फतहनगर। विद्या भारती संस्थान के विद्यानिकेतन विद्यालय में आधुनिक शिशु वाटिका निर्माण को लेकर भामाशाहों ने दिल खोलकर सहयोग प्रदान किया।
पूर्व छात्र परिषद संयोजक निखिल खण्डेलवाल ने बताया कि शिशु वाटिका निर्माण के लिए सहयोग करते हुए समाजसेवी दिनेश कावड़िया ने 2लाख, फतहनगर- सनवाड़ पालिका के उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने सवा लाख,चार्टड एकाउंटेंट उदयपुर निवासी जगदीशचन्द्र सोनी व सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला ने एक-एक लाख रूपए प्रदान किए। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामलाल सोनी ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया है।
विद्यानिकेतन विद्यालय में शिशु वाटिका निर्माण के लिए भामाशाहों ने खोले हाथ

Leave a Reply