
फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंगेड़ी के प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार के यू.के. की डेढ़ माह की विदेश यात्रा से लौटने पर सोमवार को विद्यालय परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों ने प्रधानाचार्य स्वर्णकार का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर अभिनंदन किया। शिक्षकों ने उनकी सफल एवं अनुभव सम्पन्न विदेश यात्रा की सराहना करते हुए इसे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य स्वर्णकार ने विदेश प्रवास के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया। उन्होंने वहां की उन्नत चिकित्सा व्यवस्था, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, स्वच्छता के उच्च मानकों तथा सांस्कृतिक वातावरण की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारत के सामाजिक परिवेश को अधिक आत्मीय, संस्कारवान एवं श्रेष्ठ बताते हुए इसकी विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः हार्दिक स्वागत किया।

