Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में 51 फीट के रावण का होगा आतिशी दहन,कुंभकरण व मेघनाद के पुतले भी फूंके जाऐंगे।
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में 51 फीट के रावण का होगा आतिशी दहन,कुंभकरण व मेघनाद के पुतले भी फूंके जाऐंगे।

फतहनगर। दशहरा के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी 51 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। रावण के साथ ही कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले 41-41 फीट के होंगे। तीनों के पुतलों को तैयार करने का काम जारी है। इस काम में बड़ी सादड़ी के सद्दाम एवं परिवार लगा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर पुतले खड़े कर दिए गए हैं। मुखौटे भी तैयार हो चुके हैं जबकि तीनों की भुजाएं तैयार की जा रही है। पुतला दहन के दौरान कोई इनके पास नहीं फटक पाए इसके लिए तारों से बैरीकेटिंग की गई है। दूर से लोग इन पुतलों के आतिशी दहन का आनंद उठा सकेंगे। पुतला दहन से पूर्व राम,लक्ष्मण,हनुमान एवं रावण की सेना की नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगरपालिका के तत्वावधान में होने वाले उक्त आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं चाक चैबंद की गई है। दहन से पूर्व समारोह होगा जहां प्रभु श्रीराम,लक्ष्मण एवं हनुमान की आरती की जाएगी। इसके बाद राम व रावण की सेनाओं के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का मैदान पर मंचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!