फतहनगर - सनवाड

युवा दिवस पर काॅलेज विद्यार्थियों को दी रोजगार के अवसर की जानकारी

फतेहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में विश्व युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत द्वारा की गई। कार्यक्रम में सभी संकायों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रोजगार के नवीन अवसरों की जानकारी दी तथा जीवन में सफलता प्राप्ति के लिये प्रेरित किया। श्री युगल शर्मा ने कला संकाय से, डाॅ. मोनिका जैन ने वाणिज्य संकाय तथा श्री राकेश व्यास ने विज्ञान वर्ग में रोजगार की नवीन सम्भावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हेतु इकाई-एक कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने आगामी शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. शारदा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *