जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट के लिए 672.5 करोड़ रूपये की मंजूरी: मुख्यमंत्री स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित होगा संस्थान
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता मंप गुरूवार को फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय, जोधपुर की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 672.5 करोड़ रूपये की संशोधित राशि को मंजूरी दी है। यह संस्थान जोधपुर में 66 बीघा भूमि में स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में 400 करोड़ रूपये फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए आवंटित किये गये थे। इस संस्थान को स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित किया जायेगा। संस्थान का परिसर शून्य अपशिष्ट, शून्य बिजली और शून्य पानी के साथ नेट जीरो कैंपस होगा। यह भवन पर्यावरण हितैषी भवन होगा। राजस्थान राज्य में अपनी तरह का यह पहला निर्माण होगा।प्रारंभ में संस्थान के लिए 1,400 छात्रों की क्षमता की सोच रखी गई थी। अब यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों की संख्या को देखते हुए छात्...
Read More