फतहनगर - सनवाड

शैलेंद्र दशोरा ने राजस्थान के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल का पद भार संभाला

उदयपुर। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शैलेंद्र दशोरा ने सोमवार को राजस्थान डाक परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर का पदभार संभाला। उदयपुर जिले के मूल निवासी श्री दशोरा जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य पोस्ट मास्टर के पद से स्थानांतरित होकर राजस्थान आए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की समस्त सेवाएं पीओएसबी, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आईपीपीबी, स्पीड पोस्ट आदि में विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्य को शत प्रतिशत अर्जित करना है एवं डाक विभाग व जनता के मध्य विश्वास कायम रखना है।
उल्लेखनीय है कि श्री दशोरा जोधपुर व अजमेर में डाक सेवा निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं इसके अलावा वे वर्ष 2009 से 2014 तक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर निदेशक का पदभार संभाल चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *