला में स्थापित देवताओँ का पूजन एवं हवन कुंड में आहुतियों के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। कलश एवं ध्वजादंड का अधिवासन किया गया। प्रातः 9.15 बजे रोकड़िया हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश एवं ध्वजा दण्ड आरोहण के साथ श्री हनुमान गदा को स्थापित किया गया। आयोजन की पूर्णता के अवसर पर अखाड़ा मंदिर के महन्त शिवशंकर दास एवं नगर के गणमान्य महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी की साक्षी में पूर्णाहुति के बाद महाआरती, प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के बाद श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Read Moreफतहनगर। प्रताप जयन्ती पर आज निकली शोभायात्रा का जहां रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया वहीं नगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी यहां के मुख्य चैराहे पर फूल बरसाए। शोभायात्रा हिमाड़िया बावजी से होते हुए जैसे ही मैन चैराहे पर पहुंची ड्रोन के जरिए एवं कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में फूल लेकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का फूल बरसा कर एवं उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल,फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग,यूथ अध्यक्ष नितेश पुरी गोस्वामी, पार्षद नारायण मोर, सुनील मूंदड़ा, मनीष पालीवाल, विद्याशंकर चनाल, हेमंत गोयल, रतनलाल मीणा, साहिल खटीक, निर्मल पाराशर, रतनलाल कुमावत, मनीष बंसल, ओमप्रकाश प्रजापत, मदन प्रजापत, भंवर जीनगर एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ...
Read More