फतहनगर - सनवाड

विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित

फतहनगर. विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया. द्वारकाधीश मंदिर से वेद पूजा कर कलश यात्रा के रूप में विद्यालय में वेदों को लाया गया एवं सरस्वती मंदिर में पुनः वेदों की पूजा कर सरस्वती मां के सामने यज्ञ हवन किया गया। जिसमें 17 अभिभावक जोड़े यज्ञ हवन में शामिल हुए और उन 17 भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार किया गया।  पोथी पर भैया बहनों की प्रथम बार ओम ,श्री , स्वास्तिक एवं सरस्वती नमः पर अंगुली घुमा कर विद्यारंभ संस्कार किया गया।
इसके पश्चात नवीन आदर्श शिशु वाटिका कक्षों का उद्घाटन विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री श्री गोविंद कुमार, मुख्य अतिथि  दिनेश कावड़िया उद्योगपति एवं समाजसेवी तथा  नितिन सेठिया उपाध्यक्ष नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के कर कमलों द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं के बारे में अभिभावकों एवं नवीन प्रवेश करने वाले भैया बहनों के माता पिता को अवगत करवाया। किस प्रकार विद्या भारती की शिशु वाटिका में 12 व्यवस्था से भैया बहनों को क्रिया आधारित खेल खेल में शिक्षण कराया जाता है. इस बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भिंडर के जिला संघचालक भारत सिंह झाला, विद्या भारती संस्थान उदयपुर के सचिव श्री ओम प्रकाश सुखवाल, स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मांगीलाल सांखला, प्रधानाचार्य भंवर लाल, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र, पूर्व छात्र अजय  मोर, साहिल मोर, सिद्धार्थ, निखिल खंडेलवाल, शशिकान्त तथा 250 अभिभावक स्थानीय विद्यालय के आचार्य दीदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व छात्र निखिल खंडेलवाल ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *