फतहनगर - सनवाड

डेयरी संचालक की कोरोना से हुई मौत

फतहनगर। नगर के एक डेयरी संचालक की आज कोरोना से मौत हो गई। लदाना निवासी उक्त डेयरी संचालक की तबीयत खराब होने पर 12 मई को उदयपुर भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत बिगड़ती गई तथा आज उसने दम तोड़ दिया। उसके पैतृक गांव लदाना में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आज प्रातः अंतिम संस्कार किया गया। बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के ऐसे डेयरी संचालक की मौत पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *