Author Posts
देश प्रदेश

सीएचसी एवं पीएचसी पर रात 12 बजे बाद भी उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक, राइट टू हैल्थ के अंतर्गत इमरजेंसी में इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान मॉडल स्टेट है। देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्वाधिक 7 प्रतिशत बजट राजस्थान में खर्च हो रहा है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को ऐसा विस्तार दिया है कि आमजन को मंहगे इलाज की चिंता से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है। श्री मीणा शुक्रवार को विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (मांग संख्या-27)  तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग (मांग संख्या-28) की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 101 अरब 74 करोड़ 40 लाख तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की 49 अरब 7 करोड़ 40 ल...

Read More
उदयपुर

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आईआईएम उदयपुर में संभाला विजिटिंग प्रोफेसर का दायित्व आईआईएम उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का किया उद्घाटन, साथ ही पेश किया अपना रिसर्च

उदयपुर. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आईआईएम उदयपुर में विज़िटिंग प्रोफेसर का दायित्व निभाते हुए छात्रों को पढ़ाया और साथ ही रिसर्च और ट्रेनिंग से संबंधित दो शैक्षणिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। एचआर क्षेत्र में आईआईएम उदयपुर में पूर्णकालिक संकाय सदस्य प्रोफेसर कुणाल कुमार ने उन्हें गेस्ट फेकल्टी के रूप में आईआईएम उदयपुर में आमंत्रित किया था।सुश्री स्मृति ईरानी ने ‘द नेसिसिटी एंड पिटफॉल्स ऑफ रैंकिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशंस - द एनआईआरएफ एक्सपीरियंस’ पर एक शोध भी प्रस्तुत किया। इस शोध को पूरा करने में सुश्री स्मृति ईरानी मुख्य लेखक के रूप में जुड़ी हैं और सह-लेखक के रूप में प्रोफेसर कुणाल कुमार (आईआईएम उदयपुर) और प्रोफेसर सुशांत मिश्रा (आईआईएम बैंगलोर) जुड़े रहे हैं। अपने शोध में वे एक ऐसे नेशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क के महत्व का पता लगाते हैं जो भारत की विशाल विविधता (क्षेत्रीय और भाषाई वि...

Read More
देश प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने हरी झण्डी दिखाकर असारवा के लिए रवाना की ट्रेन

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार की शाम संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में कोटा-अहमदाबाद के बीच नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। हरी झण्डी दिखाकर उन्होने रेल को कोटा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि गुजरात और राजस्थान के लोगों का आपस में गहरा जुड़ाव है। यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में लाभदायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी भी उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन की फतहनगर में लोगों ने की अगवानी, सांसद सी.पी.जोशी का नगरवासियों ने किया जोरदार स्वागत

फतहनगर। शुक्रवार की शाम करीब 11 बजे कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन जब फतहनगर पहुंची तो नगरवासियों ने जोरदार ढंग से न केवल ट्रेन की अगवानी ढोल ढमाकों से की अपितु इसमें सवार होकर आए सांसद सी.पी.जोशी का मालाओं से स्वागत किया। ट्रेन का प्रत्येक कोच शाही रेलगाड़ी के माफिक देख नगरवासियों का ह्दय गद्गद् हो गया। गाड़ी के सभी कोच नए थे तथा पूरी गाड़ी को मालाओं से बेहतरीन ढंग से सज्जित किया गया था। स्वागत के अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी,पार्षद श्रीमती हेमलता देवड़ा,रामचन्द्र मेहलाना,रोशन खटीक,एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेष मीणा,अशोक मोर,सुरेश सोलंकी, शक्तिसिंह, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,भैरूलाल जटिया,ओमप्रकाश कोठारी,पूर्व पार्...

Read More
मावली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाने पर सौंपा ज्ञापन

मावली। गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाने के विरोध में तथा महंगाई कम करने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मावली के पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्करलाल डांगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर राज्य मंत्री जगदीशराज श्रीमाली,ब्लाॅक कांग्रेस मावली के अध्यक्ष राजेन्द्र गोखरू, पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत, प्रभारी गुलाबसिंह राव,उप प्रधान नरेन्द्र चंडालिया, पीपीपी सदस्य सुरेश सुथार,खेमली ब्लाॅक अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत,पूर्व खेमली ब्लाॅक अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल,मावली पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, पूर्व युवा अध्यक्ष निरंजून चैधरी, पंचायत समिति सदस्य नटवर गुर्जर,शांतिलाल डांगी, कपिश पगारिया, पुरण सिंह राव, मांगीलाल टेलर, नारायण मोर, रतन मीणा, प्रभूलाल जाट, शंकर गायरी, हीरालाल खटीक, आतिक मौहम्मद, नरेन्द्र वीरवाल, गोपाल आमेटा,संतोष वीरवाल,...

Read More
देश प्रदेश

आर्थिक पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को दो वर्ष की स्कूटियों का वितरण जून माह तक -सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर, 3 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में सामान्य श्रेणी से संबंधित आर्थिक पिछड़ा वर्ग (माध्यमिक शिक्षा) की पात्र आवेदक छात्राओं को वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 की बकाया स्कूटियों का वितरण आगामी जून माह तक करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके टंेडर हो गए हैं और वर्ष 21-22 की कट ऑफ की सूची पोर्टल पर जारी कर दी गई है और वर्ष 22-23 की कट ऑफ की अस्थाई सूची आगामी अप्रेल माह तक जारी कर दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि कालीबाई भील मेधा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग अभियानः पट्टों का किया वितरण,अधिशासी अधिकारी ने कहा लम्बित पत्रावलियों का जल्द होगा निस्तारण

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका परिसर मे प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में पर्यवेक्षक आर.के.शर्मा एवं उपतहसीलदार सम्पतसिंह भाटी द्वारा 69क के 7 पट्टे, 90क के 2 पट्टे, 4 नामान्तरण का वितरण किया गया। आवेदको की पत्रावलियां काफी समय से लंबित थी जिसके निस्तारण होने पर आवेदको द्वारा अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पारासर एवं पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पारासर ने आवेदको की सभी लंबित पत्रावलियो का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन

फतहनगर। शुक्रवार को यहां राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा फतहनगर द्वारा नरेगा कार्य स्थल ग्राम संनवाड में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नरेगा मजदूरों को बताया गया कि सभी की मजदूरी ऑनलाइन ग्राम पंचायत द्वारा बचत खातों में डाली जा रही है। ऐसी स्थिति में सभी के बैंकों में बचत खाते होने चाहिए तथा बचत खातों में स्वयं या उसके परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है ताकि समय पर मजदूरी जमा होने की सूचना मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिल सके। इस कारण उन्हें बैंक के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा उनका बैंक आने जाने का किराया 1 दिन की मजदूरी की भी बचत होगी। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,फसल बीमा योजना, श्रमिक कार्ड इत्यादि की भी जानकारी दी गई तथा मौके पर...

Read More
उदयपुर

जिला कलक्टर के निर्देशन में कोटड़ा में विकास को मिल रही गति जी-20: आरबीआई के अधिकारियों ने कलक्टर से की चर्चा

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्तउदयपुर, 3 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने जिले में आगामी दिनों आने वाले त्यौहार यथा 6 मार्च को होलिका दहन, 7 को धुलण्डी व शब-ए-बारात, 23 मार्च को चेटीचंड व 30 को रामनवमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाना क्षेत्रवार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है।जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार पुलिस थाना प्रतापनगर, हिरणमगरी, सुरजपोल व भूपालपुरा के लिए तहसीलदार व नायब तहसीलदार गिर्वा, पुलिस थाना धानमंडी, अंबामाता, सुखेर, हाथीपोल व घंटाघर के लिए तहसीलदार बड़गांव व नायब तहसीलदार गिर्वा तथा पुलिस थाना गोवर्धन विलास, नाई व सविना के लिए यूआईटी तहसीलदार व नायब तहसीलदार बड़गांव को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में अवकाश के दिन भी खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय -आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य सुगमता व त्वरित रूप से हो सकेंगे

जयपुर, 3 मार्च। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्यों कि सुगमता को बढ़ाया है।आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य त्वरित रूप से हो सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों (जयपुर छोडकर) में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय आगामी एक अप्रेल से हर शनिवार को आधे दिन (मध्यान्ह पूर्व ) सामान्य कार्य दिवेसों के समान खुले रहेंगे। जयपुर जिले में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय वर्ष 2023-24 में आगामी एक अप्रेल से प्रत्येक शनिवार व रविवार को आधे दिवस (मध्यान्ह पूर्व ) में सामान्य कार्यदिवसों के समान खुले रहेंगे। महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने बताया कि राजकीय अवकाशों में भी कार्यालय खुलने से सभी प्रकार के दस्तावेजों के पंजीयन आदि से संबंधित कार्य किए जायेंगे। राज्य बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गयी बजट घोषणा को धरातल पर लाकर आ...

Read More
उदयपुर

सामाजिक समरसता के भाव से सातवां विप्र महाकुम्भ के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु निमंत्रित किया प्रथम पूज्य श्री बोहरा गणेश जी को

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन एवं सर्वब्रह्म समाज के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 26 मार्च, रविवार को प्रातः 11 बजे से मावजी महाराज एवं गोविन्द गुरू की तपोभूमि एवं वागड के बैणेश्वर धाम के निकट सागवाडा पर आयोजित सातवें विप्र महाकुम्भ के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु आज विप्र महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रथम पूज्य श्री बोहरा गणेश जी को पीले चावल व पत्र भेट कर निमंत्रित किया गया । इस अवसर विफा महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक श्रीमती कुसुम शर्मा एवं श्रीमती अर्चना शर्मा ने बताया कि सामाजिक समरसता के भाव को लेकर 26 मार्च को सातवे विप्र महाकुभ आयोजन किया जा रहा है जिसमें वागड, मेवाड और हाडोती क्षैत्र के 11 जिलो से 25 हजार ब्राह्मणो के भाग लेने की संभावना है, उक्त महाकुभं में उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौडगढ, राजसमन्द, कोटा, बुंदी, झालवाड सहित आस पास के विभिन्न जिलो के लोग एकत्रित होगें । इस अवसर पर विफा महिला प्...

Read More
देश प्रदेश

परबतसर में श्रमिकों के लंबित पंजीयन आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा -श्रम राज्यमंत्री

जयपुर, 3 मार्च। श्रम राज्यमंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि भवन एवं संनिर्माण कल्याण मंडल में हिताधिकारी के रूप में पंजीकरण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए श्रमिक के आवेदन करने पर श्रम निरीक्षक द्वारा मौके पर जाकर जांच करनी होती है जिसमें स्वाभाविक रूप से कुछ समय लगता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परबतसर विधानसभा क्षेत्र में लंबित पंजीयन आवेदनों का पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। श्रम राज्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आवेदन में कमियां पाए जाने पर कमी की पूर्ति करने के लिए नियोजक को मोबाइल पर एसएमएस भी भेजे जाने की व्यवस्था है। इससे पहले विधायक श्री रामनिवास गावडिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्रम राज्यमंत्री...

Read More
देश प्रदेश

प्रस्ताव प्राप्त होने पर तिजारा विधानसभा क्षेत्र में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने पर विचार किया जाएगा -आयुर्वेद राज्यमंत्री

जयपुर, 3 मार्च। आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने पर मापदंडों के आधार पर ही अलवर जिले के तिजारा विधानसभा क्षेत्र में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने के संबंध में विचार किया जा सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्ष 2023-24 के बजट में की गई घोषणा के आधार पर तिजारा में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म की सुविधा प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। आयुर्वेद राज्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3783 आयुर्वेद चिकित्सालय एवं औषधालय संचालित हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद औषधालयों एवं चिकित्सालयों की संख्या के लिहाज से भीलवाड़ा के बाद प्रदेश में अलवर जिला दूसरे स्थान पर है। अलवर में वर्तमान में 192 औषधालय एवं चिकित्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन का आज शुभारंभ, फतहनगर में होगा सांसद सी.पी.जोशी का स्वागत

फतहनगर। गुरूवार को जयपुर-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन के शुभारंभ के बाद आज कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन का शुभारंभ होना है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन आज कोटा से रवाना होकर असारवा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 10.30बजे फतहनगर आएगी जिसकी अगवानी एवं ट्रेन में सवार होकर आ रहे सांसद सी.पी.जोशी का फतहनगर स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा। अहमदाबाद के लिए लम्बे समय से आवागमन की दुविधा झेल रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बागला ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेशन पहुंच स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि सांसद सी.पी.जोशी के विशेष प्रयासों से फतहनगर का स्टेशन आदर्श स्टेशन में शामिल किया गया है। नगर के लिए यह भी विशेष उपलब्धि है। यात्रियों को स्टेशन पर इसके तहत बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास होगा। ...

Read More
देश प्रदेश

किसान फसल में हुये नुकसान की एप के माध्यम से स्वयं कर सकेंगे गिरदावरी

जयपुर। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने कहा कि राज्य सरकार ने काश्तकारों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर विभिन्न राजस्व नियमों का सरलीकरण किया है, जिससे वर्षों से लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सका। राजस्व विभाग में प्रशासनिक इकाईयों का वृहद विस्तार करते हुए गत 4 साल में 1292 राजस्व इकाइयों को सृजित किया गया, जिससे किसानों से संबंधित मामले सुगमता से निस्तारित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में 92 लाख 82 हजार व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। श्री जाट गुरूवार को विधानसभा में मांग संख्या 16 (राजस्व विभाग) की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने राजस्व विभाग की 20 अरब 35 करोड़ 20 लाख 11 हजार रूपये की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दी। राजस्व मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के गत&n...

Read More
उदयपुर

अवैध बजरी का परिवहन करते दो ट्रक जब्त, साढ़े चार लाख का लगाया जुर्माना

उदयपुर 2 मार्च। राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। उदयपुर के एम ई पिंक सिंह राव ने बताया कि उनकी टीम ने गुरुवार को अवैध बजरी का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को जब्त किया एवं कुल 4 लाख 56 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि एक ट्रक पुलिस थाना मावली एवं दूसरा ट्रक पुलिस थाना प्रतापनगर को सुपुर्द किया गया है एवं नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अहमदाबाद के लिए ट्रेनों की सौगात देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मावली पहुंच सांसद सी.पी.जोशी का किया स्वागत

फतहनगर। ट्रेनों के जरिए मेवाड़ को गुजरात से जोड़ने का बहुप्रतीक्षित काम अंजाम देने पर आज पालिका क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मावली पहुंच कर सांसद सी.पी.जोशी का जोरदार स्वागत किया। अवसर था जयपुर-अहमदाबाद ट्रेन के शुभारंभ का। आज उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना की गयी इस विशेष रेल का शुभारंभ उदयपुर से करने के बाद रेल में सवार होकर सायं 6 बजे मावली स्टेशन पर पहुंचे सांसद का रेल रूकने पर भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने अपनेक-अपने तरीके से स्वागत किया। सरोपा,उपरना एवं मालाओं से सांसद को लाद दिया गया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से अहमदाबाद के लिए तीन ट्रेनों की सौगात मिली तथा फतहनगर स्टेशन को आदर्श श्रेणी में लिया गया जिस पर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही सांसद जोशी से जयपुर-अहमदाबाद ट्रेन का फत...

Read More
उदयपुर

जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

उदयपुर। रेल यात्रियों को अधिकाधिक यात्री सुविधाएं व ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराने की कड़ी मे आज गाडी संख्या 12981/12982, जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ श्री अर्जुन लाल मीणा माननीय सांसद लोकसभा-उदयपुर द्वारा श्री कनकमल कटारा माननीय सांसद -बांसवाड़ा, श्री सी.पी. जोशी माननीय सांसद - चित्तोड़गढ़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और मण्डल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति में उदयपुरसिटी रेलवे स्टेशन पर सांय 5.15 बजे किया गया । इस अवसर पर उप महापौर नगर निगम उदयपुर श्री पारस सिंघवी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलदेव राम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत तथा क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बद्री प्रसाद स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी और आमजन उपस्थित थे । इस आयोजन के अंतर्गत गाडी संख्या 02982, उदयपुर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा को उपस्थित मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों द्वार...

Read More
देश प्रदेश

ऋणी किसानों का बीमा प्रीमियम समय पर जमा नहीं कराने वाले कार्मिकों को नहीं बख्शा जाएगा -सहकारिता मंत्री

जयपुर, 2 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि रानीवाड़ा तहसील की करवाडा ग्राम सेवा सहकारी समिति के जिन कार्मिकों की लापरवाही की वजह से ऋणी किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि का भुगतान निर्धारित समय में बीमा कंपनी को नहीं किया गया है। ऐसे कार्मिक जो जांच में दोषी पाये गये है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रकरण में किसानों के साथ अन्याय करने वाले किसी भी कार्मिक को बख्शा नहीं जाएगा। सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों पर जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री नारायण सिंह देवल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति करवाडा द्वारा ऋणी किसानों का रबी 2022-23 के लिए प्रधानमंत्र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली स्टेशन पर सांसद जोशी एवं रेल का होगा स्वागत

फतहनगर। अहमदाबाद-जयपुर रेल के आज मावली स्टेशन पर प्रथम बार आगमन पर सांसद सी.पी.जोशी एवं रेल का स्वागत किया जाएगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला केअनुसार उक्त कार्यक्रम शाम सवा पांच बजे होगा। बागला ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। ...

Read More