Author Posts
मावली

ब्लाॅक निष्पादन बैठक में विभिन्न कार्यों की प्रगति पर की चर्चा, अनुपस्थित संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस

फतहनगर। ब्लाॅक निष्पादन बैठक के तहत गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय संस्था प्रधान बैठक मावली में आयोजित की गई। इस बैठक में ब्लॉक के सभी 69 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को भाग लेने हेतु आदेशित किया गया था। मई माह की मासिक समीक्षा एवं नियोजन बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चैधरी, आरपी सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर,पवन नागौरी, कमल सिंह राणावत, भगवत प्रसाद बुनकर सहित कार्यालय स्टाफ एवं ब्लॉक के पीईईओ,यूसीईईओ,प्रधानाचार्य, कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर ने ब्लॉक शाला दर्पण रैंकिंग पर मावली की प्रगति प्रस्तुत करते हुए वंचित रहे विद्यार्थियों के आधार व जन आधार को ऑथेंटिकेशन में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों,पीटीए,एमटीए,एसएमसी,एसडीएमसी सदस्यों का सहयोग प्राप...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमती रेखा पालीवाल के स्वर्गवास से घासी बा परिवार में शोक

फतहनगर। स्वर्गीय भंवरलाल जी पालीवाल (घासी बा परिवार) के ओम प्रकाश जी की पत्नी एवम अशोक पालीवाल,गोवर्धन पालीवाल,लोकेश,शैलेष,मनीष,गौरव की भाभीजी व नीतेश पालीवाल की माता जी श्री मती रेखा पालीवाल (फतहनगर) का आकस्मिक निधन हो गया है। घासी बा परिवार की सदस्या के स्वर्गवास से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। श्रीमती पालीवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। दिवंगत श्रीमती पालीवाल का अंतिम संस्कार 12 बजे किया गया। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को असमय ही आन पड़े दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उड़ान आसमां की प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

फतहनगर। जेवाणा ग्राम पंचायत में बाल मेवाड़ आदर्श शिक्षा प्रचार समिति जेवाणा द्वारा अप्रेल माह में आयोजित उड़ान आसमा की प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए गए जिसके अनुसार अरुण वर्ग में राहुल सरगरा 86प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहे तथा निखिल टेलर 84प्रतिशत एवं प्राची जाट 82प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। उदय वर्ग में सत्यनारायण गाडरी, संजना जीनगर,गुलाबी कुमारी जाट प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। क्षितिज वर्ग में आर्यन जीनगर,विष्णु कुमार शर्मा,पूरण शर्मा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताराचंद पालीवाल सचिव बाल मेवाड़ आदर्श शिक्षा प्रसार समिति जेवाणा ने की। मुख्य अतिथि सीताबाई जाट सरपंच ग्राम पंचायत जेवाणा रहे। साथ ही गांव के ब...

Read More
मावली

मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा पहुंची डबोक

फतहनगर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा आज सुबह डबोक पहुंची जहां उन्होने सीएचसी डबोक में लगे महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। लाभार्थियों से सीएस रूबरू हई। लाभार्थियों ने स्वयं योजनाओं के लाभ बताए। लोगों की योजनाओं के प्रति जागरूकता देख अभिभूत दिखी मुख्य सचिव। उन्होने लाभार्थियों की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव ने सभी से अपील की कि अधिकाधिक संख्या में कैंपों में आकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर ताराचंद मीणा और जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष साथ रहे मौजूद। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंपः 3498 का हुआ पंजीयन

फतहनगर। महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत मंगलवार को नगरपालिका द्वारा नगरपालिका सभा भवन मे कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को सम्पादित किया गया है। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प में किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 378 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया है। आज दिनांक तक कुल 3498 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में पार्षद श्री नरेश जाट, मनीष पालीवाल, एवं धर्मेश चपलोत (अध्यक्ष मण्डल कांग्रेस कमेटी फतहनगर) अन्य गणमान्य नागरिक, अधिशाषी अधिकारी, महावीर लाल पाराशर, कैप प्रभारी छगन लाल मेघवाल द्वारा लाभार्थियों को किट का वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गुणानुवाद सभा के जरिए स्व. लोभचंद बंजारा को दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा की स्मृति में मंगलवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित गुणानुवाद सभा के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संघ परिवार की ओर से आयोजित इस गुणानुवाद सभा में विद्या निकेतन प्रबन्ध समिति एवं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामलाल सोनी,संरक्षक मनोहरलाल कावड़िया, सचिव मांगीलाल सांखला एवं तुलसीराम ने बंजारा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संघ के भीण्डर जिला  संघचालक भारतसिंह झाला, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रहलादराय मण्डोवरा,हिम्मतलाल तातेड़, निखिल खण्डेलवाल,पूर्व पार्षद गोवर्धन सोनी, राकेश मोर, करणसिंह गौड़,लक्ष्मीलाल अग्रवाल,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश चपलोत,जगदीश तम्बोली,विद्यानिकेतन के प्रधानाचार्य भंवरलाल रेगर,बाबुलाल तेली, विद्यालय स्टाफ एवं परिवारजन मौजूद थे। अंत में सभी ने बंजारा की...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंपः लाभार्थियों की लग रही लाइनें

फतहनगर। पालिका परिसर में चल रहे प्रशासन शहरों के संग महंगाई राहत शिविर में लोग अच्छी खासी तादाद में पहुंच रहे हैं। सोमवार को 494 लाभार्थियों के पंजीयन समेत अब तक 3120 लाभार्थियों का पंजीयन किया जा चुका है। सोमवार को आमजन के विभिन्न कार्यों के साथ ही पालिका के सामान्य कार्यों का भी सम्पादन किया गया। आज के शिविर में थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत,अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर,पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी,नरेश जाट,मनीष पालीवाल, पार्षद प्रतिनिधि डूंगरलाल मीणा एवं शिविर प्रभारी छगनलाल मेघवाल ने लाभार्थियों को किट वितरित किए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश शुरू, 9 मई तक कर सकते है आवेदन,12 मई को निकलेगी लॉटरी

फतहनगर। प्रधानाचार्य भानसिंह राव ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सनवाड़ में प्रवेश शुरू हो गया हैं। प्रधानाचार्य द्वारा जानकारी के अनुसार कक्षा नर्सरी की सभी सीटों पर नए प्रवेश दिए जाएंगे एवं पहले से संचालित कक्षाओं में स्वीकृत सीटों में से खाली हुई सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा। 12 मई को निकाली जाएगी लॉटरीः सनवाड़ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्रवेश कमेटी एवं मीडिया प्रभारी दिनेश गर्ग के अनुसार महात्मा गांधी विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो गई है। 9 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 में विभाग के नियमानुसार रिक्त सीटों पर लॉटरी से प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 9 मई विधालय समय तक है। आवेदनों की सूची 11 मई को चस्पा की जाएगी। प्रवेश की लॉटरी 12 मई को प्रातः 9 बज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

स्व.लोभचंद बंजारा की स्मृति में मंगलवार को होगी गुणानुवाद सभा

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा की स्मृति में मंगलवार प्रातः 8.30 बजे विद्या निकेतन विद्यालय के सभागार में गुणानुवाद सभा होगी। सोमवार को स्व. बंजारा की स्मृति में नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों के लिए लापसी व हरे चारे के वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर बंजारा के परिवारजनों के अलावा गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,मनोहरलाल कावड़िया, बिहारीलाल अग्रवाल, मांगीलाल सांखला,भारतसिंह झाला,राकेश मोर, लक्ष्मीलाल अग्रवाल, मनीष गोयल, हुकुमसिंह,करणसिंह गौड़,निखिल खण्डेलवाल, विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भंवरलाल रेगर,प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान कैलाशचन्द्र गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ...

Read More
देश प्रदेश

मणिपुर से राजस्थानी छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी -हवाई यात्रा और ट्रेन किराए का पुनर्भरण करेगी राज्य सरकार

जयपुर। राज्य सरकार मणिपुर की हिंसा में फंसे प्रवासी राजस्थानी छात्रों की सुरक्षित राजस्थान वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन छात्र-छात्राओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी सुरक्षित वापसी के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद इन छात्रों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी किए गए हैं। एसीएस (समन्वय) और मुख्य आवासीय आयुक्त, श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मणिपुर में फंसे प्रवासियों के लिए नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय ने राजस्थान फाउंडेशन के सहयोग से सहायता या सूचना की आवश्यकता वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिन लोगों को सहायता की आवश्यकता है, वे हेल्पलाइन नंबरों 0141-2229111, 011-23070807 और $91-83060 09838 पर संपर्क कर सकते हैं। न...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मीरां का असल चरित्र श्रीजी ने समझाः राधाकृष्ण महाराज

फतहनगर। मीरां बाई का चरित्र असल में श्रीजी ने ही समझा तभी माधवी से मीरां तक साथ ना छोड़ा। बात जोधपुर के कथा प्रवक्ता राधाकृष्ण महाराज ने मीरां चरित्र की कथा के समापन अवसर पर व्यक्त किए। नगरपालिका के पास स्थित स्टेडियम में चली तीन दिवसीय कथा के अंतिम दिन उन्होने कहा कि मीरां ने कृष्ण भक्ति के माध्यम से जगत में भक्ति का प्रकाश फैलाया। मीरां बाई का चरित्र असल में श्रीजी ने ही समझा। प्रभु नाम के स्मरण से प्रभु को पाया जा सकता है। अंतिम दिन उन्होने संगीतमयी भजनों की दर्जन भर प्रस्तुतियां दी। कथा समापन पर नगरवासियों ने भावभीनी विदाई दी। पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज फतहनगर महिला मंडल द्वारा समाजिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। राधाकृष्ण महाराज का शॉल और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया एंव महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी सोलंकी ने बताया कि जोधपुर के श्री राधा...

Read More
उदयपुर

राज्यपाल ने प्रताप स्मारक स्थल पर युद्धक टैंक टी-55 का किया अनावरण , मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा महाराणा प्रताप से मिलती है :राज्यपाल

उदयपुर 6 मई। माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को उदयपुर दौरे पर रहे। वे यहां डबोक एयरपोर्ट पर लगभग 11:15 बजे पहुंचे जहां सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, कलेक्टर तारा चंद मीणा और एसपी विकास शर्मा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। यहाँ से राज्यपाल सर्किट हाउस होते हुए मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात माननीय राज्यपाल ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल ने भारतीय सेना द्वारा प्रताप स्मारक स्थल पर उपहार में प्रदत्त युद्धक टैंक टी 55 का अनावरण भव्य किया जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। राज्यपाल ने कार्यक्रम के आरंभ में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन किया। राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में महाराणा प्रताप के बलिदान को याद किया और कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी समझौता नहीं किया, विपरीत परिस्थितिय...

Read More
मावली

मिसिंग लिंक निर्माण व नॉन पेचेबल सडकों के पुर्ननिर्माण की स्वीकृति

फतहनगर। मावली विधानसभा क्षैत्र में राज्य सरकार ने बजट घोषणा वर्ष 2023- 24 के तहत 9.90 करोड़ की लागत से मिसिंग लिंक निर्माण व नॉन पेचेबल सडकों के पुर्ननिर्माण की स्वीकृति दी है। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि इसमें से 7.80 करोड़ की 17 किलोमीटर मिसिंग लिंक व 2.10 करोड़ की 7 किलोमीटर नॉन पेचेबल सड़कों का पुर्ननिर्माण होगा। जोशी ने बताया कि सवानिया से उखलियां खेडा वाया राणीखेड़ा 2 किमी के लिये 80 लाख, पीपलिया से खरताणा 4 किमी के लिये 160 लाख, मावली-खेमपुर- ढूंढियां सड़क से इंटाली वाया जोधाणा 3 किमी के लिये 150 लाख, आसना स्कूल से सांगवा मेन रोड़ 2.5 किमी के लिये 125 लाख, बिकरणी से बेरण 2 किमी के लिये 50 लाख व शिवपुरी से करेलों का गुडा 2.5 किमी के लिये 125 लाख रुपये मिसिंग लिंक में व्यय होगें। जोशी ने बताया कि जेवाणा से ढोल्याजी बावजी 2 किमी के लिये 50 लाख, गुडली से खेमली वाया चंदेसरा एक क...

Read More
देश प्रदेश

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन का काम जारी दूसरी तिमाही में अब तक जुड़े 1.43 लाख नए मतदाता

जयपुर, 4 मई। प्रदेश में मतदाता सूची को अद्यतन करने का काम निरन्तर जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में अब तक एक लाख 43 हज़ार 638 नये मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 67 हज़ार 311 महिलाएं तथा 76 हज़ार 308 पुरूष मतदाता हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि नाम हटाने के लिए प्राप्त आवेदनों में से 68,043 आवेदकों के नाम निर्वाचक नामावली से हटा दिए गये हैं एवं एक लाख 90 हजार 263 मतदाताओं के विवरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरक सूची विभाग की वेबसाइट एवं संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास देखी जा सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 5 जनवरी, 2023 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है परंतु मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन कराने के लिए अद्यतन कार्यक्रम...

Read More
मावली

मावली सीबीईओ कार्यालय परिसर में बांधे परिंडे

मावली। गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा.मावली परिसर में पक्षियों के पानी हेतु मिट्टी से निर्मित परिण्डे बांध कर पानी से भरा गया। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में सेवारत भामाशाह संदर्भ शिक्षक संदर्भ व्यक्ति श्री पंकज कुमार द्वारा आमलिया बाग मावली गांव से मिट्टी से निर्मित परिण्डे क्रय कर कार्यालय में उपलब्ध कराये गये। सीबीईओ कार्यालय स्टाफ द्वारा कार्यालय परिसर के पेड़ो की छांया में पेड़ों की शाखाओं पर परिण्डे बांधे गए। कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में परिण्डे बांधने का कार्य सम्पादित किया गया जिसमें एसीबीईओ प्रथम श्री प्रकाश चंद्र चैधरी, संदर्भ व्यक्ति श्री सोहन लाल बुनकर, श्री चुन्नी लाल अहीर, सहायक लेखाधिकारी श्री आशीष कुमावत, कनिष्ठ लिपिक श्री पवन कुमार नागौरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री भगवत प्रसाद बुनकर, महेन्द्र सिंह, स्वाति आमेटा, सहायक कर्मचारी श्रीी रमेश बड़गुर्जर,सरसी बाई आदि उप...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोक्षधाम के स्मृति वन में लगाया आशापाल का पौधा

फतहनगर। पत्रकार लोभचंद बंजारा के अंतिम संस्कार के दौरान यहां के मोक्षधाम स्थित स्मृति वन में परिजनों द्वारा आशापाल का पौधा गया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनिट का मौन रखकर स्व.बंजारा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संघ परिवार की ओर से गौ शाला में 11 हजार की राशि देने की घोषणा भी की गयी। ...

Read More
उदयपुर

शिवे जोशी को पीएच.डी.

उदयपुर, 4 मई। उदयपुर निवासी शिवे नारायण जोशी ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से अंग्रेजी साहित्य में पीएच.डी.(विद्या वाचस्पति) की उपाधि ली है। शिवे ने माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय, इंदौर में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो. (डा.) आशुतोष दुबे के निर्देशन में "नैरेटिव टेक्नीक्स इन द सलेक्ट वर्क्स ऑफ ग्राहम ग्रेन" विषय पर अपना शोध कार्य किया। शिवे मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की सुपुत्री है। ...

Read More
उदयपुर

प्रताप गौरव केन्द्र: अब 10 से शुरू होगा उदयपुर का पहला वाटर लेजर शो-असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने 19 अप्रैल को किया था उद्घाटन,मेवाड़ और महाराणा प्रताप को समर्पित है वाटर लेजर शो

उदयपुर, 04 मई। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में उदयपुर का पहला वाटर लेजर शो अब 10 मई से नियमित रूप से शुरू होगा। पर्यटक और शहरवासी 10 मई से ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ वाटर लेजर शो को नियमित रूप से जल यवनिका पर देख सकेंगे।केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि गत 19 अप्रैल को असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में इस वाटर लेजर शो का उद्घाटन हुआ था। इसके बाद इसे 05 मई से नियमित शुरू करने की घोषणा की गई थी। उद्घाटन के बाद शहर के प्रबुद्धजनों व मीडिया साथियों से प्राप्त हुए सुझावों के आधार पर कुछेक तकनीकी सुधार की आवश्यकता महसूस हुई। ऐसे में अब इस वाटर लेजर शो को 10 मई से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।सक्सेना ने बताया कि यह वाटर लेजर शो उदयपुर का पहला है जिसकी अवधि 28 मिनट की होगी और यह मेवाड़ और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को समर्पित होगा। नियमित रूप से यहां दो शो होंगे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लम्बी बीमारी के बाद पत्रकार लोभचंद बंजारा का निधन

फतहनगर। वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा का लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। बंजारा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रात 2.30बजे उन्होने अंतिम सांस ली। राजस्थान पत्रिका में तीन दशक तक बतौर फतहनगर संवाददाता काम करते हुए पत्रिका में 1990 से 1998 के बीच आओ गांव चले के तहत उदयपुर,राजसमन्द, चित्तौड़,भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ जिलों के कई गांवों का विवरण लिखा था। बंजारा फतहनगर-सनवाड़ पालिका में राज्य सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दायित्ववान कार्यकर्ता के रूप में बंजारा ने वर्षों तक सेवाएं दी। विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर में जीवन पर्यंत शिक्षक का दायित्व वहन करते हुए लोभजी गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध बंजारा के निधन पर पत्रकार जगत एवं शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत बंजारा की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10:00 बजे उनके फतहनगर निवास से रवाना होगी...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंप में उपखण्ड अधिकारी ने किए किट वितरण

फतहनगर। प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत आज नगरपालिका द्वारा वार्ड 4, कला भवन सनवाड मे कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को सम्पादित किया गया। कैंप में 69 क के अन्तर्गत 4 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया एवं कृषि भूमि नियमन के अन्तर्गत 1 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 334 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। आज तक कुल 2407 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में किया गया है। कैंप में उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास,पार्षद नरेश जाट,अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैप प्रभारी छगन लाल मेघवाल, शैलेन्द्र कुमार आजाद, कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा लाभार्थियों को किट एवं पट्टे का वितरण किया गया। फोटोः1 कैंप के दौरान लाभार्थी को किट प्रदान करते उपखण्ड अधिकारी एवं ...

Read More