फतहनगर। श्री लक्ष्मीनारायण (सत्यनारायण) अखाड़ा मंदिर, फतेहनगर में आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरु पूजन एवं दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
महोत्सव में परम पूज्य गुरुदेव श्री शिवशंकरदासजी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को गुरु महिमा का संदेश दिया जाएगा। साथ ही साकेतवासी श्री 1008 श्री श्यामसुन्दरदासजी महाराज एवं साकेतवासी श्री 1008 श्री रामसुन्दरदासजी महाराज का पुण्य स्मरण भी किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे गुरु पूजन से होगी। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा प्रातः 10:00 बजे से प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
मंदिर विकास समिति ने समस्त नगरवासियों, धर्मप्रेमीजन एवं भक्तगणों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर गुरु वंदना, दर्शन एवं पूजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। समिति का कहना है कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु की आराधना जीवन को सही दिशा प्रदान करती है तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मंदिर विकास समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply