मावली

विधायक जोशी ने घासा के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है तथा उसके लिये आवश्यक उपकरण के लिये विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) रूपये की स्वीकृति जारी की है।
भाजपा घासा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कीतावत ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रत्येक विधानसभा में एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की योजना बनायी, जिसमें मावली विधायक जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है। मंडल अध्यक्ष कीतावत ने बताया कि जिला परिषद् ने विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *