फतहनगर - सनवाड

शारदीय नवरात्रि: सिद्ध हनुमान मंदिर पर होगा सुंदरकांड, चंगेडी में सजा रावला चौक

फतहनगर.बजरंग मण्डल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर  के तत्वावधान में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि महोत्सव दिनांक 26 सितम्बर 2022 से 05 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि में *श्री अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठ* आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
*पूजन एवं पाठ प्रारम्भ–*
दिनांक 26 सितम्बर 2022, सोमवार प्रातः 11.30 बजे
नगर के रामायण पाठकों द्वारा स्वेच्छा से नौ दिन के लिए बारी बारी से पाठ हेतु नित्य एक घंटे का समय पाठ हेतु प्रदान किया गया है। मंदिर पर सभी तैयारियां जोरों से चलकर पूर्णता की ओर है।

चंगेडी के रावला चौक में फ्रेंडस सेवा संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.  इसको लेकर रावला चौक में पांडाल  सजा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *