फतहनगर। सिद्ध हनुमान मंदिर के कलश एवं ध्वज आरोहण कार्यक्रम के तहत आज चौथे दिन रविवार को स्वर्ण कलश एवं ध्वजा का फलाधिवास अनुष्ठान किया गया। सुबह शिव रुद्राभिषेक करवाया गया। प्रातः 8 बजे पूजन अर्चन के बाद हवन प्रारंभ हुआ। आज कैकयी दशरथ संवाद, वन गमन, दशरथ मरण तक की चैपाइयों पर राम रामाय नमः के सम्पुट के साथ यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य पं. नरेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में भव्य आरती के साथ शाम 7 बजे तक चला। विराम के बाद सभी द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए गुरुदेव से आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम के निमित्त नित्य संतो का आगमन भी हो रहा है। रविवार को प्रेरणा पीठ अहमदाबाद के जगद्गुरु सतपंथा आचार्य प्रेरणा पीठाधीश्वर ज्ञानेश्वरदास महाराज का आगमन हुआ। मंदिर के साथ ही श्री कृष्ण महावीर गौशाला में भी भव्य स्वागत सत्कार किया गया। मंदिर में बालाजी का पुष्प गुच्छ के साथ रजत श्रृंगार किया गया। शाम को 108 कमल पुष्प से हनुमानजी का अर्चन किया गया एवं श्रीयंत्र के साथ सहस्त्रार्चन किया गया। शाम को इंदौर से महामंडलेश्वर श्री नृसिंहदास महाराज का आयोजन में पदार्पण होने पर स्वागत किया गया।
श्रीराम महायज्ञः स्वर्ण कलश एवं ध्वजा का किया फलाधिवास

Leave a Reply