फतहनगर - सनवाड

विषयवस्तु आधारित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गणित व अंग्रेजी विषय की विषयवस्तु आधारित कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सोना टांक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक रामरतन कोठारी एवं शंकर लाल जाट ने विषय वस्तु आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में संकुल के अधीनस्थ विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं को गणित एवं अंग्रेजी पढ़ाने वाले 31 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में शिक्षण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। कोरोना महामारी के कारण हुई शिक्षा की क्षतिपूर्ति करने पर योजना बनाकर कार्य करने पर चर्चा की गई। यह जानकारी कार्यशाला व्यवस्थापक रमेशचंद्र सेन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *