फतेहनगर। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कृषि उपज मंडी समिति फतेहनगर में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को नीलामी कार्य पूर्णतया बंद रहेगा।
मंडी समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 30 अक्टूबर को भारी बारिश होने एवं तेज हवाएं चलने की संभावना के चलते यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में समस्त किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार को अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
भारी बारिश की चेतावनी के चलते 30 अक्टूबर को फतेहनगर मंडी में नीलामी बंद

Leave a Reply