Home>>फतहनगर - सनवाड>>रंग पंचमी पर रसिया महोत्सव: ठाकुर जी संग भक्तों ने खेली होली, रसिया मंडली की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
फतहनगर - सनवाड

रंग पंचमी पर रसिया महोत्सव: ठाकुर जी संग भक्तों ने खेली होली, रसिया मंडली की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


 फतहनगर। रविवार को धर्म नगरी फतहनगर के मैन चौराहा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में रंग पंचमी पर रसिया महोत्सव एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम को लेकर तड़के 5 बजे से ही भक्तों का मंदिर आने का क्रम शुरू हो गया। प्रातः 6 बजे आयोजन का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों से मंदिर परिसर खचाखच भरा हुआ था। ठाकुर श्री द्वारिकाधीश एवं लड्डू गोपाल को सज्जित कर गर्भ गृह के सामने विराजित किया गया। श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति भाव के साथ ठाकुर जी के संग फूलों एवं गुलाल से होली खेली। इस दौरान मंदिर में फागुनी भजन चलते रहे। श्रद्धालु महिलाएं इन भजनों पर ठाकुर जी के सामने खूब थिरकी। मंदिर पुजारी सत्यनारायण पालीवाल ने इसके बाद ठाकुर जी की महा आरती की। 
सायंकाल 6:00 बजे नाथद्वारा की प्रसिद्ध रसिया मंडली द्वारा ब्रज के रसिया भजन एवं फाग महोत्सव के भजनों की प्रस्तुतियाँ दी। फूलों की वर्षा के साथ फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर फाग की पकौड़ी के प्रसाद का भी वितरण किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!