फतहनगर। बामणिया बंजारा समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह आगामी 6 मई को कपासन में होना है। सोमवार को इसके लिए तुलसी का पहले जोड़े के रूप में पंजीयन किया गया।भूपालसागर तहसील के बालद गांव में बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं विवाह कमेटी के सदस्य पहुंचे जहां पर श्रीमती मोहनी बाई एवं श्रमती लक्ष्मीबाई ने तुलसी विवाह की ईच्छा व्यक्त की जिस पर मौके पर ही गांव के लोगों की मौजूदगी में आवेदन पत्र भर की पंजीयन के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा पहला जोड़ा विवाह के लिए प्रदान करने पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर भानुराम कच्छावा, नाथु दायमा, देवीलाल दायमा, सुखदेव गरासिया, भगवतीलाल कच्छावा, हिरालाल गौड, परशराम गौड़,भगवतीलाल, सोहन राठौड,रामलाल दायमा, लक्ष्मण चावडा, महेन्द्र दायमा, देवीलाल राठौड,नवलराम, प्रेम गौड, मोहन बगाडा, रोशन दायमा, मांगीलाल गौड, देवीलाल चावडा,...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
उदयपुर, 18 नवम्बर। मेवाड़ राजवंश के 76वें महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के देवलोकगमन से मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान में शोक की लहर है। उनके निधन ने मेवाड़ के इतिहास और संस्कृति के प्रति गहरी श्रद्धा रखने वालों को व्यथित किया है।भारतीय इतिहास संकलन समिति, चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों ने सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने समोर बाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में मेवाड़ की गौरवशाली परम्पराओं और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखा। महाराणा महेंद्र सिंह जी का जीवन मेवाड़ की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक था। उनके जीवन का आदर्श वाक्य ष्जो दृढ़ राखे धर्म को, ताहि राखे करतारष् उनके कार्यों में परिलक्षित होता था। वे न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति और विरासत के संरक्षण के प्रति भी पूर्णतः समर्पित...
Read Moreफतहनगर। बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेडी में कक्षा 8से 12वी कक्षा के विद्याथर््िायों को डिजिटल और वित्तीय प्रशिक्षण के साथ-साथ क्वीज और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उक्त आयोजन एल एण्ड टी फाइनेंस और मंजरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डिजीटल सखी परियोजना के तहत किया गया। प्रीति रेगर,किंतल पालीवाल एवं गंुजन रेगर प्रथम रही जबकि ज्योति जाट,मोनिका लौहार एवं डोली पालीवाल द्वितीय तथा नीलम रेगर,सपना रेगर एवं चंदा रेगर तृतीय रही। विजेता प्रतिभागी बालिकाओं को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार के हाथों से पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्याख्याता माधवलाल गाडरी,प्रभूलाल रेगर,बालिका स्कूल संस्था प्र...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में आगामी तीन दिन निलामी कार्य बंद रहेगा।मण्डी सचिव ने इस संदर्भ में बताया कि शुक्रवार को पूर्णिमा अवकाश के चलते एवं अगले दिन शनिवार का एवं 17 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान मण्डी में कृषि जिंसों का प्रवेश निषेध रहेगा। सोमवार से पुनः निलामी कार्य सुचारू हो जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सनवाड में सांस्कृतिक स्रोत प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पर्यावरण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला के मुख्य अतिथि रतन कुमार चाष्टा थे जबकि विशिष्ट अतिथि सुरेशचन्द्र शर्मा वनपाल रेंज मावली, रवि प्रकाश खारदडिया,रामलाल मीणा आदि थे। कार्यशाला की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य रजनी जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक दिनेश आमेटा द्वारा किया। मुख्य वक्ता सीसीआरटी के विशेषज्ञ डॉ. ललित नारायण आमेटा ने स्वच्छ भारत अभियान एवं उसके लक्ष्य पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वच्छ,हरित एवं सर्वोच्च भारत निर्माण पर चर्चा करते हुए सिंगल युज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने का संकल्प दिलाया एवं भारत सरकार द्वारा एक जुलाई 2022 से प्रतिबंध होने की जानकारी प्रदान की। एक रिसर्च के अनुसार एक बार डिस्पोजल कप से चाय पीने से 120 माइक्रो...
Read Moreफतहनगर। दीपावली के बाद से चल रहा छप्पनभोग का मनोरथ आज दो मंदिरों पर आयोजित होने के साथ ही इस आयोजन को विराम मिल गया। अन्नकूट का प्रसाद व सब्जी प्राप्त करने के लिए मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें छप्पनभोग के अलावा सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। यहां महाआरती में कॉलोनी समेत नगर के लोगों ने भाग लिया। महादेव का अभिषेक एवं शिव परिवार को सजाया गया। शिव परिवार के साथ भक्तों ने फोटोग्राफी का भी लुत्फ लिया।कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर भी आज छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें बालाजी के समक्ष विविध व्यंजनों के थाल सजाए गए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बालाजी की आंगी कर विशिष्ट श्रृंगार किया गया। बालाजी की प्रतिमा को सज्जित कर महा आर...
Read Moreफतहनगर। इन दिनों दिगम्बर जैन समाज के पर्यूषण चल रहे हैं। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा धर्म ध्यान किया जा रहा है। मंगलवार को दिगंबर जैन समाज ने तहसरा दिन आर्जव धर्म के रूप में मनाया। आज इस अवसर पर दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातः अभिषेक एवं शांति धारा विधान के तहत प्रथम अभिषेक मदनलाल, विनोद कुमार,राजेश कुमार धर्मावत परिवार एवं शांतिधारा संजय कुमार,मनोज कुमार,सुजीत कुमार,हिमांशु कुमार छाबड़ा परिवार द्वारा तथा द्धितीय शांति धारा राजेन्द्र,मयंक बडजात्या परिवार ने की। शाम को मंदिर में आरती एवं शास्त्र प्रवचन एवं प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन अशोक छाबड़ा, प्रकाशचंद जैन,राजेन्द्र बडजात्या,अमित पाटोदी आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreकुंभलगढ़ विनायक को नूतने सोनी परिवार कल करेगा कुंभलगढ़ के लिए कूच, शताधिक वाहनों में होगें 1000 गणेश भक्त
फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं नगर में गणेश महोत्सव के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार नगरवासियों के साथ शनिवार की सुबह विनायक नूतने कुंभलगढ़ के लिए कूच करेंगे। सोनी के अनुसार 38वें साल इस बार भी शताधिक वाहनों के जत्थे के साथ 1000 भक्तों के कंुभलगढ़ पहुंचने का अनुमान है। सभी वाहन सुबह 7बजे द्वारिकाधीश मंदिर मैन चैराहा से रवाना होंगे। कुंभलगढ़ पहुंच कर प्रसादी का कार्यक्रम होगा तथा विनायक की पूजा अर्चना के बाद पूजित प्रतिमाएं फतहनगर लायी जाएगी। इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी भी पहुंचेगें।कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थापत्य कला से 1443 में महाराणा ने बनवाया गणेशजी का मंदिरः ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर स्थापत्य कला से तैयार मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान है। हालांकि यह मंदिर पूरे साल बंद ही रहता है, लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन फतहनगर से सोनी परिवार यहां कई सालों से आ...
Read Moreफतहनगर। लदानी में करीब डेढ़ दशक के बाद बुधवार को गवरी नृत्य का आयोजन किया गया। इस आयोजन को देखने गांव सहित आस पास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो अन्य गाँवों की गवरी नृत्य लदानी में होते रहे हैं लेकिन इस बार लदानी गाँव की गवरी हो इसकी सभी की प्रबल इच्छा थी। इसी को लेकर इस बार अच्छी तैयारी से गवरी का आयोजन किया गया। लदानी गाँव के सभी देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के पश्चात ही गवरी नृत्य का शुभारंभ किया गया। लदानी गोस्वामी परिवार के द्वारा मठ से गवरी हेतु परंपरा अनुसार भगवा दिया गया। लदानी के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों,मंदिरों के परिसर में गवरी नृत्य किया जा रहा है। गाँव के प्रमुख स्थलों, अन्य गाँवों में भी मांग व आग्रह के आधार पर गवरी नृत्य किया जाता है। लदानी गाँव की बहन बेटियों के ससुराल में बुलावे के आधार पर गवरी नृत्य किया जावेगा। आज लदानी श्री च...
Read Moreश्रीकृष्ण जन्माष्टमीः अखाड़ा मंदिर पर मटकी फोड़ ने किया रोमांचित, आधी रात गूंजा हाथी घोड़ा पालकी,जै कन्हैयालाल की
फतहनगर। यहां के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शाम 7 बजे भजन कीर्तन प्रारंभ हुए। भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में विविध झांकियां सजी। जन्मोत्सव तक कीर्तन होते रहे। रात ठीक 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने कान्हा को लाड लड़ाए। कान्हा के हाथों में विभिन्न प्रकार के खिलौने थमाए गए तथा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जन्मोत्सव के बाद महा आरती की गई तत्पश्चात पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन किए गए। यहां के अखाड़ा मंदिर पर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने लोगों को खूब रोमांचित किया। खूब गुलाल उड़ी तथा युवाओं की टोली ने मटकी फोड़ी। इसके बाद मध्यरात...
Read Moreफतहनगर. गुलाब ग्लोरी स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं राधा, कृष्ण, सुदामा आदि बनकर आए! कृष्ण जन्मोत्सव पर बालिक बालिकाओं द्वारा मन भावन नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें नंद बाबा, मां यशोदा, भगवान कृष्ण द्वारा शेषनाग पर नृत्य करना, द्रोपदी चीर हरण में द्रोपदी की रक्षा करना आदि नृत्य के साथ विभिन्न झांकियां बनाई गई ! कृष्ण को झूले में झुलाया गया ! संस्था की डायरेक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्री कृष्ण के जीवन से हमें सीख लेते हुए उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को जीवन में अनुसरण करना चाहिए! भगवान ने विकट परिस्थिति होते हुए मानव कल्याण के लिए भगवत गीता की रचना की जो कि कलयुग में एकमात्र मोक्ष प्राप्ति का साधन है ! इसी तरह से संस्था की प्रिंसिपल उदिता दे द्वारा कृष्ण जीवन पर प्रकाश डाला ! संस्था के हेड मास्टर आर के जगीर ने...
Read Moreफतहनगर। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ का कजली तीज पर समापन किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज गुरूवार को अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी स्वर्ण आभूषणों का श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण कंुडल,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में शंख,चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रहे थे। सायं सवा सात बजे अंधेरा घिरने के साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार खोले गए। पुजारी सत्यनारायण व कमल नयन पालीवाल द्वारा आरती की गई। आरती समापन के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं मनोरथ का दर्शन लाभ लेते हुए ठाकुरजी के जयकारे...
Read Moreफतहनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के द्वारिकाधीश को स्वर्ण पौशाक धरायी जाएगी।द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल के अनुसार हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी द्वारिकाधीश मंदिर पर जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा व दोपहर 12 बजे स्वर्ण पोशाक व स्वर्ण कँटला श्री द्वारिकाधीश को अर्पण किया जायेगा व लड्डू गोपाल को नव निर्मित स्वर्ण मुकट व चाँदी का झूला अर्पण किया जाएगा। इस अवसर पर द्वारिकाधीश व लड्डू गोपाल को छप्पन भोग धराया जाएगा। छप्पनभोग का कार्यक्रम भक्तो की उपस्थिति में धूमधाम से होगा। 26 अगस्त को रात्रि नौ बजे से संगीतमय भजन संध्या आयोजित की जाएगी। मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की महाआरती व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। मावली पंचायत समिति परिसर हॉल में बुधवार को निर्धारित समय अनुसार मावली एवं खेमली ब्लॉक के सभी पीईईओ/यूसीईईओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक उदयपुर ननिहाल सिंह थे। बैठक का संचालन एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चैधरी ने किया। प्रत्येक पीईईओ /यूसीईईओ के क्षैत्र में आ रही समस्याओं को एक-एक कर बैठक में सूचीबद्ध किया एवं मंचासीन अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। प्रवेशोत्सव प्रगति न्यून रहने के कारणों को सूचिबद्ध करने के बाद लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2024 से संबंधित वीसी के आधार पर संतोष प्रद प्रगति नहीं होने से बुधवार को प्रत्येक ब्लॉक पर पीईईओ/यूसीईईओ की आवश्यक बैठक आयोजित करने का आदेश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर द्वारा जारी किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को आरजीएचएस में मुफ्त दवा का पिछली सरकार ने प्रावधान किया था। दवाओं के पैसे का समय पर भुगतान न होने एवं पैमेंट काटे जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के दवा विके्रता आरजीएचएस में दवाएं नहीं दे रहे हैं। पिछले पांच दिनों से सरकारी कर्मचारी दवाओं के लिए परेशान हैं। सर्वाधिक परेशानी ह्दय रोगियों को आ रही है जिनकी दवाएं महंगी हैं। ऐसे में ह्दय रोगी महंगी दवाएं मजबूरी में खरीद रहे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं पर किए गए अत्याचारों के विरोध में बुधवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आधे दिन के लिए बंद रहा। सभी ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे तथा आक्रोश रेली निकाल कर विरोध व्यक्त करते हुए मैन चैराहे पर सभा की। कई वक्ताओं ने बांग्लादेश की घटनाओं पर विचार व्यक्त करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार से कदम उठाने का अनुरोध किया। इसके बाद रेली में शामिल लोग सनवाड़ पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सनवाड़ को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विभिन्न हिन्दु संगठनों के अलावा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि आदि शामिल थे। ...
Read Moreमावली में बांग्लादेश में हिंदू अत्याचारों पर आक्रोश रैली के बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
मावली 14 अगस्त ,2024 मावली तहसील क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानुषिक अत्याचारों के विरोध में उपखंड मुख्यालय पर महारैली का आयोजन कर आक्रोश प्रकट कर विरोध जताते हुए भारत सरकार से इस विषय पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए तथा इन कुकृत्यों को रोकने में अपनी सकारात्मक भूमिका निर्वहन करने की मांग की है।पूज्य संत 108 प्रेमपुरी महाराज 'चकाचक 'और सामाजिक समरसता जिला टोली धर्माचार्य आयाम प्रमुख माधवानंद भारती के पावन सानिध्य में हजारों की संख्या में सनातनी नर -नारी और युवक उपखंड मुख्यालय स्थित पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जंहा सभी 'हिंदू- हिंदू ,भाई-भाई दूसरी जाति कहां से आई' 'हिंदू जगा है, विश्व जगेगा ''बांग्लादेश में हिंदू हत्या, बंद हो बंद हो 'जैसे गगन भेदी उदघोषों के साथ रैली रवाना हुई जो सदर बाजार,मुख्य चौराहे,वल्लभनगर रोड़ होते उपखंड कार्यालय पहु...
Read Moreबांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में कल फतहनगर-सनवाड़ रहेगा बंद,सर्व हिन्दु समाज की बैठक में लिया निर्णय
फतहनगर। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं पर किए गए अत्याचारों के विरोध में बुधवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आधे दिन के लिए बंद रहेगा तथा प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सनवाड़ को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।उक्त बंद को लेकर मंगलवार की शाम अखाड़ा मंदिर फतहनगर के प्रांगण में सर्व हिन्दु समाज की एक बैठक हुई जिसमें अखाड़ा मंदिर के महन्त शिवशंकर दास के सानिध्य में वक्ताओं ने बांग्लादेश की घटनाओं पर विचार व्यक्त किए तथा तय किया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे तक व्यवसाय बंद रख कर विरोध व्यक्त किया जाए। इसके बाद मैन चैराहा द्वारिकाधीश मंदिर के सामने सभी एकत्र होकर जुलूस के रूप में नया बाजार होते हुए नायब तहसील सनवाड़ पहुंच कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में ज्ञापन भी तैयार किया गया। आज की बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न हिन्दु संगठनों क...
Read Moreफतहनगर। लम्बे समय से फतहनगर क्षेत्र में बारिश का इंतजार है। आज आकोला में पौन घंटे तक बादल जमकर बरसे लेकिन फतहनगर में एक बूंद तक नहींे गिरी। इतना ही नहीं आकोला से फतहनगर की ओर महज 7 किलोमीटर दूर पटोलिया में भी सड़कें तक गीली नहीं हुई। आकोला में शाम सवा छह बजे बादलों ने बरसना शुरू किया तथा सात बजे तक जमकर बरसे जिससे आकोला गांव की सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी बहकर निकला। आकोला में भी आज एक पखवाड़ा बाद बारिश नसीब हुई है। फतहनगर तथा आस पास के गांवों में अब भी अच्छी बारिश की दरकार है। इस क्षेत्र के जलाशयों में पिछली दो बारिश के दौरान पानी की आवक तो शुरू हुई लेकिन इतनी भी नहीं हुई कि जलाशयों के पेंदंे पूरी तरह से ढक जाए। ...
Read Moreकांकरोली। महावीर इंटरनेशनल 50 वी वर्षगांठ गोल्डन पर दो दिवसीय के मेले काउद्घाटन संभागीय सचिव निर्मल सिंघवी डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र पोखरना द्वारा किया गया। समारोह विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल वर्धमान सचिव राकेश डांगी की उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार रहे से करने के पश्चात अतिथियों का स्वागत सुभाष कोठारी और मुकेश कोठारी द्वारा उपरना से किया गया। संभागीय सचिव निर्मल सिंघवी ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी अवगत कराते हुए संस्था की गोल्डन जुबली में प्रवेश पर महिला सशक्तिकरण की ओर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के बैनर तले मां बेटी एकजिबेशन द्वारा राखी मेला का आयोजन महावीर इंटरनेशनल की जोन संयोजक (महिला सशक्तिकरण ) वंदना कोठारी ने गोल्डन जुबली लोगो अपेक्स कार्यालय जयपुर के लिए बनवाया जिसका अनावरण मंचासीन पधाधिकारियो ने कि...
Read More