फतहनगर - सनवाड

प्रताप जयंती पर फतहनगर में निकली विशाल शोभायात्रा, सीपी जोशी ने कहा महाराणा प्रताप से मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास

फतहनगर। मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास में हिन्दुआ सुरज महाराणा प्रताप का अहम् योगदान है। महाराणा प्रताप के कारण ही आज मेवाड़ हिन्दुस्थान ही नहीं अपितु विश्व में जाना जाता है। यह बात सोमवार को यहां प्रताप जयन्ती पर आयोजित समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी ने कही।
जोशी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही वे पिछले नो वर्षों में महाराणा प्रताप,झाला मन्ना, जयमल आदि पर ज्ञाक टिकिट जारी करवा पाए हैं। उन्होने कहा कि कुछ लोग अकबर को महान कहते हैं जबकि महान तो महाराणा प्रताप रहे हैं जिनको आज हम सब जयन्ती के अवसर पर नमन करते हैं। जोशी ने नगरवासियों को खुश खबरी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने फतहनगर के रेलवे स्टेशन को अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में लिया है। यहां विकास के काम हो रहे हैं तथा आने वाले समय में भी विकास के करोडों के काम होंगे।
आयोजित समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली, महंत108 बजरंगदास महाराज,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, चित्तौड़गढ़ उप जिला प्रमुख भूपेंद्रसिंह बडोली, भोपाल सागर प्रधान हेमेंद्रसिंह राणावत, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चैहान, पूर्व प्रधान मावली जीतसिंह चुंडावत, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, समाजसेवी दिनेश कावड़िया, भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुंडावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महावीर पाराशर,थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रौनक गर्ग आदि थे। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया, भोपाल सागर के पूर्व प्रधान सुभाष सिंह कांकरवा, निरंजनसिंह राणावत, अभिमन्युसिंह सनवाड, कल्याणसिंह पोखरना, संस्थान के अध्यक्ष पर्वतसिंह राणावत, सर्व समाज के अध्यक्ष प्रतिनिधि करणी सेना के तहसील संरक्षक भगवत सिंह राठौड़ करणी सेना के नगर अध्यक्ष आदि मंचासीन अतिथि उपस्थित थे। शुरू में नरेन्द्रसिंह रावल ने काव्य के जरिए महाराणा प्रताप के शौर्य को उकेरा। ताज मोहम्मद द्वारा महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व,आदर्श, त्याग, और संघर्षमय जीवन के बारे में अवगत कराया गया। मंच का संचालन संरक्षक भोमसिंह चुण्डावत व महेंद्रसिंह झाला ने किया।
पुष्पवृष्टि से किया शोभायात्रा का स्वागतः
समारोह से पूर्व निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में सबसे आगे केसरिया बाना पहने घुड़सवार चल रहे थे। पीछे केसरिया साफों एवं परम्परागत परिधान में युवा एवं विभिन्न समाज के लोग चल रहे थे। केसरिया साफा पहने बालिकाएं भी शोभायात्रा में शामिल थी। पीछे ही प्रभु श्री एकलिंगनाथ,महाराणा प्रताप,भीलू राणा आदि की सज्जित झांकियां चल रही थी। प्रताप चैराहा पहुंच कर सभी ने बारी-बारी से प्रताप स्मारक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मैन चैराीे पर तो पीपा दर्जी समाज ने हिमाड़ियाजी बावजी के यहां पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *