फतहनगर। 132 केवी नाथद्वारा पावर हाउस में सीटी-पीटी सेट बदलने के कार्य के चलते शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि शनिवार प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखरखाव एवं तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते तालाब रोड, चंगेड़ी, चुंडावत खेड़ी, हीरावास, गिरधारीपुरा, रीको फतहनगर, ओगना का खेड़ा, मोरठ, मानखंड, भूमलावास, गौज्यारी, नया देवरा, रीको सनवाड़, जेवाणा, खरतांणा, धनेरिया, पीपलिया, हनुमानपुरा, डांग एवं फलीचड़ा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
हालांकि आपातकालीन व्यवस्था एवं लोकल सप्लाई के कारण फतहनगर कस्बा तथा सनवाड़ कस्बा की विद्युत आपूर्ति चालू रहेगी।
निगम अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply