Author Posts
फतहनगर - सनवाड

अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही जारी,14 प्रकरण दर्ज कर 1643400 रुपये की शास्ती लगाई

उदयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को हुई कार्यवाही में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के कुल 14 प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन की शास्ती राशि 16 लाख 43 हजार 400 रुपएआरोपित की गई।खनि अभियंता पिंक राव सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल व पुलिस अधीक्षक महोदय भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में एसआईटी टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना गोगुन्दा में 7 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध खनिज बजरी व 1 डम्पर खनिज मार्बल खण्डा, पुलिस थाना झाडोल में 2 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज बजरी, पुलिस थाना सुखेर में 1 डम्पर खनिज बजरी व पुलिस थाना खैरवाडा में 2 ट्रेलर खनिज चाईना क्ले एवं पुलिस थाना ऋषभदेव में 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज मैसेनरी स्टोन (गिट्टी) का जब्त किया...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर सीमेंट मजदूर संघःइंटक की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

फतहनगर। उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ सदस्यों की गत दिनों हुई आमसभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से जगदीश राज श्रीमाली को सरंक्षक,नारायण गुर्जर व गौतम लाल आमेटा को सलाहकार,मांगी लाल प्रजापत को अध्यक्ष,हरिसिंह सोलंकी को महामंत्री और भंवर लाल बंजारा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। तदुपरांत राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने संघ कार्यसमिति का विस्तार किया जिसमें शराफत हुसैन(मेकेनिकल),राजेश कुमार यादव(यूटिलिटी) व नारायण लाल भील(किलन) को उपाध्यक्ष,भगवान सिंह शेखावत(एयर कंप्रेसर),कान सिंह राव(स्टेकर) व कालु सिंह भागरोत(माइंस) को संगठन मंत्री,भारत सिंह देवड़ा(इंस्ट्रूमेंट) को कार्यालय मंत्री,तखत सिंह देवड़ा(क्वालिटी कंट्रोल) को सूचना व प्रचार मंत्री,लच्छीराम जाट(पैकिंग प्लांट),शान्ति लाल जटिया(प्रोसेस-किलन) व खुशवंत पालीवाल(माइंस) को मंत्री,धनराज डांगी(पी.एंड ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिलानाम जमीन पर खड़े पेड़ बेचने पर कलक्टर को शिकायत

फतहनगर। आमली ग्राम पंचायत के सैगड़िया गांव के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर बिलानाम जमीन पर खड़े पेड़ों को कतिपय ग्रामीणों द्वारा बेचे जाने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।ज्ञापन में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को बताया कि पंचायत के एक राजस्व गांव के कतिपय ग्रामीणों ने सरकारी जमीन के पेड़ों को एक ठेकेदार को 3लाख 50 हजार में बेच दिया। इन ग्रामीणों एवं ठेकेदार के मध्य लिखा-पढ़ी का पत्र भी कलक्टर को ज्ञापन के साथ सौंपा है। जिस ठेकेदार को पेड़ बेचे गए हैं वह ठेकेदार धड़ल्ले से पेड़ों को काट रहा है। लोगों ने अविलम्ब इसे रोके जाने का आग्रह किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जिला परिषद साधारण सभा की बैठक संपन्न, जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूरा करें: जिला प्रमुख

उदयपुर, 16 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख श्रीमती मंमता पंवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद अर्जुनलाल मीणा, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, लसाड़िया विधायक थावरचंद मीणा, मावली विधायक पुष्कर डांगी, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला प्रमुख श्रीमती पंवार ने कहा कि विभागीय अधिकारी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों एवं समस्याओं के बारे में संबंधित विभागों के साथ फीडबैक लिया और कार्य को तय समयावधि में पूरा कराने की बात कही। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजकीय विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का बड़ालमिया परिवार द्वारा किया गया लोकार्पण

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का भामाशाह बड़ालमिया परिवार द्वारा लोकार्पण किया गया। विद्यालय के इस प्रवेश द्वार का निर्माण भामाशाह मांगीलाल,अनिल कुमार,पुष्पेन्द्र कुमार बड़ालमिया द्वारा स्व. रंगलाल एवं स्व. हुलासबाई बड़ालमिया की स्मृति में करवाया गया। समारोह में पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं बड़ालमिया परिवार मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान भानसिंह ने की जबकि मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी अति विशिष्ट अतिथि थे। पीटीए अध्यक्ष पारस तातेड़,एसडीएमसी अध्यक्ष मदन तेली,शांतिलाल चण्डालिया,बाबुलाल उनिया,मुकेश खटीक,पार्षद विनोद यादव,राजेश गर्ग,उ.मा.वि. प्रधानाचार्य सुरेशचन्द्र खटीक,राजेन्द्र उनिया,गोपाल सोन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गिरधारीपुरा में स्कूली बच्चों को किया स्वेटर वितरण: विशेष व्यंजन का लिया लुत्फ़

गिरधारीपुरा में स्कूली बच्चों को किया स्वेटर वितरण,नन्हों को कराया विशिष्ट भोजफतहनगर। समीपवर्ती मोरठ पंचायत के गिरधारीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को स्व.नंदलाल वेश की स्मृति में सुपुत्र कैलाशचन्द्र वेश द्वारा 150 से भी अधिक बालक-बालिकाओं को स्वेटर वितरण किए गए।इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी छगनलाल मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर संस्था प्रधान द्वारकेश जोशी एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा ने 5100 रूपए,राकेश चावड़ा व भैरूलाल चंदेरिया ने 1100-1100 रूपए विद्यालय विकास के लिए प्रदान किए। वेश परिवार द्वारा बच्चों को इस अवसर पर विशिष्ट भोज दिया गया। विद्यालय परिवार ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मोरठ के पूर्व सरपंच भैरूलाल वेश...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

फतहनगर। समीपवर्ती चुण्डावत खेड़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सोमवार को विभिन्न प्रसंगों के प्रस्तुतीरण के साथ ही सम्पन्न हो गयी।9 जनवरी से शुरू हुई इस कथा के अंतिम दिन सोमवार को भागवत कथा मर्मज्ञ पूज्य श्री लालगोविंद प्रभु ने कथा के सातवें दिन कहा कि भागवत का मुख्य उद्देश्य श्री कृष्ण प्रेम है। श्री कृष्ण प्रेम की प्रतिमूर्ति है। दुर्लभ मनुष्य जीवन का लक्ष्य ईश्वर भजन एवं प्रभु प्रेम है अन्यथा यह देह भी भार लगने लगती है। हनुमान चालीसा का पाठ करके संक्षिप्त में सुंदरकांड चरित्र का वर्णन करते हुए कहा हनुमानजी सर्वत्र व्यापक है।कृष्ण का बृज से मथुरा गमन का वर्णन करते हुए कुब्जा उद्धार, कंस वध, जरासंध वध, श्री कृष्ण उध्दव वार्ता के साथ गोपी एवं गायों के विरह का करुणामय वाचन किया। उद्धव के गोकुल गमन पर बोलते हुए कहा कि पहला प्रेम माता पिता से होना चाहिए। उन्हें कभी द...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का सोमवार को शुभारम्भ किया गया।शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला समन्वयक डाॅ. श्वेता व्यास ने माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत द्वारा की गई तथा स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने आगामी शिविर दिवसों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अन्तर्गत द्वितीय चरण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूजा यादव तथा संतोष लोधा प्रथम स्थान, कोमल मेनारिया द्वितीय स्थान तथा वंशिका जैन तृतीय स्थान पर रहें। कार्यक्रम का संचालन डाॅ मोनिका जैन ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. शारदा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमद् भागवत कथाः रावण को नहीं हमारे अंदर बैठे रावण को जलाने की आवश्यकता है।

फतहनगर। निकटवर्ती चुण्डावत खेड़ी में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन शनिवार को कथा प्रवक्ता लाल गोविंद प्रभु ने विभिन्न प्रसंगों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज के दुष्ट लोग रावण से भी अधिक दुराचारी हैं। सीताजी के लंका में रहने पर भी रावण ने उनका स्पर्श तक नहीं किया। श्री राम को अपने उद्धार के लिए ही सीताजी का हरण किया था। आज विश्व में चारों तरफ अत्याचार और बलात्कार किये जा रहे हैं। रावण को नहीं हमारे अंदर बैठे रावण को जलाने की आवश्यकता है।उन्होने कहा कि वेदों में कहा गया है कि घर में भोजन बनने पर पहली रोटी गाय के लिए एवं अंतिम रोटी कुत्ते के लिए होनी चाहिए। पति की इच्छा अनुरूप धर्म के लिए मदद, सहयोग एवं साथ देना पत्नि का कर्तव्य है। अधर्म को रोकने के लिए जहां धर्म आता वहां ईश्वर स्वयं आते हैं। चाणक्य नीति कहती है कि जब विनाश आता है तो बुद्धि भी विपरीत हो जाती है। शिव श्रृंगार बर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व विधायक जोशी ने स्नातकोत्तर पत्रकारिता परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव मांग की

उदयपुर। मावली के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार वि.वि. जयपुर में स्नातकोत्तर पत्रकारिता परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग की है।पूर्व विधायक जोशी ने पत्र में कहा है कि माह जनवरी में ही सेमेस्टर परीक्षा के एक सप्ताह में ही मुख्य परीक्षा आयोजित हो रही है और वह भी उन तिथियों में जब श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव देश व प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाना है। जोशी ने पत्र में कहा है कि वि.वि. में बैठे विचारधारा विशेष के अधिकारियों ने यह जानबूझकर किया है। उन्होनें कहा है कि यह विवि राजस्थान में कही नया जेएनयू न बन जाये। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आपदा राहत एवं बचाव के डेमो द्वारा बच्चों को किया जागरूक

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में शनिवार को डी कम्पनी एसडीआरफ उदयपुर द्वारा भगवान सिंह मीणा, प्लाटून कंमाडर के नेतृत्व में आपदा राहत एवं बचाव कार्य, डेमो प्रदान जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके प्रदर्शन से विद्यालय के लगभग 350 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपदा से कैसे निपटरा जाना है? हमें किस प्रकार से लोगों की मदद करनी चाहिए, ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई। इस टीम द्वारा बाढ़ में डूबे लोगों को कैसे सहायता पहुँचा सकते है, भूकम्प के समय हमें क्या करना, किसी की दुर्घटना घट जाए तो कैसे राहत पहुचानी, गैस से आग लगने पर क्या करें। पानी में कोई डूब रहा है तो कैसे बचावे आदि अनेक कार्य का डेमो देकर पूरी टीम ने प्रदर्शन किया। इस टीम के नेतृत्व में भारतसिंह व शम्भूसिंह ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

युवा दिवस पर काॅलेज विद्यार्थियों को दी रोजगार के अवसर की जानकारी

फतेहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में विश्व युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत द्वारा की गई। कार्यक्रम में सभी संकायों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रोजगार के नवीन अवसरों की जानकारी दी तथा जीवन में सफलता प्राप्ति के लिये प्रेरित किया। श्री युगल शर्मा ने कला संकाय से, डाॅ. मोनिका जैन ने वाणिज्य संकाय तथा श्री राकेश व्यास ने विज्ञान वर्ग में रोजगार की नवीन सम्भावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हेतु इकाई-एक कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने आगामी शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. शारदा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमद् भागवत कथा का समापनः अंतिम दिन प्रभुश्री कृष्ण के साकेत प्रस्थान का किया मार्मिक विवेचन

फतहनगर। चतुर बाग स्थित पावनधाम के नवीन हाॅल में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज समापन किया गया।अंतिम दिन की कथा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे किया गया जिसमें कथा प्रवक्ता परम् पूज्य गुरु माँ श्री ध्यानमूर्ति महाराज द्वारा संगीतमयी प्रस्तुति दी गयी। कथा के दौरान उन्होने समरासुर वध, सामंतक मणि प्रसंग, सत्यभामा से विवाह, जामवंति से विवाह, भौमासुर वध करके 16100 विवाह,पौण्ड्रक प्रसंग, शिशुपाल वध, सुदामा चरित्र, उद्धव कृष्ण संवाद, कर्माबाई के खीचड़े की भावपूर्ण प्रस्तुति, दत्तात्रेय शिक्षा के बाद श्रीकृष्ण के साकेत प्रस्थान का मार्मिक विवेचन किया गया।उन्होने कहा कि साधु के पीछे चलने में जीवन की सार्थकता है। पैर घसीट के चलना, दोनों हाथों से सिर खुजाना, अंगुलियों को चटकाना, भोजन चखना आदि गलत आदतें हैं। हर कार्य का अपना समय निश्चित होता है। परिवार में कुछ ठीक नहीं लगे तो रुष्ट नहीं ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

हरियाली अमावस्या पर किया हरियाले हिण्डोलने का विशिष्ट मनोरथ

फतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को हरियाली अमावस्या पर हरियाले हिण्डोलने का मनोरथ किया गया। मनोरथ का आयोजन एकादशी से ही शुरू हो गया था। आज हरियाली अमावस्या होने से ठाकुरजी को नवनीत प्रियाजी के संग फूल पत्तियों से बनाए गए मनमोहक हिण्डोलने में विराजित किया गया। आज दिनभर इस विशेष मनोरथ को लेकर मंदिर में भक्तों द्वारा तैयारी की गई। मंदिर के गर्भगृह के सामने ही आयोजित इस मनोरथ के तहत ठाकुरजी को स्वर्णाभूषण धराए गए। गुलाब के पुष्पों के बीच विराजित ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। ठाकुरजी के मुख पर बांसुरी,हाथों में शंख,चक्र एवं गदा तथा सिर पर स्वर्ण मुकुट धराया गया। ठीक इसके सामने ही मंदिर परिसर में गौ चारण का दृश्य भी दर्शाया गया। शाम सवा सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट खोले गए। कीर्तनकारों द्वारा साज बाज के साथ कीर्तन किया गया। महिला मण्ड...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमवती अमावस्या पर शिवालयों में रही भोले के भक्तों की भीड़

फतहनगर। 47 वर्ष बाद ऐसा योग बना है कि सोमवती अमावस्या व हरियाली अमावस्या एक ही दिन मिली है। श्रावण मास में इसका योग बना है। इस अवसर पर ईंटाली स्थित शिवालयों में और प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर नांदोली ढूंढिया में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बिलपत्र, केसर, चंदन आदि चढ़ाया तथा पुण्य कमाया। ईंटाली निवासी मधुसूदन पारीक ने बताया कि राणेरा महादेव के स्थान पर आज आसपास के गांव ईंटाली, चांयला खेड़ा, बड़गांव, उदाखेड़ा, मन्ना खेड़ा, रोहिडा, भीला खेड़ा, कल्याणपुरा, नांदोली, ढूंढिया, वाना, बरोडिया, अगोरिया, चंदाखेड़ा, छपरा, रुंडेडा आदि गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष पहुंचे तथा महादेव के दर्शन किए। श्रावण मास के इस सोमवार फतहनगर के शिवालय भी भक्तों से आबाद रहे तथा पूजा अर्चना का दौर दिन भर चलता रहा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में गुरू पूर्णिमा पर किए विविध आयोजन

फतहनगर। ईटाली गांव में भी विभिन्न देवस्थान मंदिरों में पूजा अर्चना व हवन किए गए एवं गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बड़े बुजुर्गों के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हनुमान अखाड़ा पर भी पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा महंत का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। चारभुजा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं हनुमान मंदिर में दर्शनार्थी पूर्णिमा के दिन दर्शन करते रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर में मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव

फतहनगर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नगर के अखाड़ा मंदिर पर सुबह 8 बजे गुरू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अखाड़ा मंदिर के महन्त शिवशंकरदास का भक्तों ने चरण वंदन कर उनसे आशीर्वाद लिया। यहां दस बजे से महा प्रसादी का कार्यक्रम भी चलता रहा। भजन मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी। दिन भर गुरू भक्तों का आना जाना लगा रहा। इसी प्रकार से उदासी आश्रम एवं जनता काॅलोनी में गुरू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गुरू पूर्णिमा पर फतहनगर में होगें विविध कार्यक्रम

फतहनगर। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नगर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर गुरू पूजन एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे।अखाड़ा मंदिर पर मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में प्रातः 8 बजे गुरू पूजन होगा तथा दस बजे से महाप्रसादी का कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को शाम तक सजाने में श्रद्धालु जुटे रहे। मंदिर विकास कमेटी के अथक प्रयासों से मंदिर प्रांगण में डोम भी तैयार हो चुका है जिससे बारिश के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हों। इसी प्रकार से उदासी आश्रम में भी कार्यक्रम होगा जहां पर महाप्रसादी एवं कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल ने किया समिधा बालगृह में कार्यक्रम का आयोजन

फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल ने स्थापना दिवस सेवा सप्ताह का कार्यक्रम समिधा बालगृह सालेरा में आयोजित किया। महावीर इंटरनेशनल फतहनगर के तत्वावधान में मदनलाल, विनोद, राजेश धर्मावत की तरफ से समिधा बालगृह, सालेरा कलां में सभी बच्चों के भोजन का कार्यक्रम रखागया। कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग एवं गेम्स भी रखे गए एवं विनर्स को पारितोषिक व सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान संस्थान के सभी अध्यापकों व व्यवस्थापकों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की महिलाओं ने बांधे परिण्डें

फतहनगर। पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज फतहनगर महिला मण्डल द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने बताया कि पर पीड़ा को देखकर जो दुखी न हो वो इंसान ही क्या। ऐसी भावनाओ को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को बेजुबान पक्षियों के लिए पूरे नगर में जहां जरूरत लगी वहां 51 परिंडे बांधे गए। इस पुनीत कार्य में पूर्व अध्यक्ष उमा देवड़ा, महामंत्री हेमा देवड़ा, टीना सोलंकी, मनीषा सोलंकी, बेबी, पिंकी,सोनू,कलावती सोलंकी एवं किरण गहलोत उपस्थित रही। ...

Read More