Author Posts
फतहनगर - सनवाड

महात्मा गांधी विद्यालय सनवाड़ में बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती मनाई

फतहनगर। महात्मा गॉंधी विद्यालय सनवाड़ में गुरूवार को प्रार्थना सभा के समय जन जातीय गौरव वर्ष के तहत बिरसा मुंडा की जयंती  मनाई गई। बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर पुष्प, माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। बिरसा मुण्डा की जीवनी, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की जानकारी दी गई। जन जाति मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश- निर्देशानुसार मुख्य सचिव राजस्थान सरकार ने 30 अक्टूबर की विडियो कॉंफ़्रेंस में दिए गए निर्देशानुसार विद्यालय में जन्म जयंती मनाई गई।  विद्यार्थियों ने निबंध, कविता, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य भान सिंह राव ने उपस्थित संभागीयों को संबोधित किया।  कक्षा बारहवीं की भूमिका यादव ने हिन्दी में बिरसा मुण्डा की जीवनी पर कविता सुनाई।  कक्षा दसवीं की गुंजन यादव ने अंग्रेजी में स्पीच दिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, चावड़ा बने मीडिया प्रभारी

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली 'अ' की मासिक बैठक शुक्रवार को मावली में उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष (मा) चंद्रशेखर चौधरी का सानिध्य मिला। बैठक में टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित शिक्षकों का गृह जिलों में समायोजन करने, तृतीय श्रेणी सहित अन्य संवर्ग के स्थानांतरण करने, तृतीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, क्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृत करने, सभी बजट हेड के यात्रा भत्ता बिल पारित करने, CBEO एवं PEEO कार्यालयों में यात्रा भत्ता बिलों का वरीयता रजिस्टर संधारित करने, MDM कुकिंग कन्वर्जन की राशि शीघ्र जारी करने आदि शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, कोषाध्यक्ष सो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल – आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक

शादियों के सीजन में साइबर ठग भेज रहे हैं नकली ई-निमंत्रण लिंक, क्लिक करते ही चोरी हो सकती है आपकी निजी जानकारी व बैंकिंग डिटेल्स। जयपुर 01 नवम्बर। साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। विवाह-शादी के इस सीज़न में साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ई-निमंत्रण और गिफ्ट लिंक के बहाने एक खतरनाक जाल बिछा रहे हैं। इस चेतावनी का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना है।उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि अपराधी एक फर्जी एपीके फाइल जिसका नाम अक्सर आमंत्रण.apk होता है, साझा कर रहे हैं। उपयोगकर्ता जैसे ही शादी के आमंत्रण या लोकेशन लिंक समझकर इस पर क्लिक करते हैं, यह एप्लिकेशन मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है। यह कोई सा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर पर छप्पन भोग का किया आयोजन, 63 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट किया वितरण 

फतहनगर। अन्नकूटोत्सव के तहत गुरूवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए सुबह व्यजंन तैयार किए गए। दिनभर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जाता रहा। इस बार छप्पनभोग के साथ ही 63 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट रखा गया। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त शिव शंकर दास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। छप्पनभोग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युत सज्जा की गई। नगर के स्वयंसेवी लोगों ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया।  इधर आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में आंवली का पूजन किया गया। सुब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओझा का किया स्वागत

 फतहनगर। उदयपुर सिटी अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार ओझा का राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मेवाड़ी पाग से स्वागत किया।  ओझा द्वारा पदभार ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए प्रदेश शिक्षक नेता देशबंधु ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर सिटी जितेंद्र कुमार ओझा पूर्व में मावली उपखंड अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रकाश चंद्र टेलर, दिनेश चंद्र नलवाया आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पंचकर्म चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

मावली। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन हुआ।खराब मौसम के बावजूद पंच कर्म चिकित्सा शिविर के प्रति लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया। शिविर में 125 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में आए कटिशूल, गृध्रसी, पाद कंटक, पृष्ठ शूल मणिबंध शूल स्कंध शूल जानू संधि शूल कोन शिर शूल से पीड़ित रोगियों का पंचकर्म विधि से उपचार किया गया।जिसमे अभ्यंग ,स्वेदन कर्म, नाडी स्वेद, कटी वस्ति जानू वस्ति प्रक्रिया की गई। जीर्ण व्याधियों संधि शूल मणि बंध शूल , सियाटिका में आयुर्वेद की विशिष्ट चिकित्सा विधा अग्नि कर्म द्वारा रोगियों को तुरंत लाभ प्रदान किया गया। पीड़ा से परेशान रोगी लाभान्वित हो संतुष्ट नजर आए। तीन दिवस तक मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्धक काढ़ा पिलाया गया एवं 16 वर्ष तक के बच्चों को इम्यूनिटी वर्धक स्वर्ण प्राशन संस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में होने वाला संकीर्तन महोत्सव फिलहाल स्थगित

 फतहनगर। बारिश के चलते फतहनगर में 29 अक्टूबर को होने वाला श्याम संकीर्तन स्थगित कर दिया गया है। इस महोत्सव को लेकर गत दिनों द्वारकाधीश मंदिर भूमि पर भूमि पूजन कर मंच एवं शामियाना लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। खराब मौसम एवं अनवरत बारिश के चलते आयोजकों को उक्त महोत्सव फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है। जिस भूमि पर उक्त महोत्सव का आयोजन किया जाना है वहां पर पानी भर जाने एवं मिट्टी के अत्यधिक गीली हो जाने से व्यवस्थाओं में व्यवधान आ गया है।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आधी रात बदला मौसम, कपासन इलाके में झमाझम बारिश का चला दौर

फतहनगर। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण फतहनगर में आधी रात से मौसम बदला। रात में कई जगह बारिश हुई, और सुबह से बादल छाए रहे। रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने सुबह ठंडक बढ़ा दी, ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मावली के अनेक गांवों में सुबह 3 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जिससे सड़कों और खेतों में पानी भर गया। कटी हुई फसलें भीग गईं। सुबह 9 बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही। किसानों ने बताया कि मक्का और ज्वार की फसलें बारिश से प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के डूंगरपुर, प्रतापगढ़, और चित्तौड़गढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों ने बताया कि तेज बारिश से मक्का, ज्वार की फसलें काटने के बाद खेतों में रखी हुई थी। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग मुख्यालय के अलावा, संभाग के डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले म...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोमांच से भरपूर रहा ईंटाली का गन्ना लूट अन्नकूट

फतहनगर। खैंखरे के अवसर पर मेवाड़ में कहीं सब्जी का तो कहीं छप्पन भोग का अन्नकूट प्रचलित है लेकिन मावली तहसील के ईंटाली गाँव का गन्ने का अन्नकूट ग्रामीणों को रोमांचित कर जाता है।  यहाँ दो दिवसीय अन्नकूट महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम दिन रात्रि में भील बस्ती अमलाई माता मंदिर स्थान पर प्रसिद्ध भजन गायक शंभू धनगर व भेरूलाल भाट के द्वारा देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। दूसरे दिन खेखरा  पर प्रातः 8:00 बजे भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक में सामूहिक गन्ना लूट का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें बड़ी संख्या में हर समाज के व्यक्ति ने गन्ने को भगवान का प्रसाद मानकर लूटा। देखते ही देखते ग्रामीण गन्ने की गाड़ियों पर टूट पड़े तथा सारा गन्ना लूट लिया। यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। आज भी ग्रामीण श्रद्धा के साथ इस परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं। इधर 9:...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भैरोसिंह शेखावत जयंती: उसूलों की ,सिद्धांतों की राजनीति करने वाले अजातशत्रु थे बाबोसा : डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान

शेखावत ने राष्ट्र प्रथम के भाव को ही राजनीति का ध्येय बनाया, जिस समाज से आए उसका भी विरोध झेला पर राष्ट्र भाव को सर्वोच्च रखा : डा चंद्रगुप्त सिंह उदयपुर 23 अक्टूबर : शुचिता ,नैतिकता,लोक सेवा के प्रतीक भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति ओर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर भाजपा उदयपुर देहात के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि ओर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें याद किया गया ।इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि उसूलों और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले स्वर्गीय शेखावत जी ने सदैव पार्टी के मूल संस्कार राष्ट्र प्रथम के भाव को सर्वोच्च रखा यही कारण था कि जागीरदारी उन्मूलन और सती रूप कवर प्रकरण में वे उन्हें अपने ही समाज का विरोध झेलना पड़ा और पग पग पर अग्नि परीक्षाएं देनी पड़ी लेकिन वे अडिग रहे और रा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,65 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट किया वितरण

फतहनगर। बुधवार को यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट उत्सव के आयोजन में जन सैलाब उमड़ पड़ा। परम्परागत रूप से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक 65 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरित किया गया।ठाकुरजी को धराया छप्पन भोगः दीपावली के बाद खैंखरे के अवसर पर प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन के तहत बुधवार को ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग धराया गया। ठाकुर जी की इस अवसर पर मनोहारी झांकी सहित मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। 56 प्रकार के व्यंजनों से भरे थाल ठाकुर जी के समक्ष धराए गए। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने ठाकुर जी के श्रीचरणों में सेवा अर्पित की। भोग उपरांत श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन लिए। मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपलक ठाकुर जी की मनोहारी छवि का दर्शन लाभ लिया। मंदिर परिसर द्वारिकाधीश के जयकारों से गूंज उठा। आदिवासी युवकों...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गोबर के गोवर्धन बना महिलाओं ने की पूजा

फतहनगर। क्षेत्र में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिवाली के पर्व पर नया बाज़ार सहित अन्य बाजारों में सजावट की गई। दुकानों के बाहर काउंटर सजाए गए। दुकानों के बाहर मिठाई, पटाखे, रंगोली आदि की दुकानें सजाई गई। घर-घर पर विशेष सजावट की गई। घरों में दिए जलाकर लक्ष्मी की पूजन की गई। शाम को लोग सज संवर के बाजार में रोशनी देखने निकले। देर रात तक पटाखों की गूंज गूंजती रही। दूसरे दिन सुबह घरों के बाहर गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजन किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौ शाला में गोवर्धन पूजा एवं दीपावली स्नेह मिलन का हुआ आयोजन, पालिका उपाध्यक्ष सेठिया का मनाया जन्मदिन

फतहनगर। नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में खैंखरे के अवसर पर गोवर्धन पूजन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल थे जबकि पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चैहान, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,गौ शाला अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार,भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी,डबोक मण्डल अध्यक्ष जीवनसिंह राव,पालिका के पूर्व अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,समाजसेवी कुंदनमल सेठिया,बाबुलाल उनिया,एडवोकेट सम्पत सामोता,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मांगीलाल सांखला,मुकेश पहाड़िया,श्रीमती रीतु अग्रवाल,अशोक मोर,रोशनलाल खटीक, प्रकाश पिछोलिया आदि बतौर अतिथि मंचासीन थे। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सेठिया का जन्म दिन केक काट कर म...

Read More
फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आज

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में बुधवार की शाम अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतिवर्ष खैंखरे के अवसर पर होने वाला यह आयोजन इस बार भी रोमांचक रहने वाला है। आयोजन को लेकर नगरवासी तैयारियों में लगे हुए हैं। मंदिर की भूमि पर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जा रहा है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ 65 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। ठाकुर जी के समक्ष 56 भोग सजेगा। मंदिर के सामने भील समुदाय द्वारा थाली मांदल की थाप पर नृत्य किया जाएगा। ठाकुर जी की महा आरती के साथ ही मंदिर के किवाड़ खोले जाएंगे तथा आदिवासी समुदाय के लोग चावल एवं चवले का अन्नकूट लूटेंगे। आरती उपरांत श्रद्धालु छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। सब्जी के अन्नकूट की वितरण व्यवस्था महिला एवं पुरुषों के लिए प्रथक -प्रथक की गई है। आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर में होगा 56 भोग : अन्नकूट की श्रृंखला में ही 30 अक्ट...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर गौशाला में गोवर्धन पूजन आज

फतहनगर। नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम आज प्रातः 11:00 बजे रखा गया है। कार्यक्रम में सभी नगर वासियों को आमंत्रित किया गया है। इधर आज सुबह से ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। गोवर्धन पूजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं विधि विधान से गोवर्धन पूजन करती देखी जा सकती है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपावली पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटने एम.आई. वीरा दल की अभिनव पहल

फतहनगर । फतहनगर में महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में एम.आई. वीरा दल द्वारा दीपावली के अवसर पर एक अनोखी पहल की गई। इस पहल के तहत दल की महिलाओं ने सामूहिक सहयोग से मिठाई और नमकीन के 61 पैकेट तैयार कर विभिन्न बस्तियों और जरूरतमंद परिवारों में वितरित किए। इस आयोजन की प्रमुख संयोजिका वीरा पारुल वर्डिया ने बताया कि इस पूरी योजना को वीरा सोनल जैन के सहयोग और क्षेत्र की सेवाभावी महिलाओं के आर्थिक समर्थन से साकार किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली सिर्फ अपने घर को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजाला भरने का त्योहार है।वितरण कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरी ऊर्जा और सेवा-भाव से भाग लिया। इस अवसर पर सोनल जैन, पारुल वर्डिया, भगवती जोशी, श्री जी कंप्यूटर, सोनल पोखरना, ज्योति कावड़िया, रचना कोठारी, इति बाबेल, मोनिका जैन, राकेश जी जैन, प्रियंका सामोता, प्रज्ञा हिमांशु बाफना, प्रियंका...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी में आज से रहेगा दीपावली अवकाश

 फतहनगर। दीपावली को लेकर मंडी प्रशासन ने  शनिवार से ही अवकाश घोषित किया है। मंडी सचिव के अनुसार 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान किसानों से आग्रह किया गया है कि वे कृषि जिंस लेकर विक्रय हेतु मंडी में नहीं आवे। मंडी में पुनः 27 अक्टूबर से नीलामी कार्य सुचारू होगा।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहरी सेवा शिवर समापन: 1496 आवेदनों का हुआ निस्तारण

 फतहनगर। नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण, सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु नगरपालिका फतहनगर- सनवाड़ के परिसर में चल रहा शहरी सेवा शिविर 2025 का आज समापन किया गया।  अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण के अनुसार   शिविर में अब तक कुल 2020 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे 1496 आवेदनों का निस्तारण किया गया। साथ ही अंगीकार-2025, पीएम आवास मेला शहरी-2025 के अंतर्गत 20 घरों का गृह प्रवेश कराया गया।  इसमें नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जन प्रतिनिधि सोहन खटीक, गजेन्द्र सिंह रावल, सुनील डाँगी एवं अन्य पार्षदगण व शहर के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे । स्वच्छ दीपावली,शुभ दीपावली अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के प्रचार प्रसार के साथ वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमे कपड़े, किताबे, जूते चप्पल और अन्य उपयोगी सामग्री शामिल थी। इन वस्तुओ को ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आत्मनिर्भर भारत अभियान — “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” 🇮🇳

🇮🇳झाड़ोल। उदयपुर देहात जिला भाजपा द्वारा झाड़ोल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर तेली थे। सभी ने संदेश दिया की इस दीपावली पर “लोकल को वोकल” बनाकर सभी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ। इस अवसर पर झाड़ोल मण्डल अध्यक्ष शंकर लाल जी गायरी, ओगना मण्डल अध्यक्ष तख्त सिंह जी सोलंकी, फ़लासिया मण्डल अध्यक्ष भेरू लाल जी प्रजापत, कोटड़ा मण्डल अध्यक्ष हिम्मत लाल जी तावड़, देहात जिला प्रवक्ता अशोक जी मालवीय,आत्म निर्भर भारत विधान सभा संयोजक नीलमराज जी पुरोहित,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जी मेहता ,पूर्व मंडल अध्यक्ष फ़लासिया भोपाल सिंह जी शक्तावत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जैन सोशियल ग्रुप की बैठक में लिया सुधार का संकल्प

 फतहनगर। जैन सोशियल ग्रुप 'फतह' की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झूठा नहीं डालना, कचरा  नहीं फैलाना, जीवन में किसी का भी बुरा नहीं सोचना आदि संकल्प को दोहराया गया एवं ग्रुप के सभी सदस्यों   ने अपने सामाजिक खाने में 21 से अधिक व्यंजन नहीं बनाने का संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन ने सभी दम्पति सदस्यों को संकल्प दिलाया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मीलाल खेरोदिया, महेश चन्द्र बाबेल, रमेश चन्द्र मारु के सानिध्य में मां शारदे एवं महावीर प्रभु की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बन्धुत्व,प्रेम, समाज सेवा एवं जन हित के कार्यों में सहयोगी बनकर करने का संकल्प लिया गया। संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी एवं संगठन के ड्रेस कोड का चयन किया गया। पिकनिक हेतु पावापुरी तीर्थ जाने का निर्णय किया गया। सूर्यास्त से पूर्व भोज ...

Read More