
फतहनगर। श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को समस्त सेन समाज फतहनगर के तत्वावधान में नगर स्थित मुदगल वाटिका में हर्षोल्लास के साथ जयंती महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुष वर्ग के लिए टेबल गेम एवं पिरामिड गेम तथा महिला वर्ग के लिए बेलून गेम आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के दौरान वर्ष 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम में समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन सफल एवं उत्साहपूर्ण बना।
