सम्बलन के तहत शैक्षिक एवं भौतिक गतिविधियों का लिया जायजा, शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन के लिए योजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
फतहनगर। मावली की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) प्रेरणा नौशल्या ने मंगलवार को सम्बलन कार्यक्रम के तहत चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, सह-शैक्षिक एवं भौतिक गतिविधियों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा अधिकारी ने सभी कक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा उनके शैक्षिक स्तर को परखा। साथ ही शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के पश्चात सीबीईओ ने शिक्षकों की बैठक ली। इसमें उन्होंने शैक्षिक उन्नयन पर जोर देते हुए शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने तथा तैयार योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सूरजमल जीनगर ने शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो, व्याख्याता श्रीमती संतोष स्वामी एवं श्रीमती मधु मंडोवरा, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती मधुबाला चाष्टा, आमना खातून, भगवतीलाल चपलोत, गणेशलाल सालवी, शंकरलाल चावड़ा, जगदीश सिंह, भंवरलाल तेली, राकेश कुमार मीणा, वीरेंद्र सिंह, मधु सेन, पूजा चौधरी, नीलम विजयवर्गीय,महिमापाल, रुक्मण विश्नोई, नीकिता सोनी, हिमांशु वैष्णव, जयंती सेठिया, मीनाक्षी मीणा, लक्ष्मीकांता मीणा, प्रियंका बैरवा तथा कार्यालय वरिष्ठ सहायक खुशबू मीणा,विरेन्द्र, विशाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply