चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनको पार्टी एवं क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रधंजलि अर्पित की।
सांसद जोशी ने सरल एवम सहज स्वभाव के धनी गौतम लाल मीणा को पार्टी व क्षेत्र के लिए लगातार कार्य करने वाला बताया वह संगठन में भाजपा देहात जिला के एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तक के पदों पर रहे तथा जनप्रतिनिधि के तौर पर प्रधान एवं तीन बार विधायक चुने गए उनका निधन न केवल धरियावद एवं लसाडिया बल्कि प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले के लिए भी बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनको धरियावद व लसाड़िया में किया गया विकास कार्यो के लिए सदैव याद किया जाएगा।
सांसद जोशी ने ईश्वर से विधायक मीणा की आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करने एवं उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी में वज्रपात को सहन करने का साहस प्रदान करने की कामना की है।
सांसद जोशी ने धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा के निधन पर किया शोक व्यक्त

Leave a Reply