फतहनगर - सनवाड

वॉलीबाल खिलाड़ी गौरी शंकर कुमावत का किया सम्मान

फतहनगर। रा.उ.प्रा.वि. वासनी माफी के पूर्व छात्र गौरीशंकर कुमावत के वेस्ट जोन इन्टरयूनिवरसिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाराष्ट्र में भाग लेकर लौटने पर वासनी माफी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रकाश जगरवाल के नेतृत्व में विद्यालय के खेल मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा पगड़ी,उपरणा ओढाकर सम्मान किया गया। वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मावली में अध्ययनरत कुमावत शुरू से ही वालीबॉल खेल के प्रति रूचि रखता आया है। रोजाना विद्यालय के खेल मैदान पर अभ्यास करते हुए दूसरे बच्चों को भी वॉलीबाल के गुरू सिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *