Author Posts
उदयपुर

जार ने दिया सांसद मीणा व जोशी को रेलमंत्री के नाम ज्ञापन , -एनयूजेआई के निर्देश पर जार का अभियान जारी

उदयपुर, 27 फरवरी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) एनयूजेआई से सम्बद्ध जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने रेलमंत्री को ज्ञापन भिजवाने के अभियान के तहत उदयपुर व चित्तौड़गढ़ सांसद को ज्ञापन प्रेषित किया। आग्रह पत्र में पत्रकारों के लिए रेलवे में पूर्व में दी जाने वाली सुविधाएं पुनः लागू करने की मांग की गई। जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि एनयूजेआई की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में रेलवे द्वारा कोरोना काल के बाद पत्रकारों के लिए पूर्व में दिए जाने वाले प्रावधान पुनः लागू नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई और इस संदर्भ में सभी राज्यों से रेलमंत्री को आग्रह पत्र पहुंचाने का निर्णय किया गया। इसी के क्रम में राजस्थान में भी आग्रह पत्र सौंपने का अभियान चलाया जा रहा है। उदयपुर में सोमवार को उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम आग्रह पत्र...

Read More
मावली

वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह में छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

मावली। मावली ब्लाॅक क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरावतो का खेड़ा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घासा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कीतावत, अतिविशिष्ट अतिथि गणेश लाल प्रजापत, विशिष्ट अतिथि खेमराज डांगी, मोतीलाल डांगी, रूपलाल डांगी, प्रकाशचंद्र मेघवाल, सरपंच गोवर्धनलाल सालवी, विनय कुमार दवे, महेंद्र सिंह राठौड़, रामचंद्र डांगी,महेंद्रसिंह राव, इंदुमती त्रिवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तरन्नुम पठान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे को दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। प्रस्तुतियों में बाल विवाह व दहेज जैसी प्रथाओं पर कटाक्ष करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सुखलाल डांगी व संस्थ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अजय जैन के नेतृत्व में महावीर इंटरनेशनल की नवीन कार्यकारिणी गठित

फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा की नई कार्यकारिणी का रविवार को विनायक मंदिर प्रांगण में मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय शाखा के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित थे। स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान फतह एकेडमी के निदेशक अजय जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आशीष जैन ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया एवं अजय जैन का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। जैन ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए अभिषेक भंडारी को सचिव, नरेश मंडोवरा को कोषाध्यक्ष, विकास मारु वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम जैन व आयुष जैन उपाध्यक्ष, शुभम चपलोत सह सचिव, निलेश पोखरना सह कोषाध्यक्ष, पंकज सरूपरिया व पवन शर्मा पब्लिक रिलेशन समन्वयक, दिनेश गर्ग, बालमुकुंद खंडेलवाल व रोहित कटारिया को मीडिया प्रभारी, विनय अग्रवाल व अखिलेश बाबेल पब्लिसिटी प्रभारी, भावांशु सुराणा व शैलेश धर्मावत कार्यक्रम प्रभारी बनान...

Read More
देश प्रदेश

सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान -उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति

जयपुर, 27 फरवरी। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री रामसहाय बाजिया ने सोमवार को हनुमानगढ में आयोजित सैनिक समस्या समाधान शिविर में पूर्व सैनिकों तथा शहीदों के आश्रितों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिये। शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।  शिविर में श्री बाजिया ने राज्य सरकार द्वारा सैनिक कल्याण के सम्बंध में गत 4 साल में लिए गए निर्णयों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान निवासी सैनिक के किसी दुर्घटना या बीमारी से असक्षम होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। राजस्थान एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन के माध्यम से नियोजित पूर्व सैनिकों का मानदेय 45 प्रतिशत बढ़ाया गया, राज्य सैनिक बोर्ड का भवन बनाने के लिए 20 करोड़ रू. स्वीकृत कर 4000 वर्ग गज भूमि जयपुर में कालवाड़ रोड ...

Read More
देश प्रदेश

आर्ट लोक स्टूडियोज ऑफ रियलिस्टिक विजुलाइजेशन द्वारा एकल नाट्य समारोह “‘सोलो सागा”का दूसरा दिवस

भोपाल. आर्ट लोक स्टूडियोज ऑफ रियलिस्टिक विजुलाइजेशन द्वारा एकल नाट्य समारोह 'सोलो सागा' का आयोजन किया जा रहा है।जिसके दूसरे दिन हरिशंकर परसाई जी की कहानी मखमल की म्यान पर सोलो थियेटर प्रस्तुति दी गई। आर्ट लोक स्टूडियो एक प्रोफेशनल संस्था है जो प्रायोगिक नाट्य परफोर्मिंग कलाओं के दृष्टिकोण से पारंपरिक नाट्य शैली के साथ आधुनिक कला विधियों का समावेश करके एक नई शैली को तलाशने एवं गढ़ने की और अग्रसर है। आशुतोष द्विवेदी का सशक्त अभिनय दर्शको को बांधे रखने मे सफल रहा। उन्होंने नाट्यकला का अद्भुत मंचन करते हुए परसाई जी की व्यंग्य रचना मखमल की म्यान को सजीव कर दिया। टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय के निदेशक श्री मनोज नायर जी ने नटराज की मूर्ती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नाटक का निर्देशन श्री संतोष राजपूत ने किया। राजश्री त्रिवेदी जी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। आर्ट ल...

Read More
देश प्रदेश

मौसम अपडेटः प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

जयपुर। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिनांक 28 फरवरी व 1 मार्च को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरु जिलो व शेखावाटी क्षेत्र में एक मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है जबकि शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आर्यवीर दल ने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का किया सम्मान

फतहनगर। आर्यवीर दल उदयपुर संभाग द्वारा योगासन एवं शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार आर्य ने की जबकि मुख्य अतिथि माधुलाल आर्य एवं विशिष्ट अतिथि विजयराज रेगर व शशि कुमार वर्मा थे। संभाग संचालक जीवनलाल आर्यवीर ने बताया कि योगासन में प्रथम नमन पालीवाल, द्वितीय दीपक पुरी गोस्वामी, रोहित सालवी, तुषारपुरी गोस्वामी, चिराग सेन तथा तृतीय प्रिंस पुरी गोस्वामी, मोहित पुरी गोस्वामी, रानू शर्मा,रितु जाट, हर्षिता सेन आदि को अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नमन पालीवाल ने कठिन योगासनों का विशेष प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नारायण लाल आर्य,भानु कुमार आर्य,बाबू लाल रजक, दिग्विजय सिंह, राधेश्याम टेलर, राजू आर्य, दे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पट्टे दिलाने को लेकर पोखरना ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

फतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा देहात विस्तारक कल्याणसिंह पोखरना ने प्रशासन शहरो की ओर अभियान में शीघ्र पट्टे दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इस पत्र में पोखरना ने बताया कि प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए करीब एक वर्ष तक प्रशासन शहरों की ओर अभियान चलाया। उसमें 69ए में पट्टे देना, कच्ची बस्ती व गरीब लोगों को पट्टे देना, नामांतरण करना, निर्माण स्वीकृति देना, लीज माफ करना, पैनल्टी व ब्याज माफ करना एवं नाली,रोड, लाईट, सफाई की समुचित व्यवस्था करना। इस प्रकार अनेक जनहित के कार्यों के लिए बहुत ही लम्बा समय नगरपालिकाओं को दिया है। अब प्रशासन शहरो की ओर अभियान का करीब 1 माह का समय बचा है। अब भी कई लोग पट्टों,नामांतरण,निर्माण स्वीकृति एवं विकास कार्यो के लिए इंतजार कर रहे हैं। शेष रहे सभी लोग इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित हों इसके लिए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए जाए...

Read More
देश प्रदेश

मौलिक अनुसंधान और नवाचारों की दिशा में काम करें विश्वविद्यालय-राज्यपाल महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित श्री कलराज मिश्र ने किया युवाओं से शारीरिक, बौद्धिक और भावात्मक शक्तियां पुष्ट करने का आह्वान

जयपुर, 26 फरवरी। राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा ही उन्नति का प्रथम सोपान है। शिक्षा का मूल कार्य स्वयं की पहचान करना है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी, शिक्षा का उपयोग चरित्र निर्माण के साथ विश्व कल्याण के लिए करें। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को बीकानेर के महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।श्री मिश्र ने विद्यार्थियो को शिक्षा के माध्यम से अपना सवार्ंगीण विकास करते हुए शारीरिक, बौद्धिक और भावात्मक शक्तियों को पुष्ट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह आधुनिक, सुधारवादी भविष्यदृष्टा शासक थे। उनका लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास था। उन्होंने कहा कि बीकानेर भाईचारे की संस्कृति वाला अनूठा शहर है। उन्होंने मुरलीधर व्यास, डॉ. छगन मोहता, यादवेंद्र शर्मा ‘चंद्र’, अजीज आजाद, मोहम्मद सदीक और हरीश भादाणी जैसे ...

Read More
देश प्रदेश

वरफेल ने लॉन्च किया जयपुर में अपना पहला स्टूडियो,पेश किए मॉड्यूलर किचन डिजाइन के नए मानक

जयपुर : एक प्रीमियम मॉड्यूलर किचन ब्रांड वरफेल ने जयपुर में पहली बार एक नया स्टूडियो लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक स्टूडियो स्वामी विहार, निर्माण नगर, जयपुर, 302019 में मेट्रो पिलर नंबर 34 के पास पंडित टीएन मिश्रा मार्ग पर शानदार सिविल टॉवर में स्थित अपनी तरह का एक अनूठा प्रतिष्ठान है। यूरोपीय मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब को छूने, महसूस करने और अनुभव करने के लिए अब लोग स्टूडियो आ सकते हैं। स्टूडियो आधुनिक मॉड्यूलर किचन डिजाइन के नमूने पेश करता है। सभी किचन मॉड्यूल पर्यावरण के अनुकूल हैं और घर के लोगों के स्वास्थ्य की बेहतरी को बढ़ावा देते हैं। ब्रांड में 46 स्टूडियो हैं, इनमें से हर एक बेजोड़ कस्टमर एक्सपीरियंस वाला है।वरफेल भारत का सबसे बड़ा प्रीमियम मॉड्यूलर किचन ब्रांड है और इसने देश के मॉड्यूलर किचन उद्योग में क्रांति ला दी है। यह ब्रांड यूरोप की सर्वश्रेष्ठ चीजों को चुनते हुए एक भारत...

Read More
चित्तौडगढ़

देश में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण- मोदी

चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में हुआ कई बूथों पर आयोजनचित्तौड़गढ़। देश में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है और उसके प्रयास देश को आगे बढ़ाने में सराहनीय है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों के साथ मन की बात के दौरान कही।प्रधानमंत्री के मन की बात का आयोजन चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में लगभग 100 बूथों पर किया गया। सांसद सी.पी. जोशी ने बस्सी मंडल के नलदा बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र सरकार के आमजन के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा गांव, गरीब, महिला, युवा और सभी के लिए काम करती है। सरकार हमेशा अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हर्षवर्धन सिंह रूद, बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खड़ी बावड़ी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, भाजयुमो जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा, श...

Read More
देश प्रदेश

आर्ट लोक स्टूडियोज ऑफ रियलिस्टिक विजुलाइजेशन द्वारा दो दिवसीय ‘सोलो सागा’ का आयोजन

भोपाल. आर्ट लोक स्टूडियोज ऑफ रियलिस्टिक विजुलाइजेशन द्वारा दो दिवसीय 'सोलो सागा' का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे परसाई उवाच के अंतर्गत हरीशंकर परसाई जी की कहानियों पर सोलो थियेटर परफोरमेंश से समारोह का प्रारम्भ हुआ। आर्ट लोक स्टूडियो एक प्रोफेशनल संस्था है जो प्रायोगिक नाट्य परफोर्मिंग कलाओं के दृष्टिकोण से पारंपरिक नाट्य शैली के साथ आधुनिक कला विधियों का समावेश करके एक नई शैली को तलाशने एवं गढ़ने की और अग्रसर है। आर्ट लोक संस्था'गो ग्रीन-गो क्लीन मिशन के अंतर्गत प्लांटेशन करती रही है। कोविड के कठिन समय मे लोगो में सकारात्मकता का प्रवाह करने के लिए ऑनलाइन फोटोग्राफी का आयोजन संस्था ने किया। सोलो थियेटर परफोरमेंस का यह संस्था का पहला प्रयोग सफल रहा । नाटक में योगेश उमाठे एवं संतोष सुमन का सशक्त अभिनय दर्शको को बांधे रखने मे सफल रहा। म०प्र० नाट्य विद्यालय के निदेशक टीकम जोशी जी ने नटराज ...

Read More
उदयपुर

प्रशासन एवं जन सहयोग से पुनः स्थापित की भगवान श्री परशुराम जी मूर्ति

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन जोन1ए द्वारा विगत दिनो गोगुन्दा में असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित की गई भगवान श्री परशुराम जी प्रतिमा को स्थानीय ग्रामवासियों, प्रशासन, स्थानीय श्री परशुराम समिति, रावलिया एवं सर्वब्रह्म समाज को साथ लेकर पुनः हवन पुजन कर स्थापित किया गया है। इस अवसर पर विफा के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ धर्म और स्वाभिमान की रक्षा करने के लिये विप्र फाउण्डेशन सदैव दृढ प्रतिज्ञ है, इसी अवधारणा के अन्तर्गत आज विप्र फाउण्डेशन ने त्वतरित गति से मूर्ति स्थापित कर सामाजिक सद्भाव और समरसता का परिचय दिया है, विप्र फाउण्डेशन विप्र समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ धरातल पर खडा है एवं कोरी बयानबाजी नही कर धरातल पर रहकर कार्य कर रहा है। श्री शर्मा ने कहां कि उक्त घटना में लिप्त असामाजिक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग रखी । इस अवसर विफा...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में जी-20 की सस्टेनेबल वित्तीय कार्य समूह की बैठक की तैयारियां शुरू, कलक्टर मीणा ने दिए पुख्ता तैयारियों व बेहतर व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

उदयपुर, 25 फरवरी। उदयपुर में आगामी मार्च माह में प्रस्तावित जी-20 द्वितीय सस्टेनेबल वित्तीय कार्यसमूह की बैठक की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बैठक के सफल आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को एक विशेष बैठक ली और समस्त संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वॉल सिटी के सौंदर्य पर ध्यान दो: बैठक में जिला कलक्टर मीणा ने ओल्ड वॉल सिटी क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं, सफाई, सड़कों और स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने शहर के सौंदर्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आम दिनों में आने वाली शिकायतों के साथ-साथ मेहमानों को आगमन को देखते हुए इसे सुव्यवस्थित किया जाए ताकि आगंतुक शहर की अच्छी छवि ...

Read More
उदयपुर

रीट को लेकर रविवार सुबह 6 से शाम 6 तक बंद रहेगा इंटरनेट

उदयपुर 25 फरवरी। राजस्थान प्राथमिक (लेवल प्रथम) एवं उच्च प्राथमिक (लेवल द्वितीय) विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा दो पारियों में प्रातः 9ः30 से 12.00 बजे एवं सायं 3 बजे से 5ः30 बजे तक उदयपुर संभाग मुख्यालय पर रविवार को आयोजित होगी। इसे देखते हुए संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने रविवार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक उदयपुर शहर व गिर्वा व बड़गांव तहसील क्षेत्र में इंटरनेट बंद रहेगा। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि परीक्षा में फेक न्यूज, दुर्घटना की अफवाह, पेपरलीक की अफवाहें आदि से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने से लोक शांति भंग करने एवं कानून व्यवस्था प्रतिकूल रूप से बाधित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं लोकसुरक्षा एवं लोक आपात क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में काॅलेज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

फतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी बापूलाल लोढ़ा थे जबकि अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने की। समाज सेवी मांगीलाल बडालमिया,संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता, सचिव मनोहरलाल कावड़िया, प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,डी.एन.नागदा, मांगीलाल संाखला, पार्षद श्रीमती हमीदा बानू,विनोद धर्मावत,पंकज हड़पावत,शैलेष पालीवाल विशिष्ट अतिथि थे। समारोह के प्रारम्भ में संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता द्वारा अतिथियों का माला,शाॅल, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने महाविद्यालय के विकास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों के हाथों वर्ष पर्यन्त शैक्षिक और सहशैक्षिक ग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल को सांसद श्री सम्मान 2023

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फतहनगर निवासी ऋतु अग्रवाल को आज लोकसभा क्षेत्र उदयपुर से सांसद श्री सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। सांसद अर्जूनलाल मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंदड़ा ,जिला अध्यक्ष देहात चन्द्रगुप्त सिंह चैहान,जिला अध्यक्ष शहर रवीन्द्र श्रीमाली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

एक साथ सौ बूथ पर होगी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात, बूथ सशक्तिकरण के तहत संसदीय क्षेत्र के बूथों पर होगा आयोजन

चित्तौड़गढ़ 25 फरवरी। संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के सौ ऐसे बूथ जहां भारतीय जनता पार्टी विगत चुनाव में दूसरे बूथों की अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं कर पाईए उन्हें आगामी समय में विचारधारा और सरकार की कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जोड़कर मजबूत बूथ निर्माण के लिए रविवार 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इन सौ बूथों पर बूथ समिति से संपर्क भी उस दिन विशेष रूप से किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शनिवार को प्रत्येक बूथ के प्रभारी से सांसद सीण्पीण् जोशी ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बात कर इस बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस दिन मन की बात के साथ ही उस बूथ समिति के सदस्यों से बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देंगे एवं बूथ पर लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम होगा। सांसद जोशी ने इस अवसर पर उक्त विशेष बूथों पर उक्त आय...

Read More
उदयपुर

असम के महामहिम राज्यपाल कटारिया ने राष्ट्रपति से की भेंट

उदयपुर। असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद जी कटारिया ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी जी मुर्मू से औपचारिक भेंट की। ...

Read More
उदयपुर

अब हाईटेक होंगे उदयपुर के सभी विभाग, कलक्टर ने 1 मार्च से सभी विभागों को ई-फाईल मॉड्यूल अपनाने के दिए निर्देश, ऑफलाइन आदेश एवं पत्राचार अब नहीं होंगे स्वीकार

उदयपुर 25 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले के सभी विभागों को 1 मार्च से ई फाइल सिस्टम अनिवार्य रूप से अपनाने के निर्देश दिए हैं। कलक्टर ने यह निर्देश राज्य सरकार द्वारा सुशासन की स्थापना के लिए राजकाज पोर्टल पर सभी विभागों में ई-फाईल मॉड्यूल लागू कर सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्य निस्तारण लागू करने के निर्णय पर अमल करते हुए दिए है। इस संबंध में कलक्टर ने सभी विभागों के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समस्त पत्रावलियां राजकाज में ई-फाईल मॉड्यूल के माध्यम से ही प्रेषित की जाएगी एवं 1 मार्च से किसी भी प्रकार के आदेश व पत्रावली ऑफ लाईन स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि ई-फाईल मॉड्यूल लागू करने हेतु कार्मिक विभाग द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों तथा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ऐसे में कलक्टर मीणा ने भी सभी विभागों को अब ऑफ लाइन पत्र...

Read More