फतहनगर - सनवाड

व्याख्याता (चित्रकला) पद पर चयनित होने पर योगेश जैन को बधाईयों का तांता

मावली। क्षेत्र के शिक्षाविद एवं कला प्रेमी योगेश जैन (मारवाड़ी) के व्याख्याता (चित्रकला) पद पर चयनित होने पर नगर एवं शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है। उनके चयन पर मित्रों, शुभचिंतकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई संदेश में कहा गया कि यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, लगन, समर्पण एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट परिणाम है। योगेश जैन ने कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है और उनके चयन से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने ज्ञान, अनुभव एवं कलात्मक दक्षता से विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हुए शिक्षा जगत में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा समाज और शिक्षा जगत को अपनी सेवाओं से निरंतर लाभान्वित करते रहें।

शंकर लाल जाट, प्राध्यापक (हिंदी) सहित अनेक जनों ने योगेश जैन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *