Home>>फतहनगर - सनवाड>>पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा में कांग्रेस को बड़ा झटका,प्रधान समेत कई सरपंचों और 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
फतहनगर - सनवाड

पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा में कांग्रेस को बड़ा झटका,प्रधान समेत कई सरपंचों और 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

जिलाध्यक्ष पुष्कर ने गृह विधानसभा में पंचायती राज चुनावों से पहले खेला कर दिया

उदयपुर 14 फरवरी : पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।
जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां एक बार फिर अपनी कूटनीति और राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए खेलते हुए कांग्रेस के साथ खेला कर दिया है ।
शनिवार को सायरा पंचायत समिति के कांग्रेस के निवर्तमान प्रधान सवाराम गमेती समेत पांच सरपंचों रोड़ा राम गमेती भानपुरा ,सामल सरपंच
प्रकाश गमेती , सिंघाड़ा सरपंच फुलाराम गमेती, गायफल सरपंच वालाराम गमेती, कडेच पूर्व सरपंच हंसा राम गमेती सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा की राष्ट्रवादी कार्यशैली से प्रभावित हो कांग्रेस की कुनीतियों से प्रताड़ित हो कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए।

उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली एवं गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती ने भाजपा का उपरणा पहना कर सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की अराष्ट्रीय ओर देश विरोधी मानसिकता, देश की सेना,देश के गरीबों,किसानों के प्रति संवेदनिहता के चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता दुखी हैं। और आने वाले समय में कांग्रेस में राष्ट्रवादी सोच रखने वाले लोगों का भाजपा में आना बड़े पैमाने पर होगा ।

इस अवसर पर गोगुन्दा प्रधान श्रीमती सुन्दर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, वरिष्ठ नेतानाहर सिंह देवड़ा, सुमेर सिंह, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा, मण्डल अध्यक्ष करण जोशी, नवल सिंह , निखिल कोठारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, पूर्व सरपंच वालसिंह , डीसी मेघवाल , ललिता जोशी, ईश्वर सिंह , बाबू सिंह, पुनाशंकर , मुकूल मेहता सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!