फतहनगर।धार्मिक नगरी फतहनगर में विजय हाइट्स परिवार की ओर से ‘विजय हाइट्स दादा का दरबार’ से आज भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने इसे आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का पर्व बताते हुए नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
रथयात्रा शाम 5 बजे विजय हाइट्स दादा का दरबार से रवाना होगी। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में दर्शन के बाद रथयात्रा पुनः दादा का दरबार (विजय हाइट्स)पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
रथयात्रा का विशेष आकर्षण 108 दीपकों से होने वाली भव्य महाआरती रहेगी। इस दौरान श्रद्धालु सामूहिक रूप से आरती में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।
आयोजक विजय हाइट्स परिवार ने ‘एक नगर–एक परिवार’ की भावना के साथ क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
फतहनगर में आज निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा,शाम 5 बजे दादा के दरबार से होगी रवाना, 108 दीपकों से होगी महाआरती

Leave a Reply