देश प्रदेश

विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

जयपुर, 04 फरवरी। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा तीनों विद्युत वितरण निगमों की ओर से भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भवंर सिंह भाटी ने बताया कि तकनीकी सहायक तृतीय के जयपुर डिस्कॉम में 1035 पदों पर, अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर व जोधपुर डिस्कॉम में 397 पदों पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी सहायक भर्ती हेतु 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक 18 से 28 वर्ष आयु सीमा के योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जयपुरअजमेर व जोधपुर विद्युत वितरण निगम में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों हेतु माध्यमिक स्कूल परीक्षा तथा लाईनमेनइलेक्टि्रशियनपावर इलेक्टि्रशियनवायरमेनएसबीए व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) व एनएसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *