प्रदेश में लम्पी रोग के लिए टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत – प्रत्येक गोवंशीय पशु में टीकाकरण कर लम्पी से करेंगे सुरक्षा -शासन सचिव, पशुपालन – 1 करोड़ 39 लाख गौवंशीय पशुओं का होगा टीकाकरण
जयपुर। राज्य सरकार पशुओं एवं पशुपालकों के हितों के लिए लगातार नयी योजनाए लागू करने के साथ ही पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों के प्रति सतर्क है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण पर सतत निगरानी रख त्वरित कार्यवाही की जा रही है। गोवंशीय पशुओं में होने वाले लम्पी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल के निर्देशन में टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय, हिंगोनिया जयपुर से की गयी। इस मौके पर श्री कुणाल ने कहा कि पशुओं एवं पशुपालकों का हित राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिसके मद्देनजर प्रदेश में गोवंशीय पशुओं में संभावित लम्पी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण की त्वरित कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार से सम्पूर्ण प्रदेश में लम्पी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई...
Read More