फतहनगर। शुक्रवार को प्रथम मेवाड़ यादव क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के मैदान पर किया गया।
उद्घाटन अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं आम मेवाड़ यादव समाज के अध्यक्ष सुखदेव यादव मुख्य अतिथि थे जबकि अध्यक्षता मेवाड़ यादव प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एवं सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष विनोद यादव ने की। कार्यक्रम में ओड़ा सरपंच विष्णु यादव,कमलेश यादव,सोहन यादव, शैलेष कनिक, सुनील यादव,राजमल यादव, डूंगरलाल मीणा आदि विशिष्ट अतिथि थे। मंच संचालन भोलेशंकर यादव ने किया। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 21000 रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन कृष्णा क्रिकेट क्लब सनवाड़ एवं यादव समाज सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सनवाड़ में हुआ प्रथम मेवाड़ यादव क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ

Leave a Reply